Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

मूंगफली के फायदे, नुकसान, वैज्ञानिक नाम, बनने वाली रेसपी

मूंगफली का वैज्ञानिक नाम, scientific name of peanuts मूंगफली के फायदे और नुकसान मूंगफली खाने के फायदे व नुकसान मूंगफली की रेसिपी – मूंगफली एक तिलहन फसल है। मूंगफली में प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। अगर इसकी तुलना मांस से किया जाए तो, मांस की तुलना में इसमें डेढ़ गुना लगभग अधिक प्रोटीन पाया जाता है। आपको बता दें कि 1 लीटर दूध में पाए जाने वाले प्रोटीन की मात्रा 100 ग्राम कच्ची मूंगफली के बराबर होता है। मूंगफली का पेड़ सामान्य रूप से छोटा होता है। मूंगफली की खेती पूरे विश्व में किया जाता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा सहित तमाम प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। मूंगफली से नमकीन, तेल, आटा सहित कई प्रकार की चीजें बनाई जाती है। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि मूंगफली से शरीर में क्या क्या लाभ होता है। साथ ही साथ आप को बताएंगे की मूंगफली का वैज्ञानिक नाम, फायदे, नुकसान, बनने वाले पकवान। जो श्याद आप नही जानते होगें।

मूंगफली का वैज्ञानिक नाम एवं कुल ( Peanuts Scientific Name in Hindi )

  • मूंगफली का वैज्ञानिक नाम अराचिस हाइपोगिया ( Vigna mungo) है।
  • यह फैबेसी कुल का पौधा है। जिसे लेगुमिनोसे परिवार के रूप में भी जाना जाता है।
  • मूँगफली में प्रोटीन की मात्रा 25% से अधिक होती है जबकि मछली मांस और अंडे में 10% से अधिक नहीं होती है
  • आयुर्वेद के अनुसार मूँगफली पौष्टिक आहार माना गया है।
  • यह कई औषधीय गुणों से भरा हुआ है।
  • मूँगफली की रेसिपी कैसे बनाई जाती है। आइये जानते हैं मूंगफली की बर्फी रेसिपी बनाने का तरीका

मूंगफली की बर्फी कैसे बनाएं

मूंगफली सेहत के लिए अच्छा माना जाता है मूंगफली खाने से शरीर के कई रोग खत्म हो जाते है। आज हम आपको मूंगफली की बर्फी बनाने की विधि, मूंगफली की बर्फी कैसे बनाये जिसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री जुटाने की जरूरत नहीं है और बहुत ही कम समय में मूंगफली की बर्फी बनाकर तैयार कर सकते है।

मूंगफली की बर्फी बनाने के लिए सामान

  • मूंगफली ( peanuts)
  • गुड़ (powdered sugar)
  • घी (ghee)
  • पानी (water )
  • कटे हुए मेवे (chopped nuts)
  • इलायची पाउडर( cardamom powder )
  • केसर(saffron)

मूंगफली की बर्फी बनाने की विधि

  • एक चौकोर या आयताकार बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लें और एक तरफ उसे रख दें।
  • इसके बाद मध्यम आँच पर एक कड़ाही गरम करें और उसमें गुड़ और पानी को डालें।
  • जब गुड़ पूरी तरह से पिघल जाये तो उसका चाशनी बनाना लेना है चाशनी बनने तक लगातार चलाते रहें।
  • इसके बाद चाशनी में पीसी हुई मूंगफली, घी, इलायची पाउडर और एक चुटकी नमक डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि सब कुछ मिल न जाए।
  • अब मिश्रण को मध्यम आँच पर, लगातार चलाते हुए पकाएँ, जब तक कि यह गाढ़ा होकर कड़ाही के किनारे छोड़ने न लगे। इसमें लगभग 15-20 मिनट का समय लगेगा।
  • इसके बाद इस मिश्रण को चिकने किये हुए पैन में डालें और समान रूप से फैलाएं।
  • कुछ मिनट के लिए ठंडा होने दें। और जब ठंड़ा हो जाये तब।
  • एक तेज चाकू का उपयोग करके बर्फी को मनचाहे आकार में काट लें और परोसने से पहले इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें।
  • इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट मूंगफली की बर्फी बन कर तैयार है। इसका आनंद ले!

चलिए आपको बताते हैं कि मूंगफली खाने से शरीर में किस प्रकार के फायदे और नुकसान होने है, दोनों के बारे में पूरी जानकारी देंगे तो आप हमारे साथ बने रहें और मूंगफली के बारे मे पूरी जानकारी नीचे प्राप्त करें।

इसे भी पढ़े:-

मूंगफली के फायदे (Benefits of Peanuts in Hindi)

मूंगफली खाने के फायदे। मूंगफली में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं उसमें, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मिनरल , कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस,, पोटेशियम सोडियम, विटामिन ए, कैरोटीन, बीटाविटामिन ए, तथा के प्रोटीन भी पाए जाते हैं। मूंगफली बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके बारे में पूरी जानकारी हम नीचे दे रहे है। आप इसे पुरा पढ़े

1. वजन कम के लिए मूंगफली का फायदे

मूंगफली प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने में मदद करता है जिससे कैलोरी की मात्रा कम हो जाती है और वजन कम होता है। मूंगफली में फाइबर भी अधिक होता है जो पाचन को धीमा कर देता है यह आपको कैलोरी सेवन कम करने और अधिक खाने से रोकने में मदद कर सकता है। मूंगफली में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिसका मतलब है कि वे रक्त शर्करा के स्तर में तेजी से वृद्धि नहीं करते हैं। यह क्रेविंग और ओवरईटिंग को रोकने में मदद करता है। जैसा की हमने बताया कि मूंगफली विटामिन और खनिज जैसे आवश्यक पोषक तत्वों का भी एक अच्छा स्रोत माना जाता है जो वजन कम करने में मदद करता है।

2. त्वचा के लिए मूंगफली  के फायदे

मूंगफली विटामिन ई की मात्रा अधिक पायी जाती है। जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। यह त्वचा की झुर्रियों को रोकने में मदद करता है। मूंगफली में वसा पाये जाते है जैसे मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड वसा यह त्वचा को मॉइस्चराइज़ करने में मदद करते हैं जिससे त्वचा कोमल रहती है। मूंगफली में जिंक भी पाया जाता होता है जो त्वचा की कोशिकाओं की वृद्धि के लिए आवश्यक है। जिंक सूजन को कम करने और घाव भरने को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकता है।

3. कोलेस्ट्रॉल के लिए मूंगफली का उपयोग

मूंगफली मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड वसा में उच्च पाये जाते है जो स्वस्थ वसा होते हैं जो रक्त में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते है। साथ ही साथ मूंगफली में फाइबर भी अधिक मात्रा मे पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। मूंगफली नियासिन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों का भी एक अच्छा स्रोत है, जिसमें कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले गुण पाए गए हैं।

4. बालों के लिए मूंगफली  के फायदे

मूंगफली बायोटिन पाया जाता है जिसमे विटामिन – बी पाया जाता है जो स्वस्थ बालों के विकास के लिए आवश्यक है। बायोटिन बालों को मजबूत करने और बालों के टूटने ,सहित बालों के झड़ने से रोकने में मदद करता है। इसके साथ मूंगफली में एल-आर्जिनिन और एल-लाइसिन जैसे अमीनो एसिड होते हैं जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करते है। जैसा हम सभी जानते है मूंगफली प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है जो स्वस्थ बालों के विकास के लिए आवश्यक है। प्रोटीन बालों की कोशिकाओं और ऊतकों के निर्माण में मदद करता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं।

मूंगफली के नुकसान (Side Effects of peanuts Hindi)

आपको मूंगफली का उतना ही उपयोग करना चाहिए, जिससे आप को कोई समस्याओं का सामना ना करना पड़े। मूंगफली के खाने से हमें फायदे और नुकसान दोनों होते हैं नीचे हमने मूंगफली के खाने से कुछ नुकसान के बारे में बताया है।

  • कुछ व्यक्तियों में मूंगफली खाने से एलर्जी की समस्या देखी गई है। इस लिए इन लोगों को मूंगफली या मूंगफली वाले किसी भी उत्पाद का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • मूंगफली में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है जिसके अधिक सेवन से वजन बढ़ सकता है
  • कुछ लोगों को मूंगफली खाने के बाद पेट फूलना, गैस या दस्त जैसी पाचन संबंधी समस्याओं का अनुभव हो सकता है।

आज हमने मूंगफली से संबंधित जानकारियां इस लेख में बताई हैं आशा करता हूं कि आज हमने मूंगफली का वैज्ञानिक नाम के साथ उड़द के फायदे नुकसान के बारे में जो आपको जानकारियां प्रदान की है वह आपके लिए काफी मददगार साबित हुई होंगी। ऐसे ही जानकारियों के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। धन्यवाद

इसे भी पढ़े:-

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1.) मूंगफली का वैज्ञानिक नाम क्या है ?

Answer:- मूंगफली का वैज्ञानिक नाम अराचिस हाइपोगिया ( Vigna mungo) है।

2.) मूंगफली 1 दिन में कितना खाना चाहिए?

Answer:- यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) के अनुसार, मूंगफली का एक आकार लगभग 28 ग्राम है। इस मात्रा में लगभग 160-170 कैलोरी, 6-7 ग्राम प्रोटीन और 14 ग्राम वसा होता है। इसलिए एक दिन में आप 1.5 औंस (1.5 Ounces) मूंगफली खा सकते हैं,

3.) मूंगफली रोज खाने से क्या लाभ है?

Answer:- रोज मूंगफली खाने से कई लाभ मिल सकते हैं जिनमें हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, वजन कम करने में सहायता करना, रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करना, मस्तिष्क स्वास्थ्य की रक्षा करना और त्वचा के स्वास्थ्य सहित कई लाभ शामिल है।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment