Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

वर्मी कंपोस्ट का बिजनेस | Vermi Compost Business In Hindi

अगर आप एक किसान हैं और आप वर्मी कंपोस्ट का व्यापार करना चाहते हैं जिसकी मांग हमेशा बाजार में बनी रहती है और इसकी ऑर्गेनिक खेती भी करके आप लाखों रुपए कमा सकते हैं। भारत में 60 से 70 % किसान है जो खेती-बाड़ी ही करते हैं और उसी से अपना जीवन यापन करते हैं। लेकिन किसान भाइयों आपको खेती के साथ-साथ कुछ भी करना चाहिए। जिससे उनकी आय में वृद्धि हो, इसके लिए आप वर्मी कंपोस्ट का बिजनेस कर सकते हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है जो कि बहुत कम जगह में बहुत अच्छा मुनाफा देता है। सबसे बड़ी बात यह है कि वर्मी कंपोस्ट ऑर्गेनिक खेती में अधिक उपयोग किया जाता है। सरकार द्वारा भी वर्मी कंपोस्ट खरीदने के लिए टेंडर निकाला जाता है। क्योंकि यह हर किसान के लिए जरूरत होती है। अगर ऐसे में आप इस बिजनेस को करते हैं तो धीरे-धीरे आप बहुत बड़ा बिजनेस कर सकते है। इसी मांग अब धीरे-धीरे देश ही नहीं दुनिया मे भी ऑर्गेनिक खेती की मांग बढ़ती जा रही है। जिससे इसका बिजनेस लगातार बढ़ रहा है। आज हम आपको बताएंगे कि वर्मी कंपोस्ट का बिजनेस कैसे कर सकते हैं और इसमें कितना मुनाफा कमा सकते हैं तो हमारे साथ बने रहे।

हर किसान नहीं कर सकता यह बिजनेस, क्यों

वर्मी कंपोस्ट के बिजनेस में तो फायदा बहुत है लेकिन यह एक बात सत्य है कि हर कोई इस बिजनेस को नहीं कर सकता है। क्योंकि वर्मी कंपोस्ट बिजनेस एक ऐसा बिजनेस होता है जिसमें आपको केंचुए को पालना होता है। और यहां तो कई लोग ऐसे हैं जो कुछ केंचुए को देखना पसंद नहीं करते हैं। इसका बिजनेस करने के लिए केंचुए छूना पड़ेगा । कई लोग ऐसे भी जिनको केंचुए को देखकर ही बहुत खराब लगता है। तो ऐसे लोग इस बिजनेस को नहीं कर सकते हैं, यह बिजनेस जो बहुत ही साफ सफाई से रहना पसंद करते हैं वह लोग इस बिजनेस को नहीं कर सकते हैं। वर्मी कंपोस्ट के बिजनेस में आपके हाथ से लेकर पूरा कपड़ा गंदा हो जाता है। लेकिन अगर आप यह सब कर सकते हैं। तो आप इस बिजनेस को जरुरु करिए क्योंकि इसमें बहुत ही अच्छी कमाई होती है।

वर्मी कंपोस्ट का बिजनेस कैसे करें

वर्मी कंपोस्ट का बिजनेस करने के लिए आपको कुछ जगहों की जरूरत होगी जैसे अगर आपके पास कोई बंजर भूमि है तो वह आपके लिए बहुत अच्छा कार्य करेगी और यहां पर आप वर्मी बिजनेस कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको कुछ बेड बनाने होते हैं यह बेड करीब 3 से 4 फुट चौड़ा और 1 से 2 फुट ऊंचाई पर होते हैं।यह बेड गोबर के बनते है।बेड की लंबाई आप अपने खेत के खेत की लंबाई के हिसाब से रख सकते हैं। बेड़ बनाने के बाद इसमे केंचुए डाले जाते हैं बाद में यही केंचुए गोबर को खा खाकर उसको एक वर्मी कंपोस्ट खाद के रूप में बदल देते हैं और यह है वर्मी कंपोस्ट बिजनेस, इस की सबसे अच्छी बात होती है कि यह खाद केवल 3 महीने मे तैयार होता है और साल भर में आप लगभग 4 बार वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार कर सकते हैं। और लाखों रुपए खा सकते हैं घर बैठे।

Read More

इस बिजनेस को करने में कितना खर्च आता है

वर्मी कंपोस्ट का बिजनेस करने के लिए आपको लगभग 2 से 3 लाख रुपए का खर्च आता है। इसमें क्या-क्या होता है हम आपको आगे बता रहे हैं। अगर आप पहली बार इसका बिजनेस कर रहे हैं तो जाहिर सी बात है। आपको केंचुए को खरीदना होता है, बेडशीट बनाना होता है, मशीनों की लागत आती है, इसके अलावा आप गोबर, मजदूर, बेड ढकने के लिए पुराल, पैकेजिंग के बैग, ट्रांसपोर्टेशन आदि अधिक खर्च होते हैं। जो करीबन डेढ़ से 2 से 3 लाख तक पहुच जाते है।

इस बिजनेस में कितनी कमाई होती है

किसान भाइयों आपको बता दें कि अगर आप 100 वर्ग मीटर में वर्मी कंपोस्ट का बिजनेस करते हैं तो आप लगभग 30 बेड तैयार कर सकते हैं। 30 बेड लगभग 50 टन वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार कर सकते हैं। वर्मी कंपोस्ट को बेचने के कई तरीके हैं। चाहे तो आप किसानों को इसको क्विंटल के हिसाब से बेच सकते हैं। इसके अलावा आप बड़े बड़े व्यापारियों को भी वर्मी कंपोस्ट खाद बेच सकते हैं। अगर आपका वर्मी कंपोस्ट खाद 10 रुपये किलो के हिसाब से भी बेचते है। तो आप लगभग 5 लाख की कमाई आराम से कर सकते हैं। और इसमे लागत आपकी 2 से 3 लाख रुपये की थी। मतलब लगभग 5 से 6 लाख तक का मुनाफा कर सकते हैं। वहीं अगर आप खुद की पैकेज करके बेचते हैं। तो बाजार में इसकी बड़ी मात्रा में आप आराम से 30 से 35 रुपये किलो के हिसाब भेच सकते हैं। वही छोटी पैकिंग में 60 से 70 रुपये किलो के हिसाब से आसानी से बेची जाती है।

आप किसान भाइयों को यह भी बता दें कि इस बिजनेस में केवल खाद ही नहीं आपके केंचुए को भी बेच कर पैसा कमा सकते हैं। क्योंकि जब आपका व्यापार 1 साल से अधिक हो जाएगा तो आपके केंचुए की संख्या भी बढ़ जाएगी लगभग 4000 से 5000 किलो तक हो जाएगी। इसमें से आप लगभग 2000 से 2500 किलो तक केंचुए भी बेच सकते हैं। यह केंचुए बाजार में 150 से 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचे जाते हैं। अगर केंचुए आप 200 रुपये किलो के हिसाब से भेचते हैं। तो आप लगभग 5 लाख की कमाई कर सकते हैं। मतलब कुल मिलाकर आप 11 से 12 लाख रुपए साल में कमा सकते हैं और अपने लागत लगाई थी 2 से 3 लाख रुपये और मुनाफा 11 लाख रुपए है मतलब 3 से 4 गुना फायदा आपको मिलता है।

आज का यह महत्वपूर्ण लेख किसान भाइयों आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं अगर आपका कोई भी सवाल है तो हमें कमेंट करके बताएं साथ ही साथ इस महत्वपूर्ण लेख को अपने अन्य किसान भाइयों तक जरूर पहुंचाएं जिससे वह भी इसका लाभ ले सके। धन्यवाद

FAQs-

प्रश्न: वर्मीकम्पोस्टिंग क्या है?
उत्तर: वर्मीकम्पोस्टिंग केंचुए का उपयोग करके जैविक खाद बनाने की एक विधि है। इसमे बेड़ बनाने के बाद इसमे केंचुए डाले जाते हैं बाद में यही केंचुए गोबर को खा खाकर उसको एक वर्मी कंपोस्ट खाद के रूप में बदल देते हैं

प्रश्न: क्या वर्मीकम्पोस्टिंग सही बिजनेस है?
उत्तर: हां, वर्मीकम्पोस्टिंग एक बिजनेस सही है। क्योकि इसी मांग अब धीरे-धीरे देश ही नहीं दुनिया मे भी ऑर्गेनिक खेती की मांग बढ़ती जा रही है। जिससे इसका बिजनेस लगातार बढ़ रहा है।

प्रश्न: वर्मीकम्पोस्टिंग के लिए किस प्रकार के खाद का उपयोग किया जा सकता है?
उत्तर: वर्मीकम्पोस्टिंग के लिए कई प्रकार के जैविक का उपयोग किया जा सकता है, जिसमें सबसे अधिक उपयोग गोबर का होता इसके बाद अन्य अपशिष्ट पदार्थ का होता है।

प्रश्न: वर्मीकम्पोस्ट खाद कहाँ बेचे?
उत्तर: आप अपने वर्मीकम्पोस्ट खाद को स्थानीय किसानों, बागवानों और नर्सरी करने वाले लोगो को में बेच सकते हैं। आप आनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी ऑनलाइन बिक्री कर सकते हैं।

प्रश्न: वर्मीकम्पोस्टिंग के क्या लाभ हैं?
उत्तर: वर्मीकम्पोस्टिंग के कई लाभ हैं, जिसमें अपशिष्ट को कम करना, उच्च गुणवत्ता वाली खाद का उत्पादन करना और स्वस्थ मिट्टी और पौधों के विकास को बढ़ावा देना शामिल है। यह एक स्थायी और पर्यावरण के अनुकूल अभ्यास भी है जो ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने में मदद कर सकता है।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment