Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

सर्पगंधा की खेती कैसे करें, कम खर्च मे ज्यादा मुनाफा जाने संम्पूर्ण जानकारी

किसान भाई अगर कम निवेश में आप ज्यादा कमाई करना चाहते हैं। तो आप सर्पगंधा की खेती करके ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। आजकल आयुर्वेद एवं हर्बल दवाओं की ज्यादा मांग बढ़ने से सर्पगंधा की भी मांग में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। अगर आप सर्पगंधा की खेती सही से तरीके से करें तो अच्छा मुनाफा कमा सकते है।

सर्पगंधा की फसल मात्र 18 महीने में तैयार हो जाती है। इसमें करीब 80 हजार रुपये की लागत आती है और जब कि आप सलाना 4 से 5 लाख रुपये आराम से कमा सकते है। सर्पगंधा के फल, तना, जड़ सभी चीजों का उपयोग होता है। इसलिए इस में ज्यादा मुनाफा होता है। सर्पगंधा की खेती को करके कैसे किसान भाई मालामाल होंगे। आज हम इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे तो किसान भाई लेख को पूरा पढ़ें।

सर्पगंधा की खेती के लिए मिट्टी और जलवायु

सर्पगंधा की खेती की बात किया जाए तो। इसके लिए रेतीली दोमट मिट्टी और काली कपासिया मिट्टी बहुत ही उपयुक्त मानी गयी है। वैसे इसकी खेती दोमट मिट्टी, बलुई मिट्टी एवं चिकनी मिट्टी तथा भारी मिट्टी में भी उगाया जा सकता है। अगर मिट्टी में नाइट्रोजन युक्त तत्व मौजूद हैं। तो इसके अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। अगर मिट्टी मे किसी भी प्रकार के तत्व की कमी है तो उसको पुरा जरुरु करें। अच्छी वृद्धि के लिए मिट्टी का pH 4.6-6.5 होना जरूरी है। सर्पगंधा की अच्छी पैदावार के लिए गर्मियों अधिक आर्द्र जलवायु उपयुक्त माना गया है।

ज़मीन कैसे तैयार करें

सर्पगन्धा की खेती करने के लिए जमीन का अच्छी तरह से तैयार होना बहुत ही आवश्यक होता है। जमीन को अच्छी तरह से तैयार करने के लिए कम से कम 2 बार हल से जुताई करनी चाहिए। इसके बाद मिट्टी में खाद एवं उर्वरक मिलाने के बाद एक बार फिर जुताई करना चाहिए। जिससे मिट्टी पूरी तरह से मिल जाए और उसके बाद सर्पगन्धा की बिजाई करनी चाहिए।

इसे भी पढ़े 

सर्पगंधा की खेती के लिए कितना खाद डालें

सर्पगंधा की खेती करने के लिए किसान भाइयों को कुछ खाद डालने की जरूरत होती है। जो प्रति एकड़ के हिसाब से नाइट्रोजन 8 किलो, यूरिया 18 किलो, फास्फोरस 12 किलो, सिंगल सुपर फास्फेट 75 किलो, म्यूरेट ऑफ पोटाश 20 किलो तक डाल सकते हैं।

किसान भाई सर्पगन्धा के पौधे की रोपाई करने के 15 से 20 दिनों बाद आप 16 किलो नाइट्रोजन की मात्रा दोबारा से डाल सकते हैं।

सर्पगंधा की खेत की कब करें

सर्पगंधा की खेती के लिए किसान भाई उपजाऊ खेत को ही चुने और बारिश शुरू होने से पहले ही उसमें गोबर की सड़ी खाद 200 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से डाल सकते हैं। किसान भाई पौधे लगाते समय 25 किलो नाइट्रोजन, 25 किलो फास्फोरस को, 45 किलो पोटाश भी दे सकते हैं। किसान भाई 45 किलो नाइट्रोजन भी दे सकते है।

सर्पगंधा की खेती बीज और कमल द्वारा की जाती है। नर्सरी में तैयार की गये पौधों की रोपाई। अगस्त महीने में करनी चाहिए। लेकिन इस खेती का उपयुक्त समय जून और अगस्त महीने में माना गया है। जबकि 10 डिग्री सेंटीग्रेड से 38 सिगरेट डिग्री तक इस खेती के लिए बेहतर तापमान बताया गया है।

फसल की सिंचाई कब करें

सर्पगंधा फसल की सिंचाई हर महीने के अंतराल में दो बार करनी चाहिए खासकर गर्मियों के मौसम मे और सर्दियों के मौसम में आप हर महीने के अंतराल पर चार सिंचाइयां करें और वही जहां गर्म शुष्क मौसम है वहां हर महीने के पखवाड़े में सिंचाई करना चाहिए

फसल की कटाई कब करें

सर्पगंधा फसल लगाने के लगभग 2 से 3 साल बाद इसकी फसल तैयार हो जाती है और यह खुदाई करके निकाली जाती है। फसल की खुदाई दिसंबर महीने में की जाती है। सामान्यत जड़ों की पुटाई की जाती है। जड़ों को अच्छे से पुटाई के लिए पहले इसे सिंचाई करना जरूरी होता है।

वही नए प्रकार के उत्पादन बनाने के लिए सुख जड़ों का भी प्रयोग किया जाता है। 1200 से 1700 मिलीमीटर वर्षा वाले क्षेत्रों में यह फसल सफलतापूर्वक की जा सकती है। वहीं R.S.1 किस्म के बीजों की संख्या में लगभग 40 से 50% की अच्छी पैदावार होती है। सर्पगंधा की सूखी जड़ों की पैदावार 10 क्विंटल प्रति एकड़ तक की जाती है।

सर्पगंधा की खेती मे लागत व मुनाफा

सर्पगंधा की खेती में अच्छी कमाई होती है। अगर 1 एकड़ की बात किया जाए तो लगभग 30 किलोग्राम बीज आसानी से पैदा किया जा सकता है। अगर वहीं इसकी बीज की कीमत की बात किया जाए। तो 1 किलो बीज 3 से 4 हजार रुपये किलो बिकता है। अगर 1 एकड़ में सर्पगंधा के बीज करीब 25 से 30 क्विंटल का उत्पादन होता है। तो प्रति किलो के हिसाब से 70 से 80 रुपये की कमाई होती है। जानकारी के मुताबिक किसान भाई अगर 70 से 80 हजार रुपये का खर्च करते हैं। तो डेढ़ साल में वह 4 से 5 लाख आराम से कमा सकते हैं।

सर्पगंधा की जरुरत

अश्वगंधा की अच्छी कीमत बाजार में इसलिए है। क्योंकि इसका उपयोग कई प्रकार की दवाओं में किया जाता है। इसीलिए यह खेती बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो रही है। सर्पगंधा से रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर कम होता है। पेट दर्द और पेट मे हो वाली कई समस्याओ से राहत दिलाता है तथा इसका कड़ा भी बनाकर पिया जाता जो बहुत ही अद्भुत कार्य करता है।

FAQ :

Q : सर्पगंधा की बाजार मे क्या किमत है?

Ans : सर्पगंधा के बीज की बाजार में कीमत की बात किया जाए तो 1 किलो बीज 3 से 4 हजार रुपये मे बिकता है।

Q : सर्पगंधा का पौधा कहाँ मिलेगा?

Ans : सर्पगन्धा की खेती भारतवर्ष में ज्यादातर पार्वती एवं समतल क्षेत्रों में होता है। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में काफी ज्यादा इसका उत्पादन होता है। वहा इसके पौधे उगाए जाते हैं। इसके फूल गुलाबी या सफेद रंग के होते हैं।

Q : सर्पगंधा किन बिमारियो के काम मे आता है?

Ans : सर्पगंधा कई प्रकार के बिमारियो मे काम आता है जैसे- कब्ज, बदहजमी, अपच और पेट की कृमि से निजात मिलता है सर्पगंधा से रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर कम होता है। तथा इसका उपयोग कई प्रकार की दवाओं में किया जाता है।

Q : सर्पगंधा की खेती करने मे कितना लागत आता है?

Ans : जानकारी के मुताबिक किसान भाई अगर 70 से 80 हजार रुपये खर्च करते हैं। तो डेढ़ साल में वह 4 से 5 लाख आराम से कमा सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment