Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

Weather Update:- देश में 28 जनवरी तक कोहरे और बारिश को लेकर अलर्ट, इन क्षेत्रों के तापमान मे दिखेगा असर, जानिए ताजा रिपोर्ट

Weather Update:- देश में मौसम का हाल इस समय काफी तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। 25 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मध्य प्रदेश से लेकर देश के कई राज्यो मे हल्की-फुल्की बारिश भी देखने को मिली हैं। आइये जानते पुरा ताजा रिपोर्ट देश के उत्तरी पश्चिम इलाको के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल रही है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत मिली है। लेकिन बताया जा रहा है कि 22 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि की आशंका बताई जा रही है। जिस के चलते कई शहरो मे शीतलहर के लिए अलर्ट ( weather update alert) भी जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश किन जिलो मौसम अलर्ट है

देश में मध्यप्रदेश की बात किया जाए तो टीकमगढ़, शिवपुरी, नौगांव, दतिया, छतरपुर, भिंड, मुरैना, ग्वालियर खजुराहो में हल्की फुल्की बारिश की संभावना बताई गई और आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे जाने का भी जाने की संभावना बताई जा रही है। वहीं अगर उत्तर प्रदेश में बात किया जाए तो 21 तारीख को रात में हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिली है। जिससे आने वाले समय में तापमान नीचे जाने की पूरी संभावना बताई जा रही है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर किन राज्यो मे होगा

देश में दो सिस्टम सक्रिय रूप से इस समय प्रभावित है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बर्फीली हवाएं मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में अपना प्रभाव दिखा रही हैं। ईरान से आने वाली पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का अनुमान बताया जा रहा है। वहीं कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से नीचे भी रिकॉर्ड किया गया। मध्य प्रदेश के रायसेन, उमरिया, और कई जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस बना रहा।

देश की राजधानी मौसम का हाल

वही अगर देश की राजधानी की बात किया जाए तो दिल्ली में शनिवार को बादल आसमान में छाए रहे और पश्चिमी विक्षोभ के कारण पाकिस्तान के आसपास से आने वाली चक्रवाती हवाओं के कारण क्षेत्र कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी देखने को मिली। साइक्लोनिक सरकुलेशन राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में प्रभावित है। पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास क्षेत्रों में भी देखा जा रहा है और वह धीरे-धीरे आगे बढ़ने की संभावना बताई जा रही है। जिसके कारण देश में 23 से 28 जनवरी तक मौसम में बड़े बदलाव आने की पूरी संभावना देखी जा रही है।

इसे भी पढ़े

दिन का तापमान कितना होगा

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में दिन में न्युनतम तापमान लगभग 14 स 15 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है।

बीते 24 घंटों में में कहां हुई बारिश

देश के कई राज्य में बीते 24 घंटों के अंदर हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिली है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने के बाद विजिबिलिटी 50 से 60 मीटर रिकॉर्ड किया गया तथा घना कोहरा भी छाया रहा था। कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से ऊपर पहुंचा गया है।

इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान

पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले 5 से 6 दिनों में देश के कई राज्यो मे हल्की- फुल्की बूंदाबांदी से कई राज्यो मे अधिक बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश के साथ तेज हवा भी चलने की संभावना है। आने वाले 2 से 3 दिनों तक हवाओं की रफ्तार भी बढ़ सकती है। हवा की रफ्तार 1 घंटे से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। जिसके बाद देश में ठंड की रफ्तार एक बार फिर बढ़ सकती है।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment