Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

चक्रवात ने बदला मौसम कई जिलों में बारिश की आशंका

बंगाल की खाड़ी में बने मंदौस नाम समुद्री चक्रवात से मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में आसमान के बादल अगले 1 हफ्ते तक छाए रहेंगे। समुद्र में चक्रवात बनने के कारण 12 से 16 दिसंबर के बीच मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की भी संभावना बताई जा रही है। वही संभावना यह है कि 10 दिसंबर की रात को चक्रवात चेन्नई को पहुंचेगा तथा वह अगले दो दिनों तक भारत से होते हुए अरब सागर में प्रवेश करने की संभावना बताई जा रही है।

मौसम विभाग ने चक्रवात का प्रभाव 12 दिसंबर को मध्यप्रदेश में दिखाई देगा। मध्यप्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव भी देखा जा रहा है। मध्य प्रदेश के लगभग 10 जिलों में भारी बारिश की अनुमान भी लगाया जा रहा है। वही दिन में तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए गये है। मध्य प्रदेश में ठंड अचानक से बढ़ गई है और आने वाले समय में और तेजी से पारा नीचे जाने की संभावना है। जिसेक कारण ठंड और बढ़ने की संभावना बताई जा रही है। वहीं गुरुवार को भोपाल में सबसे ज्यादा ठंडा दिन रहा। दिन का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंच गया था।

अगले 3 से 4 दिनो तक शीतलहर का अलर्ट

मौसम के तापमान में काफी तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जिलों में तापमान 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं मौसम विभाग की जानकारी के हिसाब से अभी अगले 3 से 4 दिनों तक ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि 15 दिसंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की फुल्की बारिश के कारण ठंड और बढ़ सकती है। वहीं राजधानी मे न्यूनतम तापमान की बात किया गया तो 10 से 13 डिग्री है। जबकि अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मध्यप्रदेश के जबलपुर में न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तथा ग्वालियर में न्यूनतम 6 से 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कई जिलों में तापमान भारी गिरावट ठंड बढने की पुरी संभावना

वही पिछले कई दिनों में इन जिलों में बहुत कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है जहां पर ठंड की बढ़ने की संभावना आगे 3 से 4 दिनों तक और है। इन जिलों में है नौगांव में 4.5 से 5.3 डिग्री, उमरिया 4.2 से 5.4 डिग्री, दतिया पचमढ़ी रायसेन में 5.9 से 6.6 डिग्री, ग्वालियर में 6 से 7 डिग्री, जबलपुर खजुराहो मंडला में 6.1 से 7.8 डिग्री, राजगढ़ रीवा में 6 से 8 डिग्री जबकि भोपाल में6.8 से 8.6 डिग्री, सतना में 7.1 से 8.8 डिग्री, छिंदवाड़ा में 7.8 से 8.8 डिग्री, उज्जैन नरसिंहपुर में 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कई जिलों में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ

वही पिछले कई दिनों में इन जिलों में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। जिसमे खरगोन में 28 से 30 डिग्री, नर्मदा पुरम 28 गुना में 27.4 डिग्री, खंडवा में 25 से 27.1 डिग्री, दमोह में 26 से 27 डिग्री, मंडला में 25.8 से 26.8 डिग्री, खजुराहो में 25.1 से 26.5 सतना में 25 से 26 डिग्री, ग्वालियर में 25.3 से 26.3 डिग्री, शिवपुरी में 25.1 से 26.2 डिग्री और छिंदवाड़ा में 25.1 से 26.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इसे भी पढ़े 

कितने जिलो मे तापमान 10 सेंटीग्रेड से नीचे आया

मौसम विभाग ने राज्य के 52 में से 46 जिलों के तापमान की डिग्री लगभग 10 सेंटीग्रेड से नीचे आ गया है। वही आने वाले 3 से 4 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने तथा हल्की-फुल्की बारीश होने की संभावना जताई गई है। वहीं इसका असर दक्षिणी पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी रहेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि मौसम नमी और बर्फबारी के कारण ठंड की संभावना बढ़ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के कारण तापमान में कमी जरुर आयी है। लेकिन पश्चिम बंगाल में नए प्रकार के सिस्टम एक्टिव होने के कारण हवा में नमी देखने को मिल रही है। जिससे तापमान में भारी गिरावट जारी है।

इन जिलों में भी तापमान गिरने के अनुमान

मौसम विभाग ने कई जिलों में तापमान गिरने के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसमें कि इटारसी भोपाल, इंदौर, रीवा, छिंदवाड़ा ,शहडोल सहित जिलों में 12 दिसंबर को हल्के बादल दिखेंगे तथा हल्की बारिश होने की भी संभावना बताई जा रही है। जबकि 13 दिसंबर को बड़वानी, छिंदवाड़ा, इटारसी, दमोह, उमरिया में बूंदाबांदी होने की संभावना बताई गया है। बड़वानी, इंदौर, भोपाल, सिंगरौली,में तापमान गिरावट दर्ज की जा सकती है।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment