पान की खेती करने के लिए सरकार दे रही है- भारत देश में पान की खेती बहुत कम मात्रा मे होती है। क्योंकि पान की खेती में बहुत अधिक लागत लगती है। जिसके कारण किसान भाई पान की खेती नहीं कर पाते हैं और कहीं ना कहीं देश में पान के उत्पादन किस संख्या काफी कम है। इसी को देखते हुए सरकार ने देश में पान की खेती करने वाले किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। जो भी किसान भाई पान की खेती कर रहे हैं। या करना चाहते हैं । सरकार उनके लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी। ताकि किसान भाई पान की खेती अच्छे ढंग से कर सके और अच्छा मुनाफा भी कमा सकें।राष्ट्रीय विकास योजना के तहत किसान भाईयो को पान की खेती के लिए अनुदान दिया जाएगा। अभी केवल मध्य प्रदेश के कुछ जिलों को ही चुना गया है। जहां के किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। जो भी किसान भाई पान की नई तकनीकी से खेती करना चाहते हैं। वह ऑनलाइन आवेदन करके योजना का लाभ उठा सकते हैं। ऑनलाइन करने के बाद कुछ किसानों का चयन किया जाएगा। इसके बाद उन्हे पान की खेती करने के लिए अनुदान दिया जाएगा।
किन जिलों के किसानों को मिलेगा फायदा
मध्य प्रदेश के किसान भाइयों को मध्यप्रदेश उद्यानिकी विभाग द्वारा राज्य के राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत पान की खेती के लिए वर्ष 2022-23 के हेतु 5 जिलों को चुना गया है। जो इस प्रकार है। पन्ना, निवाड़ी, सागर, छतरपुर तथा टीकमगढ़ इन जिलों के किसान पान की खेती के लिए सब्सिडी प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसान योजना में आवेदन करके लाभ उठा सकते हैं। विभाग द्वारा लगभग 512 इकाई का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए सरकार ने 135 लाख करोड़ रुपए का अनुदान देने का प्रावधान रखा है। सामान्य वर्ग के 328, अनुसूचित जाति के लिए 82 और अनुसूचित जनजाति के 102 इकाइयों लक्ष्य रखा गया है।
इसे भी पढ़े :-
- ई कृषि यंत्र अनुदान योजना 2022-2023
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2022 क्या है
- 13वीं किस्त से पहले पीएम मोदी ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा! खाते में आएंगे 15 लाख
पान की खेती पर कितनी सब्सिडी मिलेगी
मध्यप्रदेश उद्यानिकी विभाग द्वारा उच्च तकनीकी से पान की खेती करने के लिए किसान भाइयों को अनुदान दिया जा रहा है। इसमें किसानो को लागत राशि पर 35% का अनुदान प्रदान किया जाएगा। किसान भाई 500 वर्ग मीटर के पान बरेजा की स्थापना कर सकते हैं। विभाग द्वारा निश्चित की गई लागत 74000 रुपये राशि रखी गई है। जिस पर किसान भाइयों को 35% मतलब अधिकतम 25,900 रुपये दिया जाएगा। जो भी किसान भाई एक बार योजना का लाभ ले लेंगे उन्हें दोबारा इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
योजना मे आवेदन कैसे करें
पान की खेती करने के लिए किसान भाई उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जारी किए गए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या किसान भाई अपने नजदीकी ब्लॉक या जिले के उद्यानिकी विभाग से भी संपर्क करके इसकी संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के किसानों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप योजना में पंजीकृत कर सकते हैं।
https://mpfsts.mp.gov.in/mphd/#/
किसान भाईयों इस योजना के बारे मे अधिक से अधिक हमारे सभी किसान भाइयों तक शेयर ज़रूर करें और आपका कोई भी सवाल हो या कोई भी राय हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रुर लिखें। धन्यवाद
FAQ :
Q : पान की खेती कहाँ होती है?
Ans : पान की खेती भारत सहित पुरे विश्व मे की जाती है। भारत के अलावा सिंगापुर,थाईलैण्ड, फिलीपिंस, बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, पापुआ, न्यूगिनी जैसे देशो मे किया जाता है।
Q : पान की खेती के लिए किस राज्य मे सब्सिडी मिल रहा है?
Ans : पान की खेती के लिए मध्य प्रदेश के कुछ जिलो को चुना गया है। जहाँ के किसान सब्सिडी प्राप्त कर सकते है।
Q : पान की खेती के लिए कौन सी मिट्टी अच्छी होती है?
Ans : पान को कई तरह के मिट्टी मे उगाया जा सकता है जैसे- रेतीली दोमट, भारी दोमट मिट्टी में सकता है। पान की खेती के लिए कार्बनिक पदार्थ भरपूर मिट्टी मे सर्वोत्तम वृद्धि और उच्च उपज प्राप्त होती है।
Q : पान की खेती के लिए कितनी सब्सिडी मिल रही है?
Ans : मध्यप्रदेश उद्यानिकी विभाग द्वारा उच्च तकनीकी से पान की खेती करने के लिए किसानो को लागत राशि पर 35% का अनुदान प्रदान किया जाएगा।