Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

Weather Update Today : कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी, जाने ताजा हाल

Weather Update : किसान भाइयों के लिए मौसम का जानना बहुत ही जरूरी होता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले 20 से 24 घंटों के अंदर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। देश के कई राज्यों में भारी बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

कहाँ बना मौसम प्रणाली सिस्टम

भारतीय मौसम विज्ञान ने बताया है कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके कारण आने वाले 20 से 24 घंटों के अंदर पश्चिम और उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। बंगाल की खाड़ी सटे कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम विज्ञानी ने अनुमान लगाया है। कि आने वाले 2 से 3 दिनों में तमिलनाडु पांडिचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रो मे बारिश हो सकती है।

Also Read 

पिछले 24 घंटों में मौसम का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 नवंबर 2022 को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के रायलसीमा पर हल्की बारिश की भी संभावना जताई है।इसी समय मेआंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश भी की संभावना है। वही नवंबर के इस सप्ताह में तमिलनाडु, पांडिचेरी तथा दक्षिण तटीय क्षेत्र, तथा आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलो मे अलर्ट जारी

आंध्र प्रदेश में लगभग 8 जिलों मे येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें वाईएसआर कडप्पा, अनंतपुरमू और चित्तूर, कृष्णा, गुंटूर, प्रकाशम, कुरनूल, एसपीएसआर नेल्लोर, शामिल हैं. जबकि तमिलनाडु के कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और विल्लुपुरम को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है. भारतीय मौसम विज्ञान ने इन सभी जिलों को पहले से ही तैयार रहने के निर्देश दिया है।

वही मछुआरों को सलाह दी गई है की वह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और श्रीलंका के तटों पर ना जाये। क्योकि तटो पर हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है.।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment