Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

किसानों के लिए यह 5 टैक्टर 7 लाख से कम कीमत पर है, आइए जानते हैं

किसानों को खेती करने के लिए ट्रैक्टर की जरूरत पड़ती है। जब से ट्रैक्टर आया है। ट्रैक्टर से आसानी से खेती हो रही है। पहले के समय मे हल से खेत की जुताई करते थे। जिसमे समय बहुत लगता था। ट्रैक्टर आने से किसानों के जीवन में बहुत से बदलाव हुए हैं। बीते जमाने में नई नई तकनीक नए-नए प्रकार के ट्रैक्टर आने से खेती का कार्य और आसान होता जा रहा है।

किसानों के जीवन में ट्रैक्टर एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा के रूप में स्थापित हो चुका है। ट्रैक्टर खेती ही नहीं बल्कि आने कार्य करने में किसानों के लिए बहुत ही मददगार साबित होता है। किसान भाइयों आज हम आपको पांच ऐसे बेहतरीन ट्रैक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी कीमत 7 लाख से कम और इस ट्रैक्टर से आप खेत की अच्छे से जुताई कर सकते हैं। तो इस लेख को पुरा पढ़े।

पॉवरट्रैक यूरो 45 ट्रैक्टर

पॉवरट्रैक यूरो 45 शक्तिशाली क्षमता वाला एक ट्रैक्टर है। इसकी क्षमता 45 हॉर्स पावर से 3 सिलेंडर तक है। पावर ट्रक यूरो 45 में डुअल / सिंगल क्लच दिया गया है। तथा इसमें 8 फॉरवर्ड और दो रिवर्स गियरबॉक्स भी दिया गया है। पावर ट्रक यूरो 45 की गति से प्रति घंटा की रफ्तार से चलता है। पॉवरट्रैक यूरो 45 मे एक मल्टी प्लेट ड्राई डिस्क ब्रेक के साथ साथ एक मल्टी प्लेट तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक भी दिया गया है। ट्रैक्टर के साथ खेतों में लंबे समय तक जुताई कर सकते हैं 50 लीटर तेल की टंकी दी गई है। पॉवरट्रैक यूरो 45 पर स्टीयरिंग सिस्टम सुचारू संतुलित पावर स्टीयरिंग / मैकेनिकल है। यह ट्रैक्टर किसानों के लिए बहुत ही शानदार ट्रैक्टर मानी जाती है।

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ट्रैक्टर

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई आधुनिक रूप से जबरदस्त और विशाल ट्रैक्टर के रुप मे जाना जाता है। मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ट्रैक्टर में ड्राई डिस्क ब्रेक फिसलने को रोकने के साथ-साथ जबरदस्त तरीके से ब्रेकिंग पावर प्रदान किया गया है। मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मिशन ट्रांसमिशन सिस्टम और सिंगल क्लच के साथ-साथ इसकी टैंक क्षमता 47 लीटर तक दी गई है। मैसी फर्ग्यूसन 1035 ट्रैक्टर में दो पहिया ड्राइव मॉडल दिया गया है जिसे चलाना बहुत ही आसान है। मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई खरीदने पर आप को 2 साल या 2000 घंटे की वारंटी भी मिलती है। जिसके कारण यह ट्रैक्टर अन्य ट्रैक्टरों की तुलना में किसानों के लिए बहुत ही कारगर साबित हो रही है।

फार्मट्रैक 45 ट्रैक्टर

फार्मट्रेक 45 से जबरदस्त ब्रांड के रूप में पेश की गई ट्रेक्टर है। फार्मट्रैक 45 ट्रैक्टर में रेटेड इंजन पावर के साथ 3 सिलेंडर और साथ-साथ 2864 सीसी का इंजन दिया गया है। जो कि किसानों के लिए जुताई करने के लिए बहुत ही शानदार माना जाता है। साथ ही साथ फार्मट्रैक 45 मे एक ड्राई-टाइप सिंगल और वैकल्पिक डुअल-क्लच है, इसका गियर शिफ्टिंग बहुत ही सरल तरीके से बनाया गया है। फार्मट्रेक 45 ट्रैक्टर तेल में डूबे मल्टी-डिस्क ब्रेक से लैस है। इस ट्रैक्टर में तीन चरण प्री-ऑयल क्लीनिंग सिस्टम दिया गया है। जो कि ट्रैक्टर की संरचना को आंतरिक संरचना को सुरक्षित रखता है। जो इसके प्रदर्शन में सुधार बनाए रखता है। इस ट्रैक्टर में फोर्स्ड-एयर बाथ है जो इंजन हो जो तापमान को नियंत्रित करता है। तथा इस ट्रैक्टर में 8F+2R कॉन्फिगरेशन और पूरी तरह से स्थिर मेश गियरबॉक्स है। जोकि ट्रैक्टर के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है।

Read More:-

महिंद्रा 475 डीआई XP प्लस ट्रैक्टर

Mahindra 475 DI XP Plus में 2,000 रेटेड RPM के साथ 4-सिलेंडर, 2,979 CC, 44 HP इंजन के साथ दिया गया है। महिंद्रा 475 डीआई XP प्लस ट्रैक्टर में डबल क्लच का भी ऑप्शन दिया गया है। जो कि ट्रैक्टर चलाने में बहुत ही सुचारू रूप से कार्य करता है। महिंद्रा 475 डीआई XP प्लस ट्रैक्टर में पावर मैकेनिकल स्टेरिंग सिस्टम भी दिया गया है। इस ट्रैक्टर में मॉडल में तेल में डूबे हुए ब्रेक हैं जो कि ट्रैक्टर को फिसलने से बचाते हैं। महिंद्रा 475 डीआई XP प्लस ट्रैक्टर की 1080 किलोग्राम की सबसे सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता दी गई है। जिससे कि आसानी से खींचने, धकेलने और उपकरण को को उठाने मैं किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती है। यह ट्रैक्टर किसानों को खेती के साथ-साथ अन्य कार्य करने में बहुत ही जबरदस्त मदद करती है।

जॉन डीरे 5105 ट्रैक्टर

जॉन डीरे 5105, 3 सिलेंडर 40 हॉर्स पावर वाली ट्रैक्टर के रूप में जानी जाती है। इसमे रेटेड इंजन गति 2100 RPM है। इस ट्रैक्टर में 34 हॉर्स पावर के रूप में बनाई गई है। जो कि बहुत ही जबरदस्त है। ट्रैक्टर का मॉडल कूलेंट कूल्ड और ड्राई टाइप ड्यूल एलिमेंट्स लगाए गए हैं। यह ट्रैक्टर 1600 किलोग्राम की क्षमता आसानी से उठा सकती हैं और स्वचालित गहराई और ड्राफ्ट कंट्रोल लिंकेज पॉइंट भी दिया गया है। इस ट्रैक्टर में 2WD और 4WD दोनों कॉन्फिगरेशन भी दिया गया है। इस ट्रैक्टर में फास्टफारवर्ड स्पीड 2.84-31.07 kmph और स्लो रिवर्स स्पीड 3.74-13.52 kmph तक दिया गया है। किसान भाई इस ट्रैक्टर को आसानी से उपयोग कर सकते हैं।

आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल को लेकर आप सभी का कोई भी सावल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स मेंं ज़रूर लिखें और आर्टिकल कैसा लगा ये भी ज़रूर बताएं। इस लेख सभी किसान भाइयों तक शेयर ज़रूर करें, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment