Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

पशुपालकों के लिए यह गाय बहुत ही फायदेमंद है जानिए पूरा डिटेल

पशुपालकों किसान भाई अगर आप गाय की अच्छी नस्ल का पालन करते हैं। तो आप डबल मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं साथ ही साथ आप किसी भी जलवायु में इस प्रकार की नस्ल को पाल सकते हैं। बाजार में इसकी कीमत आपके बजट के अनुसार ही होती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में आज के समय इस बिजनेस का बहुत ही तेजी से प्रचलन बढ़ता जा रहा है। क्योंकि अधिकांश परिवार अब खुद का गाय गाय और भैंस नहीं पालन नही कर रहे हैं। जिसके चलते अब बड़े-बड़े पशुपालक इस प्रकार के बड़े बिजनेस में आ रहे हैं। और लोगों को दूध, दही जैसी सभी प्रकार की जरूरतों को पूरा करके मुनाफा कमा रहे।

पशुपालन व्यवसाय किसानों के लिए एक बहुत फायदेमंद लाभकारी बिजनेस है। अगर किसान भाई पशुपालक बिजनेस करके अच्छा लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको अच्छी प्रकार की नस्ल की गाय को रखना चाहिए। जिससे आप आने वाले समय में अच्छी कमाई कर सकें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गाय की गिर नस्ल पशुओं की सबसे अच्छी नस्ल मानी जाती है। गिर नस्ल की गाय अन्य गायो के मुकाबले बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। आइए आपको गिर नस्ल के बारे में पूरी जानकारी बताते हैं। आपको इसे कैसे पालन करना है और क्यों करना चाहिए।

गिर नस्ल गाय में दूध की कितनी क्षमता होती है?

किसान भाइयों आपको बता दें कि गिर नस्ल की गाय में दूध उत्पादन अन्य नस्ल की गायों में सबसे अधिक होता है। सामान्य रूप से देखा जाए तो गिर नस्ल की गाय रोजाना 12 से 15 लीटर तक दूध देती है। अगर आप बाजार की कीमत के भाव 60 से 65 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से देखें। 12 से 15 लीटर गाय के हिसाब का जोड़ा जाए तो लगभग 3600 लीटक दूध यह गाय 1 साल में दूध देती है। अगर इसे आप बाजार में बेचते हैं तो आप करीब 2,34,000 रुपये तक की अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

गिर गाय नस्ल की पहचान कैसे करें?

गिर गाय का मूल स्थान गुजरात के काठियावाड़ में माना जाता है। क्योंकि इस इलाके में यह गाय सबसे अधिक पाई जाती है। गिर गाय के नाम पर कई बार किसानों और पशुपालकों के साथ धोखाधड़ी भी किया जाता है। क्योंकि सामान्य रुप से इस प्रकार की नस्ल की गाय आपके आसपास के शहर में नहीं मिलती है।

आपको बता दें कि इस प्रकार की नस्ल की पहचान कैसे करें? गिर गाय के शरीर पर हल्का लाल या चॉकलेटी रंग के धब्बे पाए जाते हैं। जो इस गाय की सबसे प्रमुख पहचान मानी जाती है। इसके अलावा गिर में गाय अन्य गायो से बड़ी दिखाई देती है। इसके कान लंबे होते हैं तथा इसका माथा भी बड़ा होता है। अगर आप अभी भी नहीं पहचान पाए। तो इसके सींग को देखें क्योंकि गिर गाय के सींग पीछे की तरफ होते हैं। और इसका आकार बड़ा होता है।

Read More:-

गिर गाय में पाई जाने वाली खासियत?

  • गिर गाय के दूध में वसा की मात्रा 4 से 5% तक पाई जाती है।
  • यह गाय अपने पूरे जीवन काल में लगभग 6 से 12 बच्चों को जन्म देने में सक्षम है।
  • गिर गाय की आयु 12 से 15 साल की होती है।
  • इस नस्ल की गाय में रोग प्रतिरोधक क्षमता सबसे अधिक पाई जाती है।
  • इस गाय की सबसे अच्छी खासियत यह है कि यह अलग-अलग जलवाए और गर्म स्थानों पर भी आसानी से जीवनयापन कर सकती है।

गिर गाय की कीमत बाजार में क्या है?

गिर गाय की नस्ल की कीमत पशुपालकों और किसानों के बजट के अनुसार मिल जाती है। इसकी बाजार में कीमत की तो लगभग 20,000 से 25,000 तक आसानी से मिल जाती है। बाकी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग प्रकार कीमत हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment