Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

Supari Ki Kheti: सुपारी की खेती से लोग बनते हैं करोड़पति, 1 बार पेड़ तैयार होने पर 70 साल तक होती है कमाई

Supari Ki Kheti –सुपारी की खेती एक ऐसी खेती है। जिसमें केवल एक बार investment की जरूरत होती है। इसके बाद आप कई सालों तक कमाई करते हैं। सुपारी के बिजनेस को आप साइड के बिजनेस के तौर पर कर सकते हैं। इसमें ज्यादा आपको काम करने की जरूरत नहीं होती है। अगर आप सुपारी का बिजनेस (Betel Nut Business) करना चाहते हैं। और महीने का लाखो रुपये कमाना चाहते है। तो आप इस लेख को पूरा पढ़ें। इसमें हमने पूरी तरह बताया है कि एक बार इन्वेस्ट करने के बाद आप जीवन भर कैसे पैसा कमा (earn money for lifetime) सकते हैं। भारत देश में बहुत बड़े पैमाने पर सुपारी की खेती की जाती है। अगर आंकड़ों की बात किया जाए तो भारत पूरी दुनिया में लगभग 50 परसेंट का उत्पादन अकेले करता है। वही भारत देश में पांन और गुटका खाने वालों की संख्या ज्यादा है और जिसके कारण इसका इस्तेमाल कंपनियां भी करती है। साथ ही साथ भारत में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में भी सुपारी का उपयोग होता है। जिसकी वजह से सुपारी की डिमांड हमेशा बनी रहती है। सुपारी की खेती करके महीने का लाखों रुपए कमा सकते है।

सुपारी की खेती करके करोड़पत्ती कैसे

सुपारी की खेती करने के लिए आपको शुरुआत में ज्यादा पैसे लगाने की जरूरत नहीं है। सुपारी की खेती किसी भी मिट्टी में किया जा सकता है। लेकिन दोमट चिकनी मिट्टी को सुपारी की खेती के लिए सबसे अच्छा मिट्टी माना गया है। सुपारी की खेती करने के लिए आपको सबसे पहले सुपारी के पौधे को तैयार करना होगा। मतलब सुपारी की खेती की नर्सरी तैयार करनी होगी। इसके लिए आपको क्यारियो के रूप में तैयार कर सकते हैं और जब 20 से 25 दिन में यह नर्सरी तैयार हो जाएगी। इसके बाद सुपारी के पौधों की रोपाई के लिए 2.7 x 2.7 मीटर की दूरी पर पंक्तियों में गड्डे तैयार कर लेते है| यह सभी गड्डे 90 x 90 x 90 CM आकार के हो| इन गड्डो में ही सुपारी के पौधों को लगाते है|

सुपारी की उन्नत किस्में कौन-कौन सी है? (Betel Nut Varieties)

  • श्री मंगला
  • मोहित नगर
  • हिरेहल्ली बौना
  • सुमंगला
  • मंगला

सुपारी की खेती करते समय ध्यान रखने वाली बात

सुपारी की खेती करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि हम सुपारी की खेती जिस खेत मे लगा रहे हैं उस खेत में पानी का बहाव अच्छी तरह से होना चाहिए। खेत में पानी नहीं लगना चाहिए। पौधे के पास पानी टिकना नहीं चाहिए। आप पानी के बहाव के लिए छोटी-छोटी नालियां भी बना सकते हैं। नर्सरी लगाने से पहले आप खेत में कंपोस्ट खाद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जो पौधे के लिए काफी अच्छा रहेगा। सुपारी का पेड़ एक नारियल के पेड़ की तरह होता है। लगभग 45 से 60 फीट लंबा होता है। एक बार पेड़ लगाने पर इसका पेड़ 6 से 7 साल में फल देना शुरू हो जाता है। एक बार फल देने लगता है तो कई सालों तक फल मिलता है।

Also Read 

सुपारी की खेती से कितनी कमाई होती है

सुपारी का रेट (Betel Nut Rate) अगर बाजार में देखी जाए तो लगभग 500 से 700 रुपये प्रति किलो के भाव से आसानी से बिक जाती है। सुपारी के फलों की तुलाई तभी करनी चाहिए। जब उसमें का एक चौथाई हिस्सा पाक जाए गया हो तब क्यो की उस सुपारी की कीमत बाजार में अच्छी मिलती है। इस तरह से आप सुपारी की खेती करके घर बैठे मोटी कमाई कर सकते हैं।

FAQ : सुपारी की खेती

Q : सुपारी का पेड़ कितने दिन में फल देता है?

Ans : सुपारी का पेड़ एक नारियल के पेड़ की तरह लगभग 45 से 60 फीट लंबा होता है। एक बार पेड़ लगाने पर इसका पेड़ 6 से 7 साल में फल देना शुरू हो जाता है। एक बार फल देने लगता है तो कई सालों तक फल मिलता है।

Q : सुपारी की खेती कहाँ होती है?

Ans : भारत में कर्नाटक भारत का सबसे बड़ा सुपारी उत्पादक राज्य है। इसके बाद केरल फिर असम तीसरे नंबर पर है। बाकी सभी राज्यो मे थोड़ा बहुत पैदावार होता है।

Q : सुपारी की नर्सरी कैसे तैयार करें?

Ans : सुपारी की खेती करने के लिए आपको सबसे पहले सुपारी के पौधे को तैयार करना होगा। सुपारी की नर्सरी तैयार करनी होगी। इसके लिए आपको क्यारियो के रूप में सुपारी के बीज को डाल देना है और  20 से 25 दिन में यह नर्सरी तैयार हो जाएगी।

Q : सुपारी का पेड़ कहाँ पाया जाता है?

Ans : सुपारी नामक पौधे के फल का बीज है। दक्षिणी एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया तथा अफ्रीका के अनेक भागों में पैदा होता है।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment