Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

महिला सम्मान बचत योजना क्या है | महिलाएं इसका का लाभ कैसे उठाएं , यहाँ से करे आवेदन

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं की बचत को निवेश करने के लिए महिला सम्मान बचत योजना 2023 का शुभारंभ किया है। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत महिलाओं और बालिकाओं को एक मुक्त धनराशि जमा करने की सुविधा दी जाएगी। महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र के साथ ग्रामीण इलाकों की महिलाओं के लिए यह योजना आर्थिक रूप से सशक्त बनेगी और महिलाएं अपने जीवन में आगे बढ़ सकेंगी।

इस योजना में धनराशि जमा करने के लिए महिलाओं को किसी अन्य सरकारी बैंक के पोस्ट ऑफिस के मुकाबले अधिक मात्रा में ब्याज दिया जाएगा अगर महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना का लाभ लेना चाहती है तो आपको इस लेख को पूरा पढ़ना चाहिए क्योंकि इस लेख में हमने महिला सम्मान बचत योजना 2023 के बारे में पूरी जानकारी दी है। जिसमें आप आवेदन से लेकर पात्रता सही पूरी जानकारी देख सकते हैं।

क्या है महिला सम्मान बचत योजना 2023 (Mahila Samman Savings Yojana)

महिला सम्मान बचत योजना भारत सरकार द्वारा आरंभ की गई एक योजना है। जो महिलाओं के लिए सशक्तिकरण में सहायता देगी। इस योजना की शुरुआत बजट की घोषणा के दौरान किया गया था। इस योजना में देश की कोई भी महिला या लड़की अपनी एकमुश्त राशि को जमा करके 7.50 पर्सेंट की ब्याज अर्जित कर सकती है। यह ब्याज दर किसी भी बैंक पोस्ट ऑफिस या FD, RD या सरकारी बैंक की तुलना में अधिक है। यहां तक कि किसान विकास पत्र, राष्ट्रीय बचत पत्र और पीपीएफ अकाउंट से भी अधिक ब्याज दिया जा रहा है। नीचे आपको इसकी ब्याज की पूरी जानकारी दी जा रही है। किस मे कितना ब्याज मिलेगा और इससे आप समझ सकते हैं कि इस योजना में आपको कितना फायदा मिलेगा।

  • महिला सम्मान बचत पत्र योजना मे मिलने वाला वार्षिक ब्याज दर – 7.5%
  • पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (FD) मे 1 वर्ष मे मिलने वाला वार्षिक ब्याज दर – 6.6%
  • राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC) योजना मे मिलने वाला वार्षिक ब्याज दर – 7.0%
  • पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (FD) 2 वर्ष मे मिलने वाला वार्षिक ब्याज दर – 6.8%
  • पीपीएफ (PPF) खाता योजना मे मिलने वाला वार्षिक ब्याज दर – 7.1%
  • पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (FD) 3 वर्ष मे मिलने वाला वार्षिक ब्याज दर – 6.9%
  • किसान विकास पत्र (KVP) योजना मे मिलने वाला वार्षिक ब्याज दर -7.2%
  • पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (FD) 5 वर्ष मे मिलने वाला वार्षिक ब्याज दर – 7.0%
  • पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट (RD) 5 वर्ष मे मिलने वाला वार्षिक ब्याज दर – 5.8%
  • पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना (POMIS) मे मिलने वाला वार्षिक ब्याज दर – 7.1%

इस योजना का लाभ लेने के लिए कोई भी महिला अधिकतम 2 लाख तक की धनराशि जमा कर सकती है। जमा की गई धनराशि 2 वर्ष बाद ब्याज के साथ वापस मिल जाएगी। इस तरह महिलाएं अपनी जमा पूंजी को निवेश करके बहुत अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकती हैं। इस योजना के तहत आप 25 मार्च 2025 तक अपना खाता खुलवा सकती हैं।

Read More:-

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के मुख्य बिंदु

  • योजना का नाम – महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023
  • घोषणा- देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा।
  • श्रेणी – केंद्र सरकार की योजना
  • योजना का लाभ – देश की सभी महिलाएं व लड़कियां।
  • मुख्य उद्देश्य – महिला और लड़कियों को उनकी बचत पर 7.5 फीसदी की दर से ब्याज देना।
  • योजना की शरुआत वर्ष – 2023

योजना में खाता कहां खुलवाया जाएगा

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के लिए भारत की कोई भी महिला या लड़की खाता खुलवा सकती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए अभी कोई भी उम्र सीमा तय नहीं किया गया है। लेकिन कोई भी विदेशी या n.r.i. महिला खाता नहीं खुला सकती है। नीचे आपको कुछ सरकारी बैंकों की लिस्ट दिया जा रही है। जहां पर आप अपने आसपास की सुविधा के अनुसार जाकर खाता खुलवा सकती है।

सरकारी बैंकों की लिस्ट सुकन्या समृद्धि अकाउंट के अनुसार

  • इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank)
  • यूको बैंक (UCO Bank)
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank Of Maharashtra)
  • भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India)
  • पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank)
  • केनरा बैंक (CANARA BANK)
  • बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India)
  • पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sindh Bank)
  • बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda)
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India)
  • इंडियन बैंक (Indian Bank)
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank)

योजना में कब तक जमा होगा पैसा और कब मिलेगा पैसा

महिला सम्मान बचत योजना के तहत कोई भी महिला एवं लड़की अधिकतम 2 लाख की धनराशि जमा कर सकती है। इसके बारे में अभी न्यूनतम धनराशि की जानकारी नहीं है। जानकारी के अनुसार आप न्यूनतम 1000 रुपये की धनराशि जमा करके इस अकाउंट को खुलवा सकती हैं। अकाउंट खुलवाने की तिथि से लेकर 2 वर्ष के समय तक खाते में पैसा जमा रहेंगे तथा 2 वर्ष की पूरे हो जाने के बाद जमा धनराशि को ब्याज सहित आपको मिल जाएगा।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में कितना ब्याज मिलेगा

केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना की शुरुआत की गई है। जिसमें महिलाओं को 7.5% दर से ब्याज दिया जा रहा है। आप जिस तारीख से खाता खुलाएंगी। उस समय से ब्याज दर चल रही होगी, आपको अकाउंट की मैच्योरिटी तक ही ब्याज दर मिलेगा। इस दौरान अगर सरकार द्वारा ब्याज दर बदलती है। तो पहले से खुलवाए गए खातों पर इसका कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा। सरकार ने अभी तक महिला सम्मान बचत पत्र योजना में ब्याज दर की गणना के लिए किसी तरीके की जानकारी नहीं दी है। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार राष्ट्रीय बचत पत्र और किसान विकास पत्र की तरह ही इसमें भी सलाना चक्रवर्ती ब्याज की दर से ब्याज की गणना किया जाएगा और उस दर से महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

Read More:-

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में जमा के बाद धनराशि

इस योजना में महिला को 7.5% की ब्याज दर दिया जाएगा। जो कि आपके धनराशि की जमा के अनुसार आपको 2 वर्ष बाद इतनी धनराशि वापस दी जाएगी। नीचे इसकी सूची दिया गया है जो इस प्रकार से आपको धनराशि मिलेगा।

  • 1 हजार रूपए की धनराशि जमा करने पर 2 साल में 1155 रुपए की धनराशि दिया जायेगा।
  • 2 हजार रुपए की धनराशि जमा करने पर 2 साल में 2,311 रुपए की धनराशि दिया जायेगा।
  • 3 हजार रुपए की धनराशि जमा करने पर 2 साल में 3,467 रुपए की धनराशि दिया जायेगा।
  • 5 हजार रुपए की धनराशि जमा करने पर साल में 5,778 रुपए की धनराशि दिया जायेगा।
  • 10 हजार रुपए की धनराशि जमा करने पर साल में 11,556 रुपए की धनराशि दिया जायेगा।
  • 20 हजार रुपए की धनराशि जमा करने पर 2 साल में 23,113 रुपए की धनराशि दिया जायेगा।
  • 50 हजार रुपए की धनराशि जमा करने पर 2 साल में 57,781 रुपए की धनराशि दिया जायेगा।
  • 1 लाख रुपए की धनराशि जमा करने पर 2 साल में 1 लाख 15 हजार 562 रुरुपए की धनराशि दिया जायेगा।
  • 2 लाख रुपए की धनराशि जमा करने पर 2 साल में 2 लाख 31 हजार 125 रुपए की धनराशि दिया जायेगा।

महिला सम्मान बचत योजना में खाता खुलवाने के लिए महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स

  • आवेदन पत्र जो बैंक से मिलेगा
  • पासपोर्ट साइज 2 रंगीन फोटो (Passport size)
  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • पैन कार्ड (Pan Card)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र (Address Proof)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
  • राशन कार्ड (Ration card)

योजना के लिए पात्रता

  • खाता खुलवाने वाली महिला और लड़की भारत की मूल निवासी होनी चाहिए तभी वह महिला सम्मान बचत योजना में अपना खाता खुलवा सकती हैं।
  • यह योजना केवल महिलाओं और लड़कियों के लिए पात्र हैं।
  • किसी भी उम्र की महिला और लड़की इस योजना का लाभ उठा सकती है।
  • यह योजना सभी वर्ग, जाति, धर्म की महिलाओं एवं लड़कियों के लिए पात्र है।

महिला सम्मान बचत योजना के लाभ

  • इस योजना की घोषणा 1 फरवरी 2023 को बजट के समय भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया था इसका लाभ सभी वर्ग की महिलाओं और लड़कियों की बचत में फायदा दिलाने के लिए किया गया है
  • महिला सम्मान बचत योजना के अंतर्गत महिलाएं 1000 रुपये की न्यूनतम धनराशि से अपना खाता खुला सकती है।
  • इस योजना में जमा की गई धनराशि 2 वर्ष के बाद ब्याज सहित आपको प्राप्त किया हो जाएगा।
  • महिलाओं की जमा की गई धनराशि पर 7.5% की ब्याज दर दिया जाएगा।
  • इस योजना में मिलने वाली ब्याज दर किसी भी योजना की तुलना में अधिक है।
  • इस योजना में भाग लेने के लिए महिलाएं और लड़कियां 30 मार्च 2025 तक अपना खाता खुलवा सकती हैं और अधिक से अधिक ब्याज दर का लाभ उठा सकती है।
  • महिला सम्मान बचत योजना में जमा की गई धनराशि अगर आपको कभी भी किसी वक्त जरूरत पड़ती है तो आप उसमें से कुछ धनराशि निकाल सकती है।
  • इस योजना में जमा की गई धनराशि आप कभी भी किसी वक्त निकाल सकती हैं इसके लिए किसी भी प्रकार का कोई नियम नहीं रखा गया है।

Read More:-

महिला सम्मान बचत पत्र ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

महिला सम्मान बचत पत्र ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की घोषणा अभी नहीं किया गया है। क्योंकि महिला सम्मान बचत पत्र योजना की घोषणा 1 फरवरी 2030 को देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा बजट पेश करते हुए की गई थी। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं और महिला बचत पत्र योजना में खाता खुलवाना चाहती हैं। तो आपको बता दें अभी इस योजना को पूरी तरह से लागू होने में थोड़ा सा समय लगेगा। क्योंकि अभी सरकार ने केवल इसकी घोषणा की हैं। केंद्र सरकार ने आवेदन से जुड़ी हुई किसी भी प्रकार की जानकारी अभी नहीं दिया है। इसके लिए आपको थोड़ा समय लगेगा जैसे ही इस योजना से संबंधित या आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है। आपको इस पोस्ट के माध्यम से बता दिया जाएगा तब तक आप हमारे साथ जुड़े रहे।

आज का यह महत्वपूर्ण लेख किसान भाइयों आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं अगर आपका कोई भी सवाल है तो हमें कमेंट करके बताएं साथ ही साथ इस महत्वपूर्ण लेख को अपने अन्य किसान भाइयों तक जरूर पहुंचाएं जिससे वह भी इसका लाभ ले सके। धन्यवाद

FAQs:-

महिला सम्मान बचत योजना क्या है ?

महिला सम्मान बचत योजना केंद्र सरकार की एक योजना है जिसमें महिलाओं की बचत पर 7.5 पर्सेंट की दर से ब्याज दिया जाएगा। महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र के साथ ग्रामीण इलाकों की महिलाओं के लिए यह योजना आर्थिक रूप से सशक्त बनेगी और महिलाएं अपने जीवन में आगे बढ़ सकेंगी।

महिला सम्मान बचत योजना के लिए कौन पात्र है?

महिला और लड़की भारत की मूल निवासी होनी चाहिए, सभी वर्ग, जाति, धर्म की महिलाओं इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

महिला सम्मान बचत योजना के लिए कैसे आवेदन करें?

महिला सम्मान बचत पत्र ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की घोषणा अभी नहीं किया गया है। क्योंकि महिला सम्मान बचत पत्र योजना की घोषणा 1 फरवरी 2030 को देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा बजट पेश करते हुए की गई थी।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment