Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

वैज्ञानिकों ने खोजी एक नई प्रजाति एक फूलगोभी होगी 3 किलो की, जाने कैसे

किसान भाइयों आप ने फुलगोभी की खेती तो की ही होगी लेकिन ने बाजार में आपने अभी तक केवल आधा किलो, एक किलो या डेढ़ किलो अधिकतम वजन तक ही फूलगोभी देखा होगा। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने एक नई प्रजाति का विकास किया है। जिसमें अब एक फूल गोभी 3 किलो ग्राम की होगी। इस प्रजाति की गोभी विकसित करके किसान अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं। आइये जानते हैं इस नई तकनीकी के बारे में

देश में किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार लगातार कोशिश कर रही हैं। साथ ही साथ वैज्ञानिक भी रात दिन लगकर किसानो के लिए नई-नई तकनीकों का विकसित कर रहे हैं। जिससे किसानों के जीवन में खुशहाली लाया जा सके। किसान बार-बार सूखा, बाढ़, बारिश जैसी आपदाओं से हमेशा परेशान रहते हैं। इसके कारण वैज्ञानिक नई-नई प्रजातियों को विकसित करने में लगे हैं। ऐसी प्रजातियां जो आपदा आने पर भी कम नुकसान हो और अधिक उत्पादन दे। इन सभी को देखते हुए वैज्ञानिकों ने एक फूल गोभी को विकसित किया है। जो लगभग 3 किलो की होगी।

कृषि वैज्ञानिकों का सफल प्रयोग

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने इस नई प्रकार की फूलगोभी को विकसित किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस नई प्रजाति की फूल गोभी का परीक्षण सफल रहा है। उन्होंने बताया कि इस गोभी का रंग हरा होगा और यह देखने में ब्रोकली से अलग होगा। उनका मानना है कि आने वाले समय में किसान भाइयों के लिए यह एक मोटा मुनाफा कमाने में मदद कर सकता है।

एक फूलगोभी का वजन कितना होगा

वैज्ञानिक काफी समय से इस प्रकार की फूलगोभी को विकसित करने में लगे थे और उन्होंने अब सफलतापूर्वक इस फूलगोभी का परीक्षण संपूर्ण कर लिया है। इस फूलगोभी को पूर्ण रूप से विकसित होने पर इसका वजन 2.5 से 3 किलोग्राम का होगा। अब तक देश में लगभग आधा से 1 किलोग्राम तक फूलगोभी देखने को मिला है। लेकिन कई बार 1.5 किलोग्राम तक गोभी को भी देखा गया है। लेकिन अब वैज्ञानिको के इस प्रयोग के बाद अब किसान 3 किलोग्राम वजन वाली फूलगोभी का उत्पादन कर सकेंगे। किसानो के लिए इस गोभा का बीज जल्द ही उपलब्ध होगा और किसान इसकी खेती करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

Read More:-

किसानों की आमदनी में 4 गुना की बढ़ोतरी होगी

किसान भाई जब इस प्रकार की गोभी का उत्पादन करना शुरू कर देंगे। तो वैज्ञानिकों का मानना है कि किसानों का लाभ कई गुना बढ़ जाएगा। क्योंकि एक सामान्य फूलगोभी का वजन लगभग 1 किलोग्राम होता है। लेकिन जब वहीं गोभी 3 किलोग्राम की होगी। तब उसकी कीमत बाजार में अधिक मिलेगी और किसान भाइयों की आमदनी भी बढ़ जाएगी। इसके अलावा इस फूलगोभी में स्वाद भी बेहतर पाया जाएगा।

इस फूलगोभी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

वैज्ञानिकों ने बताया की इस फूलगोभी को खाने से हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। इस फूलगोभी को खाने से आंखों की रोशनी के साथ-साथ कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इसमें मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैलशियम, जिंक जैसे तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाएगी और इससे शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होगा।

आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल को लेकर आप सभी का कोई भी सावल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स मेंं ज़रूर लिखें और आर्टिकल कैसा लगा ये भी ज़रूर बताएं। इस लेख सभी किसान भाइयों तक शेयर ज़रूर करें, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment