Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

आलू का वैज्ञानिक नाम, फायदे, नुकसान, बनने वाले पकवान

आलू का वैज्ञानिक नाम एवं कुल potato scientific name and family आलू का वैज्ञानिक नाम क्या है आलू के उत्पादन में भारत पूरे विश्व में तीसरे स्थान पर जाना जाता है। आलू एक कंदवर्गीय श्रेणी के अंतर्गत आने वाला सब्जी है। भारत के तमिलनाडु और केरल राज्य को छोड़कर देश के सभी राज्यों में आलू की खेती की जाती है। भारत में सबसे अधिक आलू की खेती पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में किया जाता है। आलू की फसल को रवि फसल के साथ ही लगाया जाता है। आलू कंद वाली सब्जी है जिसे भूमि में उगाया जाता है। आलू की खेती के लिए दोमट बलुई मिट्टी सबसे उपयोगी मिट्टी मानी जाती है। इसमें जल निकास की उचित प्रबंध होना आवश्यक है। आलू की मांग भारतवर्ष में हमेशा रहती है। क्योंकि आलू के बिना सब्जी अधूरी रह जाती है। इसीलिए किसान भाई आलू की खेती करना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं आलू से संबंधित जुड़ी हुई कुछ खास बातें।

आलू का वैज्ञानिक नाम एवं कुल (Potato Scientific Name in Hindi )

आलू की उत्पत्ति के बारे में वैज्ञानिकों का अलग-अलग मत है। लेकिन बताया जाता है कि आलू की खोज दक्षिण अमेरिका के पेरू तथा चिली प्रांत में हुआ था। इस कुल के प्रत्येक जाति का एक रासायनिक पदार्थ से सोलेनिन’ होता है। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि आलू की खोज अमेरिका के अविष्कार से पहले ही वहां के निवासी करते थे। आलू का वैज्ञानिक नाम सोलेनम ट्यूबरोसम है इसकी कुल को सोलेनेसी नाम से जाना जाता है।

आलू कानिर्मित पकवान

मानव जाति में आलू को एक प्राथमिक भोजन के रूप में कहा जाता है। इसे सब्जियों का सम्राट के रूप में भी जाना जाता है। आलू से कई प्रकार की मसालेदार तरकारी या सब्जियां बनती हैं। आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे हर तरह की व्यंजन में मिल करके उसका स्वाद बढ़ाया जाता है। इसके पराठे बनते हैं, सब्जियां बनती हैं, पकौड़े चार्ट बनते है, तथा आलू के खीर भी बनाए जाते हैं। आलू की कुछ प्रमुख रेसिपी हैं जिन्हें आप रोज नाश्ता या भोजन के रूप में बना सकती हैं। जैसे-

  • पोटैटो मेवा टिक्का
  • पोटैटो ब्रेड इडली
  • ग्रेवी संग पोटैटो कबाब
  • आलू मटर
  • दाल पोटैटो के पनीरी कोफ्ते
  • क्रंची मसालेदार पोटैटो

आलू का उपयोग

आलू ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसे मांसाहारी और शाकाहारी व्यंजन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सामान्य लोग आलू का उपयोग केवल सब्जी, चिप्स, पापड़ आदि मे उसका उपोयग  किया जाता है लेकिन सब्जी मे रोजाना उपयोग करते हैं। लेकिन इसके गुणों के बारे में नहीं जानते हैं। आलू में बहुत सारे गुण हैं लेकिन लोग उसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम आपको आलू के फायदे और नुकसान दोनों के बारे में पूरी जानकारी देंगे तो आप हमारे साथ बने रहें और आलू की के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें।

आलू के फायदे (Benefits of Potato in Hindi)

आलू एक स्वादिष्ट और पौष्टिक खाद्य पदार्थ है। जिसका उपयोग लगभग हर सब्जी में किया जाता है। आलू में बहुत सारे औषधि गुण शामिल है। जो हमारे शरीर की तकलीफों को दूर करने में मदद करते हैं। एक रिसर्च में हुई जानकारी के अनुसार आलू ब्लड सरकुलेशन को अच्छा करने मे सुधार करता है और हमारे शरीर को तरल पदार्थ को बनाए रखने में भी मदद करता है। इसके अलावा आलू त्वचा, बाल, आंखों के लिए भी बहुत ही लाभकारी खाद्य पदार्थ है। नीचे कुछ नीचे कुछ और आलू के फायदे बताए गए हैं उसे पढ़ें।

  • आलू हमारे हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि आलू में कोलोस्ट्राल नहीं पाया जाता है। जो हमारे शरीर में बढ़ने वाले कोलोस्ट्राल के स्तर को कम करता है। आलू विटामिन-बी और सी के अलावा ल्यूटिन व जेक्सैन्थिन जैसे कैरोटेनॉयड्स से भी समृद्ध होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं
  • आलू के रस हमारे शरीर के रक्तचाप को नियंत्रण करने में बहुत मदद करते हैं। आलू में पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो हमारे रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करती है। आलू में फाइबर पाया जाता है जो कि रक्तचाप मरीजों के लिए बहुत ही कारगर साबित माना जाता है।
  • आलू हमारे हड्डियों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें कैल्शियम पाया जाता है हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम बहुत ही जरूरी होता है कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस नाम की समस्या होती है।
  • आलू में कई प्रकार के पाचन गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। हमने पहले ही बताया कि आलू में फाइबर पाया जाता है। जो हमारी पाचन की समस्याओं को कम करने में मदद करता है और हमारे पाचन को बढ़ाता है तथा कब्ज जैसी समस्याओं को भी दूर करने में कारगर साबित होता है।
  • आलू में पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाने के कारण यह किडनी स्टोन को बाहर ना निकलने मे काफी मदद करता है और ठीक करने में भी मदद करता है।
  • आलू मसूड़ों की समस्या के समाधान के लिए भी अच्छा माना जाता है। मसूड़ों की समस्या विटामिन सी की कमी होने के कारण होता है और आलू में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है जो इसके लिए बहुत ही कारगर साबित होती है साथ ही साथ विटामिन सी की कमी से स्कर्वी रोगों से बचा जा सकता है।
  • आलू के उपयोग से हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है क्योकि आलू में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है।
  • आलू वजन कम करने में भी काफी लाभदायक माना गया है एक जानकारी के अनुसार आलू में anti-obesity गुण पाए जाते हैं जो मोटापे की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।
  • आलू मे विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है जिसके कारण नींद की संमस्या को कम करने मे भी मदद करता है।

Also Read

आलू के नुकसान (Side Effects of Potato in Hindi)

आलू यह खाद्य पदार्थ है और इसमें कोई शक नहीं है कि आलू खाने से हमें फायदे और नुकसान दोनों होते हैं नीचे हमने आलू के कुछ नुकसान के बारे में बताया है।

  • आलू के बारे मे हमने बताया है कि इसमे कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भरपूर पाई जाती है। अगर इसका आप अधिक सेवन करते हैं तो आपकी कैलोरी बढ़ने की संभावना रहती है और आपको मोटापा का सामना करना पड़ सकता है।
  • आलू यदि अंकुरित हो गया है तो उसका उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • आलू में पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है। इसके अधिक सेवन करने से आपको सांस लेने, छाती में दर्द, उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • आलू का अधिक सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज का कारण भी बन सकता है क्योंकि आलू में एक हाई ग्लिसेमिक खाद्य पदार्थ पाया जाता है इसका पाचन जल्दी होता है और यह ब्लड शुगर को बढ़ा दो लेता है।
  • आलू के अधिक सेवन करने से डायरिया की भी समस्या बनने की संभावना रहती है।

यहां हमने आलू से संबंधित कुछ जानकारियां इस लेख में बताई हैं आलू हम सब सामान्य रूप से उपयोग करते हैं और इसका अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए जिससे कि किसी प्रकार की समस्या का कारण बने। अगर आपको किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो आप अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही उपयोग करें। आशा करता हूं कि आज हमने आलू के बारे में जो आपको जानकारियां प्रदान की है वह आपके लिए काफी मददगार साबित हुई होंगी। ऐसे ही जानकारियों के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। धन्यवाद

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1.) आलू का वैज्ञानिक नाम और कुल क्या है?

Answer:- आलू का वैज्ञानिक नाम सोलनम ट्यूबरोसम है और इसके परिवार को सोलानेसी के नाम से जाना जाता है।

2.) भारत में आलू की खेती कहाँ की जाती है?

Answer:-तमिलनाडु और केरल को छोड़कर भारत के सभी राज्यों में आलू की खेती की जाती है। हालाँकि, भारत में आलू की अधिकांश खेती पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में की जाती है।

3.) आलू की खेती के लिए किस प्रकार की मिट्टी को उपयोगी माना जाता है?

Answer:- आलू की खेती के लिए दोमट मिट्टी सबसे उपयोगी मिट्टी मानी जाती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था भी आवश्यक है।

4.) आलू के बनने वाले व्यंजन कौन-कौन से हैं?

Answer:-आलू का उपयोग करक कई तरह की मसालेदार सब्जियों और व्यंजनों में स्वाद मे उपयोग किया जाता है. आलू के कुछ आम व्यंजनों में आलू के परांठे, आलू की सब्जियां, आलू के पकौड़े और आलू की खीर शामिल हैं।

5.) आलू के क्या फायदे हैं?

Answer:-आलू कई स्वास्थ्य लाभों के साथ एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ है। वे रक्त परिसंचरण में सुधार करते हैं, द्रव को बनाए रखने में मदद करते हैं, और हृदय स्वास्थ्य, हड्डियों, पाचन और प्रतिरक्षा के लिए फायदेमंद होते हैं। आलू में मोटापा-रोधी गुण भी होते हैं और यह विटामिन बी और सी से भरपूर होते हैं।

6.) आलू के नुकसान क्या हैं?

Answer:- बहुत अधिक आलू खाने से कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है और मोटापा हो सकता है। यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए जिससे कि किसी प्रकार की समस्या का कारण बने।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment