Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

ब्लैकबेरी के फायदे, नुकसान, वैज्ञानिक नाम, बनने वाली रेसपी

ब्लैकबेरी को अधिकत्तर लोग जामुन समझ लेते है लेकिन दोनो मे बहुत अन्तर है। ब्लैकबेरी के फायदे बहुत है इसे ताजा खाया जाता है । यह एक मौसमी फल है। इसकी अधिकत्तर खेती उत्तरी अमेरिका और प्रशांत महासागर के एरिया मे किया जाता है। इस फल का रंग काला होता है और इसमे रस अधिक पाया जाता है। इस फल के साथ-साथ इसके पत्ते और पेड़ के छाल का कई रोगो  मे उपयोग किया जाता है। ब्लैकबेरी भी कई प्रकार के होते है जिसमे ट्रेलिंग ब्लैकबेरी, ब्लैकबेरी/रेड रास्पबेरी हाइब्रिड्स, इरेक्ट ब्लैकबेरी आदि शामिल है। ब्लैकबेरी खाने से कई फायदे हो सकते हैं आइये जानते है।

ब्लैकबेरी का वैज्ञानिक नाम एवं कुल ( Apricots Scientific Name in Hindi )

  • ब्लैकबेरी का वैज्ञानिक नाम रूबस फ्रुटिकोसस ( Rubus fruticosus.) है।
  • यह रुबस कुल का पौधा हैं।
  • इसका का उपयोग करके जैम, जेली और डेसर्ट आदि बनाये जाते है।
  • ब्लैकबेरी की रेसिपी कैसे बनाई जाती है। आइये जानते हैं ब्लैकबेरी की जूस कैसे बनता है।

ब्लैकबेरी की रेसपी

ब्लैकबेरी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है ब्लैकबेरी खाने से शरीर के कई रोग खत्म हो जाते है। आज हम आपको ब्लैकबेरी की जूस के फायदे, ब्लैकबेरी की जूस कैसे बनाये जिसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री जुटाने की जरूरत नहीं है और बहुत ही कम समय में ब्लैकबेरी की जूस बनाकर तैयार कर सकते है।

ब्लैकबेरी की जूस बनाने के लिए सामान

  • ब्लैकबेरी ( ब्लैकबेरी )
  • चीनी (sugar, optional)
  • पानी(Water)

ब्लैकबेरी की जूस बनाने की विधि

  • सबसे पहले ताजा ब्लैकबेरी को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें।
  • इसके बाद जामुन के बीज निकाल दीजिये.
  • अब ब्लैकबेरी को रस निकालने के लिए निचोड़ कर रस को निकाल ले।
  • जब एक बार रस निकाल जाएँ तब आप अपनी पसंद के अनुसार इसे पतला करने के लिए थोड़ा पानी मिला सकते हैं। पानी की मात्रा आप स्वाद के अनुसार तीखा या हल्का होने पर कर सकते है।
  • जूस का स्वाद बढ़ाने के लिए आपको अपनी पसंद के चीनी, शहद, या गुड़ मिला सकते हैं।
  • चीनी, शहद, या गुड़ मिलाने के बाद मिश्रण को अच्छी तरह हिलाएं जिससे बह पुरी तरह से घुल जाए।
  • आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें एक चुटकी नमक या थोड़ा सा नींबू का रस मिला सकते हैं।
  • इस प्रकार से ब्लैकबेरी जूस तैयार हो जाने के बाद, इसे ठंडा करने के लिए कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें, या आप इसे बर्फ डालकर ले सकते है।
  • परोसने से पहले रस को अच्छी तरह हिलाएँ ताकि स्वाद अच्छा आये।
  • ताज़ा और स्वादिष्ट ब्लैकबेरी के रस का आनंद लें!

इसे भी पढ़े:-

ब्लैकबेरी के फायदे (Benefits of apricots in Hindi)

ब्लैकबेरी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके बारे में पूरी जानकारी हम नीचे दे रहे है। आप इसे पुरा पढ़े

1. फैट को कम करने के लिए ब्लैकबेरी के फायदे

ब्लैकबेरी फाइबर का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। फाइबर पाचन में सहायता करता है और भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। ब्लैकबेरी, आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने मदद करते है। ब्लैकबेरी में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिसका अर्थ है कि वे रक्त शर्करा के स्तर में तेजी से वृद्धि नहीं करते हैं। यह इंसुलिन प्रतिक्रिया को नियंत्रित करने में मदद करता है और अतिरिक्त वसा जमा करने की संभावना को कम करता है।

2. आंखों के लिए 

ब्लैकबेरी विटामिन सी और ई सहित एंटीऑक्सिडेंट और एंथोसायनिन जैसे विभिन्न फाइटोकेमिकल्स से भरे होते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट आंखों को हानिकारक पहुचाने वाले मुक्त कणों के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं। इसके साथ ब्लैकबेरी विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत माना जाता है, जो आंखों में रक्त वाहिकाओं के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

3. हड्डी स्वास्थ्य के लिए ब्लैकबेरी खाने के फायदे

ब्लैकबेरी में कैल्शियम भी पाया जाता है। जो मजबूत और स्वस्थ हड्डियों को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। कैल्शियम एक प्रमुख खनिज है जो ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थितियों को रोकने में मदद करता है। ब्लैकबेरी मे विटामिन के, पाया जाता है जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कैल्शियम को विनियमित करने में मदद करता है और हड्डियों के खनिजकरण को बढ़ावा देता है। ब्लैकबेरी एंथोसायनिन सहित एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

4. स्वस्थ मस्तिष्क के लिए ब्लैकबेरी के फायदे

ब्लैकबेरी एंथोसायनिन और विटामिन सी सहित कई एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। ब्लैकबेरी में पाए जाने वाले यौगिक, जैसे फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स, ने न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं, जिसका मतलब है कि वे मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।

ब्लैकबेरी खाने के नुकसान (Side Effects of apricots Hindi)

ब्लैकबेरी के खाने से हमें फायदे और नुकसान दोनों होते हैं नीचे हमने लीची के खाने से कुछ नुकसान के बारे में बताया है।

  • ब्लैकबेरी को खाने से कुछ व्यक्तियों उनके बीजों के प्रति पाचन संबंधी परेशानी का अनुभव हो सकता है। यह सूजन, गैस या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या हो सकती है।
  • ब्लैकबेरी में फाइबर की मात्रा अधिक जाती है इसके अधिक सेवन करने से उल्टी दस्त जैसी समस्या देखने को मिल सकती है

इसे भी पढ़े:-

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1.) ब्लैकबेरी का वैज्ञानिक नाम क्या है ?

Answer:- ब्लैकबेरी का वैज्ञानिक नाम रूबस फ्रुटिकोसस ( Rubus fruticosus.) है।

2.) ब्लैकबेरी को हिंदी में क्या कहते हैं?

Answer:- जामुन को अंग्रेजी में Blackberry नहीं बल्कि Black Plum या Java Plum कहा जाता है। ब्लैकबेरी फल का आकार शहतूत फल के बराबर होता है एवं जामुन का आकार अंगूर के बराबर होता है।

3.) क्या ब्लैकबेरी कब्ज पैदा कर सकती है?

Answer:- इस फल मे पानी भरपूर होता हैं, जो कब्ज को दूर करने मे मदद करता है।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment