Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

उड़द के फायदे, नुकसान, वैज्ञानिक नाम, बनने वाली रेसपी

उड़द का वैज्ञानिक नाम, scientific name of Urad उड़द के फायदे, नुकसान, बनने वाली रेसपी उड़द के नुकसान उड़द के फायदे और नुकसान उड़द खाने के फायदे व नुकसान उड़द की रेसिपी – उरद या उड़द एक दलहनी फसल है इसका पौधा लगभग 1 हाथ का होता है। उड़द एक छोटा काला अंडाकार के आकार का होता है। उड़द की दाल में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक पाए जाते हैं। यह आमतौर पर दाल मखनी के रूप में अधिक उपयोग किया जाता है। उड़द की दाल का पापड़ सहित तमाम प्रकार के व्यंजन बनाने में उपयोग करते हैं। उड़द हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद दाल होता है। जिसमें कई प्रकार के प्रोटीन और विटामिन पाए जाते हैं यह तासीर ठंडा होता है। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि उड़द से शरीर में क्या क्या लाभ होता है। साथ ही साथ आप को बताएंगे की उड़द का वैज्ञानिक नाम, फायदे, नुकसान, बनने वाले पकवान। जो श्याद आप नही जानते होगें।

उड़द का वैज्ञानिक नाम एवं कुल ( Urad Scientific Name in Hindi )

  • उड़द का वैज्ञानिक नाम विग्ना मुंगो ( Vigna mungo) है।
  • यह फैबेसी कुल का पौधा है। जिसे फलियां या बीन परिवार के रूप में भी जाना जाता है।
  • उरद को संस्कृत में ‘माष’ या ‘बलाढ्य नाम से, बँगला’ में माष या कलाई, गुजराती में अड़द और मराठी में उड़ीद, पंजाबी में माँह नाम से जानते है।
  • आयुर्वेद के अनुसार इसकी दाल स्निग्ध, पौष्टिक, बलकारक माना गया है।
  • उड़द के दाल में फाइबर अधिक मात्रा मे पाये जाते है।
  • यह कई औषधीय गुणों से भरा हुआ है।
  • उड़द की रेसिपी कैसे बनाई जाती है। आइये जानते हैं उड़द की दाल के लड्डू बनाने का तरीका

उड़द की दाल के लड्डू कैसे बनाएं

उड़द सेहत के लिए अच्छा माना जाता है उड़द  खाने से शरीर के कई रोग खत्म हो जाते है। आज हम आपको उड़द के लड्डू बनाने की विधि, उड़द के लड्डू कैसे बनाये जिसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री जुटाने की जरूरत नहीं है और बहुत ही कम समय में उड़द के लड्डू बनाकर तैयार कर सकते है।

उड़द की दाल के लड्डू बनाने के लिए सामान

  • उड़द दाल ( urad dal)
  • पिसी हुई चीनी (powdered sugar)
  • घी (ghee)
  • कटे हुए मेवे (chopped nuts)
  • इलायची पाउडर( cardamom powder )
  • केसर(saffron)

उड़द की दाल के लड्डू बनाने की विधि

 

  • उड़द दाल को एक कराही में मध्यम आँच पर हल्का भूरा होने तक और सुनहरा महक आने तक भूनें।
  • इसके बाद उसे पूरी तरह ठंडा होने दें।
  • अब भुनी हुई उड़द दाल को मिक्सर मे महीन पीस लें।
  • इसके बाद एक कराही में घी को धीमी आंच पर तब तक गर्म करें जब तक वह पूरी तरह से पिघल न जाए।
  • पिघले हुए घी में उरद दाल का पाउडर डालें और इसे लगभग 10-12 मिनट तक सुनहरा भूरा होने तक भूनें। जलने से बचाने के लिए बार-बार चलाते रहे।
  • अब भुनी हुई उड़द दाल के मिश्रण में कटे हुए मेवे, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
  • इसके बाद पैन को आंच से उतार लें और मिश्रण को कुछ मिनट के लिए ठंडा होने दें।
  • अब ठंडे मिश्रण में पिसी हुई चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ जब तक कि सब कुछ मिल न जाए।
  • मिलाएँ हुएँ मिश्रण को हाथ से छोटी-छोटी लड्डू बना लें।
  • लड्डू को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें और एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख लें।
  • इस प्रकार से आपके उड़द की दाल के लड्डू बनकर तैयार हो गई है इसका आनंद लेने!

चलिए आपको बताते हैं कि उड़द खाने से शरीर में किस प्रकार के फायदे और नुकसान होने है, दोनों के बारे में पूरी जानकारी देंगे तो आप हमारे साथ बने रहें और उड़द के बारे मे पूरी जानकारी नीचे प्राप्त करें।

इसे भी पढ़े:-

उड़द के फायदे (Benefits of Urad in Hindi)

उड़द खाने के फायदे। उड़द में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं उसमें, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मिनरल , कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस,, पोटेशियम सोडियम, विटामिन ए, कैरोटीन, बीटाविटामिन ए, तथा के प्रोटीन भी पाए जाते हैं। उड़द बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके बारे में पूरी जानकारी हम नीचे दे रहे है। आप इसे पुरा पढ़े

1. लिवर के लिए उड़द का फायदे

उड़द की दाल मे फाइबर अधिक मात्रा मे पाया जाता है। जो पाचन में सुधार और कब्ज को रोकने में मदद करता है। साथ ही साथ उड़द की दाल प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। जो लिवर को स्वास्थ्य रखने मे मदद करता है। इसके साथ लिवर की कोशिकाओं की मरम्मत और एंजाइम का उत्पादन करने मे मदद करता है। उड़द की दाल पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है, जो लिवर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकती है।

2. त्वचा के लिए उड़द के फायदे

उड़द की दाल मे एक्सफोलिएंट पाये जाते है जो त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करते है। जिसके कारण यह रोमछिद्रों को बंद करने, मुहांसों को रोकने और त्वचा को चमकदार बनाने मे मदद करते है। उड़द की दाल विटामिन और खनिजों से भरपूर होती है जो त्वचा की बनावट मे काफी मद करता है। उड़द की दाल से बने उत्पादों के नियमित उपयोग करने से चेहरे की महीन रेखाओं और झुर्रियों को खत्म करने मे मदद मिलती है।: उड़द की दाल में जीवाणुरोधी और एंटीफंगल गुण होते हैं जो मुँहासे, एक्जिमा और दाद जैसे त्वचा के संक्रमण को रोकने और इलाज में मदद कर सकते हैं।

3. दिमाग के लिए उड़द का उपयोग

उड़द की दाल प्रोटीन से भरपूर होती है जो मस्तिष्क के कार्य के लिए आवश्यक है। प्रोटीन न्यूरोट्रांसमीटर बनाने में मदद करता है यह ऐसे रसायन होते हैं जो मस्तिष्क में संकेतों को प्रसारित करते है और स्मृति और एकाग्रता में सुधार करने में मदद करते है।उड़द की दाल मे कार्बोहाइड्रेट पाये जाते है जो मस्तिष्क के लिए ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत माना जाता हैं। साथ ही साथ उड़द की दाल में मैग्नीशियम होता है, जो मस्तिष्क पर शांत प्रभाव डालता है। पर्याप्त मैग्नीशियम का सेवन तनाव और चिंता को कम करने और समग्र मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकता है।

4. बालों के लिए उड़द के फायदे

उड़द की दाल प्रोटीन से भरपूर होती है जो स्वस्थ बालों के विकास के लिए आवश्यक है। इसमें विटामिन और खनिज पाये जाते है जो बालों के रोम को पोषण देने और नए बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। उड़द की दाल में आयरन की मात्रा अधिक होती है जो स्वस्थ बालों को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। आयरन स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है जिससे बालों को मजबूती मिलती है। उड़द की दाल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ को रोकने और उसका इलाज करने में मदद कर सकते हैं।

उड़द के नुकसान (Side Effects of Urad Hindi)

आपको उड़द का उतना ही उपयोग करना चाहिए, जिससे आप को कोई समस्याओं का सामना ना करना पड़े। उड़द के खाने से हमें फायदे और नुकसान दोनों होते हैं नीचे हमने उड़द के खाने से कुछ नुकसान के बारे में बताया है।

  • उड़द की दाल में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है। इसके अधिक सेवन करने से गठिया मरीजो के लिए नुकसान हो सकता है।
  • उड़द की दाल से कुछ लोगों में पेट फूलने या गैस पैदा करने की समस्या देखी गई है।
  • कुछ लोगों को उड़द की दाल से एलर्जी हो सकती है, और इनका सेवन करने के बाद पित्ती, खुजली और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है।

आज हमने उड़द से संबंधित जानकारियां इस लेख में बताई हैं आशा करता हूं कि आज हमने उड़द का वैज्ञानिक नाम के साथ उड़द के फायदे नुकसान के बारे में जो आपको जानकारियां प्रदान की है वह आपके लिए काफी मददगार साबित हुई होंगी। ऐसे ही जानकारियों के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। धन्यवाद

इसे भी पढ़े:-

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1.) उड़द का वैज्ञानिक नाम क्या है ?

Answer:- उड़द का वैज्ञानिक नाम विग्ना मुंगो ( Vigna mungo) है।

2.) बालों के लिए उड़द के क्या फायदे हैं?

Answer:- उड़द की दाल प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर होती है जो बालों के रोम को पोषण देने और नए बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है।

3.) उड़द के दाल खाने के नुकसान क्या हैं?

Answer:- उड़द की दाल में उच्च मात्रा में प्यूरीन होता है जो अधिक मात्रा में सेवन करने पर गठिया के रोगियों के लिए हानिकारक हो सकता है। दूसरे, उड़द की दाल खाने के बाद कुछ लोगों को पेट फूलने या गैस की समस्या हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment