Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

केले के कचरे से होगी करोड़ों की कमाई, जाने पूरी प्रक्रिया

जो भी किसान भाई केले की खेती के करते हैं या जो भी करने की सोच रहे हैं। उनके लिए बहुत अच्छा कृषि से संबन्धित आइडिया है। ज्यादा तर केले की खेती करने वाले किसान केले के वेस्ट को फेक देते है। लेकन आप केले के वेस्ट से मोटा पैसा कमा सकते हैं। हालांकि आप यह सोच रहे होंगे कि केले के कचरे से कैसे हम कमाई करेंगे। तो आप बिल्कुल चिंता मत करिए। हम आपको पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं कैसे करेंगे। तमिलनाडु के एक किसान ने इस काम को करके इतिहास बनाया है। उन्होंने केले के पेड़ के कचरे से कई प्रकार की वस्तु बनाते हैं और उन्हें बेच कर लगभग करोड़ों की कमाई कर चुके हैं। आज हम इस पोस्ट के जरिए आपको बताएंगे कि आप केले के कचरे से कैसे करोड़ों रुपए कमा सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते है।

कौन है यह तमिलनाडु के किसान

तमिलनाडु के मदुरै के मेलाक्कल गांव के किसान मुरुगेसन ने केले के कचरे से करोड़ो रुपये कमा लिए है। बता दे की मुरुगेसन केवल कक्षा 8 तक ही पढ़ाई किए। इसके बाद से यह खेती-बाड़ी का काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन उन्होंने केले की खेती के बाद बचने वाले कचरे से करोड़ों रुपए कमा कर आज लोगों की प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं। केले के बचे हुए कचरे से बैग, टोकरी, रस्सी जैसी अन्य सामग्री बनाकर बेचते है। गांव के कई व्यक्तियों को रोजगार भी प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा केले के कचरे से फाइबर की रस्सी बनाने का एक मशीन भी तैयार किया है। इस मशीन की मदद से वह केले के कचरे से मजबूत रस्सी भी बनाई जाती है। इनका प्रोडक्ट देश ही नहीं विदेशों में भी पसंद किया जा रहा है। जिसके कारण इन्हे अच्छा खासा लाभ भी प्राप्त हो रहा है। आइए जानते हैं आप कैसे कर सकते हैं

यह बिजनेस आइडिया कहाँ से आया

मुरुगेसन ने बताया कि वह एक दिन किसी माली को फूलों की माला बनाते देखे तो वह माला बनाते समय धागे का नहीं बल्कि केले के फाइबर का उपयोग कर रहा था। वहीं से इनके दिमाग में यह आइडिया आया कि क्यों ना केले के कचरे से और भी चीजें बनाई जाए और तभी से इन्होंने इसकी शुरुआत की। हालांकि शुरुआती समय में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ा क्योंकि इनकी वस्तुओं को लोगों द्वारा पसंद नहीं किया जाता था। लेकिन आज वह एक सफल किसान के रूप में जाने जाते हैं। केले के कचरे से न केवल खुद करोड़ों रुपए कमा रहे है बल्कि लोगों को भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं।

केले के किस वेस्ट चीज का उपयोग करके सामान बनता है

केले की खेती करने वाले किसान केले से केवल उसके फल प्राप्त करने के बाद बाकी केले के पेड़ के पत्ते, तना, सब को फेंक देते हैं। लेकिन इन्हीं तने और पेड़ के पत्ते से मुरुगेसन कई प्रकार की उपयोगी चीजें बनाते है।और आज वह करोड़ों रुपये कमा रहे है।

Also Read – 

केले से कचरे से रस्सी बनाने की मशीन खोज

केले के कचरे से रस्सी बनाने वाली मशीन की खोज 2008 से ही शुरू हुई थी। मुरुगेसन पहले अपने परिवार की मदद करने के लिए नारियल की छाल से बनने वाली रस्सी, जिस मशीन से बनाया जाता था इन्होंने सोचा कि अगर एक बार उसमें केले के कचरे को डाल दे तो, क्या जाने केले के कचरे से भी रस्सी बन जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने केले की फाइबर की प्रोसेसिंग मशीन बनाने के लिए कई बार प्रयास किया और बार-बार फेल हुए। साल 2017 में उन्होंने एक पुरानी साइकिल के रिम और पुल्ली का इस्तेमाल करके आखिरकार वह मशीन बनाई। जिस मशीन से केले के कचरे से कताई हो जाती है। इसके बाद इन्होंने जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद से संपर्क किया था इसके बाद अधिकारियों ने इनकी मशीन को देखा और उन्हें काफी पसंद भी किया। इसके बाद इन्होने अपने मशीन मे लगभग 1.5 से 2 लाख खर्च करके उस मशीन को और बेहतर बनाया और फिर उस मशीन को अपने नाम पर पेटेंट भी करवाया।

इस मशीन क्या खास बात है

इस मशीन की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह ऑटोमेटिक मशीन है तथा यह 2 रस्सियों को एक साथ जोड़ने में भी मदद करती है। किसान भाई ने बताया कि पहले उनके पास हैंडव्हील मेकैनिज्म मशीन थी। जिसके के लिए लगभग 5 लोगों की जरूरत पड़ती थी और उससे 2500 मीटर लंबी रस्सी ही बनाई जा सकती थी। लेकिन उन्होंने नई टेक्नोलॉजी से उस मशीन को नए तरीके से बना जो की अब वही मशीन 15000 मीटर तक रस्सी आसानी से बनाई जा रही है और केवल 4 व्यक्तियों की जरूरत पड़ती है। कम लागत में ज्यादा रस्सी तैयार की जा सकती है।

इसे भी पढ़े :- 

ई कृषि यंत्र अनुदान योजना 2022-2023

इस मशीन से बनने वाले सामान

किसान भाई ने बताया कि इस मशीन से आप टोकरी, चटाई, बैग, रस्सी जैसी अनेक वस्तुएं बनाई जा सकती हैं। इन्होंने लगभग 300 से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया है। इसमें महिलाएं भी शामिल है। किसान भाई ने बताया कि इस काम में किसान महिलाएं भी अपना सहयोग दे रहे हैं। जब वह घर पर खाली समय मिलता है तो वह माल बनाकर उनके घर पहुंचाती है। और घर पर ही उने काम और पैसा दोनो मिल जा रहा है। मुरुगेसन हर साल लगभग 500 से 600 टन की केले के फाइबर वेस्ट की प्रोसेसिंग की जाती हैं।

किसान को मिल कई पुरस्कार

किसान भाई के इस अद्भुत कार्य के लिए अब तक उन्हें 7 राष्ट्रीय पुरस्कार और कई राज्यस्तरीय पुरस्कार मिल चुके हैं। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा राष्ट्रीय किसान वैज्ञानिक पुरस्कार भी उन्हें प्रदान किया जा चुका है। आप भी मरुगेसन की तरह किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकते हैं।

FAQ :

Q : क्या आप केले के कचरे से रस्सी बना सकते हैं?

Ans : जी हाँ आप केले के कचरे से रस्सी, टोकरी, चटाई जैसी आदि समान बना सकते है।

Q : केले के छिलके का क्या फायदा है?

Ans : केले के छिलके के फायदे शरीर के लिए फायदेमंद होता है

Q : केले के कचरे बनाने वाली मशीन को चलाने के लिए कितने लोगो की जरुरत है?

Ans : नए तरीके से बना मशीन से रस्सी बनाने के लिए केवल 4 व्यक्तियों की जरूरत पड़ती है।

Q : यह मशीन कितनी मीटर तक रस्सी बना सकती है?

Ans : नई टेक्नोलॉजी बनी मशीन 15000 मीटर तक रस्सी आसानी से बनाई जा सकती है।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment