Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

पारदर्शी किसान सेवा योजना Online | UP Agriculture PM Kisan Scheme

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसान भाइयों के लिए लगातार कई प्रकार की योजनाएं चलाई जाती हैं। अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के सरकार द्वारा किसानों को मदद करने के लिए पारदर्शी किसान सेवा योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना के तहत किसान भाइयों को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा। कोरोना महामारी के चलते देश में किसान भाइयों को भारी नुकसान हुआ था। जिसके कारण उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा कृषि विभाग के अधिकारिक वेबसाइट पर कई प्रकार की योजनाएं किसान भाइयों के लिए चलाई जा रही हैं।

किसान भाई पारदर्शी किसान सेवा योजना में कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन जमा करके इस योजना का लाभ ले सकते हैं। आपको किसी भी प्रकार के सरकारी दफ्तरों में चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं है। यह पूरा ऑनलाइन प्रक्रिया होगा। यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं। तो आपको यूपी एग्रीकल्चर पीएम किसान सहायता, पीएम किसान सेवा योजना क्या है इसके बारे पुरी जानकारी दिया जा रहा है। तो हमारे साथ बने रहे।

पारदर्शी किसान सेवा की महत्वपूर्ण जानकारी (UP Agriculture Scheme Highlight)

  • योजना का नाम –  पारदर्शी किसान सेवा योजना
  • योजना का आरम्भ –  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
  • योजना का लाभ – राज्य के सभी किसान
  • योजना का मुख्य उद्देश्य – ऑनलाइन सुविधा द्वारा सेवाएं उपलब्ध कराना
  • आवेदन करने की प्रक्रिया –  ऑनलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट –  http://upagripardarshi.gov.in/Index-hi.aspx

पीएम किसान सेवा से मिलने वाली सुविधाएँ

खेती करने का उन्नतशील तरीका , कृषको को देय सुविधाएं , प्राकर्तिक संसाधनों का प्रबंधन, किस माह में क्या करे , बीजो की जांच, किसान क्रेडिट कार्ड, असली खाद की पहचान, फसलों के किट एवं रोग का निवारण, विशेष कार्यक्रम, मिट्टी की जांच, कृषि उपयोगी यंत्र ,प्रश्नोत्तरी आदि सुविधाएँ दी जाती है।

पारदर्शी किसान सेवा योजना क्या है (Pardarshi Kisan Seva Yojana Kya Hai)

पारदर्शी किसान सेवा योजना किसान भाइयों की उत्पादकता को बढ़ाने के साथ – साथ आर्थिक रुप से मदद करने तथा कृषि विकास दर को एक गति प्रदान करने के लिए इस योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना से राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी तथा उनके जीवन में एक नया बदलाव आएगा। प्रदेश के क्षेत्रीय इलाको मे असंतुलित को दूर करने के लिए भी इस योजना का काफी मदद मिलेगा। वही कृषकों को रोजगार के नए अवसर भी दिए जाएंगे।

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि कृषि उत्पादन का विकास दर पांच परसेंट के ऊपर बना रहे तथा किसान भाई खेती को लेकर जागरुप बने। योजना से जलमग्न, ऊसर, बंजर, बीहड़ इलाको में किस प्रकार से खेती को उपजाऊ बनाया जाए और उस क्षेत्र में भी कृषि का लाभ लिया जाए। यह सब इस योजना के अंतर्गत किया जाएगा।

Read More:-

UPPKSY योजना मे मिलने वाले लाभ

  • इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के किसान भाई भी उठा सकते हैं।
  • योजना में ऑनलाइन आवेदन करके किसान भाई कई प्रकार की सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं जैसे बीज कृषि रक्षा रसायन से संबंधित धनराशि प्राप्त कर सकते हैं।
  • योजना के द्वारा मिलने वाली धनराशि किसान भाइयों के सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • राज्य में संचालित कृषि बीमा योजना के माध्यम से किसानों को कृषि उत्पादकता में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली क्षति की भी आपूर्ति किया जाएगा।
  • योजना में आने वाली किसी भी प्रकार की समस्या के लिए आप ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज (Pardarshi Kisan Seva Documents)

  • कृषिक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए |
  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • मोबाइल नंबर (Mobile Number)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)
  • बैंक अकाउंट पासबुक (Bank Account Details)
  • राशन कार्ड (Ration Card)
  • निवास प्रमाण पत्र (Address Proof)
  • भूमि का खाता नंबर होना चाहिए |

योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी अधिकारी वेबसाइट https://pmmodiyojana.in/pardarshi-kisan-seva-yojana/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Home Page खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको किसान पंजीकरण का एक ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप के सामने एक नया पेज खुल जाएंगा, यहां आपको अपना पंजीकरण फार्म भरना होगा।
  • इस फार्म में पूछी गई सभी जानकारियां आपको सही-सही भरना है।
  • इन सभी जानकारियों को सही-सही भरने के बाद आपको नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपका आवेदन पारदर्शी किसान सेवा के लिए पूरा हो जाएगा और आप इस पोर्टल पर सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

UPPKSY में शिकायत कैसे दर्ज करे

योजना में आपको किसी प्रकार की समस्या होने पर आप इसकी आधिकारीक पोर्टल पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

  • शिकायत दर्ज करने के लिए आपको सबसे पहले कृषि विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा। होम पेज पर संपर्क के सेक्शन पर आपको क्लिक करना होगा और वहां पर आपको एक शिकायत का विकल्प दिखाई देगा उस विकल्प को आप को ओपन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होकर आएगा इसमें एक शिकायत दर्ज का फार्म होगा।
  • इसमें आप से कुछ जानकारियां पूछी जाएंगी, जैसे आवेदक का नाम, आवेदक का पता, जनपद शिकायत विषय, फोन नंबर, कैप्चा कोड सहित सही-सही जानकारियां भरने के बाद आपको नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आपकी शिकायत आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज हो जाएगी।
  • शिकायत दर्ज करने के बाद आपकी समस्या का समाधान आपको मिल जायेगा।

Read More:-

पारदर्शी किसान सेवा योजना यूज़र की सूची कैसे देखे

  • सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट जाना है। वेबसाइट को ओपन करने के बाद आपके सामने वेबसाइट का Home Page खुलकर आ जायेगा
  • होम पेज पर आपको संपर्क करे का सेक्शन दिखाई देगा, इस सेक्शन में आपको यूजर की सूची का विकल्प दिखाई देगा, इस विकल्प पर क्लिक करे।
  • आपके सामने नया पेज खुल कर आ जायेगा ।
  • इस पेज पर आपको प्रयोक्ता का स्तर और प्रयोक्ता आदि में से चुनना होगा।
  • इसके बाद नीचे दिये गये शो बटन पर क्लिक करने के बाद।
  • आपके सामने यूज़र की सूची खुल कर आ जायेगी।

योजना मे किसान पंजीकरण रिपोर्ट कैसे देखे

  • किसान भाई अगर आप किसान पंजीकरण की रिपोर्ट देखना चाहते है, तो आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट http://upagriculture.com/Record_Fatch.aspx पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक पेज खुल कर आ जायेगा।
  • यहा से आप अपना रिपोर्ट देखने के लिए एक फॉर्म भरना होगा सकते है।
  • इस फॉर्म में आपको जनपद,ब्लॉक, कृषक,किसान आई डी, मोबाइल, खाता संख्या में से किसी एक को ठीक तरह से भर दे।
  • जानकारी सही सही भरे के बाद आपको Search Button पर क्लिक करना है।
  • इस तरह से आप किसान पंजीकरण की रिपोर्ट को देख पाएंगे।

पारदर्शी किसान सेवा योजना App Download कैसे करे

  • App Download करने के लिए आपके पास दो तरीका है।
  • पहला आप चाहे तो इसे वेबसाइट के माध्यम से APK फाइल के रूप में डाउनलोड कर सकते है।
  • दूसरा तरीका ऍप को डाउनलोड करने भी है।
  • इसके लिए आप अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर में जाकर भी इस App को डाउनलोड कर सकते है।
  • आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर को खोल ले ।
  • प्ले स्टोर के सर्च ऑप्शन में जाकर आप कृषि किसान ऍप को लिख कर सर्च करे।
  • आपके सामने इस पोर्टल का इंटरफ़ेस आ जायेगा।
  • अब आपको Install वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपका ऍप इनस्टॉल हो जायेगा।
  • अब आप इस ऍप का इस्तेमाल कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

किसान सेवा केंद्र

राज्य में किसान भाइयों की सुविधा के लिए 3000 ग्राम पंचायतों के मुख्यालयो पर किसान सेवा केंद्र सहज विलेज नाले सेंटर का निर्माण किया गया है। जिसमें पंचायत समिति के कार्य की लागत प्रति इकाई 10 लाख तथा ग्राम पंचायत की 9 लाख की राशि स्वीकृत है। इस योजना में, पंचायत समिति के 248 कार्यों में से 244 कार्यों को 2017 तक पूर्ण कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायत के 3000 कार्यों में से 2717 कार्य पूर्ण हो चुके हैं और 81 ग्राम पंचायतो के कार्य प्रगति पर हैं। 102 ग्राम पंचायतो के कार्य अभी तक आरम्भ नहीं किए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment