Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

ग्वार फली का वैज्ञानिक नाम, फायदे, नुकसान, बनने वाले पकवान

ग्वार फली का वैज्ञानिक नाम, फायदे, नुकसान, बनने वाले पकवान ग्वार फली के नुकसान ग्वार फली के फायदे और नुकसान ग्वार फली का बीज ग्वार के बीज खाने के फायदे ग्वार गम पाउडर का उपयोग अंकुरित ग्वार खाने के फायदे ग्वार फली की तासीर – विश्व में ग्वार की उत्पादन का कुल 80% भारत में होता है। ग्वार की खेती गर्म मौसम में किया जाता है। इसकी बुवाई ज्वार और बाजरे के साथ किया जाता है। इसका उपयोग ज्यादातर ग्वारफली के रूप में किया जाता है। ग्वार कि हरी सब्जी के रूप में बनाया जाता है। भारत में ऐसे कई राज्य हैं जहां पर इसका उपयोग बहुत अधिक किया जाता है। इसके पौधे से निकलने वाले बीज मे बीज में ग्लैक्टोमेनन नामक गोंद पाया जाता है। जिससे मदद से दूध से बनने वाले पदार्थ से आइसक्रीम, पनीर आदि मे उपयोग किया जाता है। ग्वार का उपयोग कई प्रकार की सब्जियों, के साथ-साथ औषधीय के रुप मे किया जाता है। आइए जानते हैं ग्वार फली का वैज्ञानिक नाम, फायदे, नुकसान, बनने वाले पकवान। जो श्याद आप नही जानते होगें।

ग्वार फली का वैज्ञानिक नाम एवं कुल (Gourd Scientific Name in Hindi )

  • ग्वार फली का वैज्ञानिक नाम ‘साया मोटिसस टेट्रागोनोलोबस’ (Cyamopsis tetragonolobus) है। मध्य प्रदेश में ग्वार को चतरफली के नाम से जाना जाता है।
  • ग्वार का अधिक उपयोग जानवरों के चारे के रूप में किया जाता है। क्योंकि पशुओं को ग्वार खिलाने से उनकी ताकत बढ़ती है और दुधारू पशुओं में दूध की क्षमता भी बढ़ जाती है।
  • साथ-ही साथ ग्वार से बनने वाले “ग्वार गम” का अधिक उपयोग उत्पादकों को बनाने में किया जाता है। इसके कई स्वादिष्ट तरकारी भी बनाई जाती है।
  • ग्वार फली का आलू प्याज के साथ जबरदस्त सब्जी बनाई जाती है। आइये जानते हैं ग्वार फली की रेसिपी के बारे में

ग्वार फली की रेसिपी

ग्वार फली की सब्जी अक्सर बच्चों को बहुत पसंद होती है और बच्चे इसे मांग-मांग कर खाते हैं। क्योंकि इसका टेस्ट उतना ही जबरदस्त होता है। इसको बनाने का प्रोसेस थोड़ा सा लंबा जरूर होता है। जिसका लेकिन इसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता है। ग्वार की तो वैसे कई रेसिपी है। जो कि आप ट्राई कर सकते हैं। लोग इसकी सब्जी कई प्रकार से अलग अलग तरीके से बनाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी रेसिपी बताने वाले हैं। जिसे आप जल्दी से बना सकती है।

ग्वार फली की सब्जी बनाने के लिए सामान

  • ग्वार फली
  • प्याज
  • अजवायन
  • हींग
  • नमक
  • लाल मिर्च पाउडर
  • उबला हुआ आलू
  • अमचूर पाउडर
  • हरी मिर्च
  • तेल

ग्वार फली की सब्जी बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले ग्वार की फली को अच्छे से धोकर साफ कर लें।
  • अब इस के बाद साबुत के उबलने के लिए रख दें. जब यह उबल जाएं तो इसके डंठल और बीज को निकाल लें।
  • अब ग्वार को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक पैन या कराही को गरम करने के लिए रखें. जब यह गरम हो जाएं तो उसमे तेल डालें।
  • तेल जब गरम हो जाए तो इसमें अजवायन और हींग डालें।
  • इस के बाद हरी मिर्च और प्याज डाल कर सुनहरा होने तक अच्छे से भूनें.
  • जब प्याज पुरी तरह से भूंज जाए तो इसमें सभी मसाले डालकर इसे दो मिनट तक पकाएं।
  • जब मसाला पक जाए तो इसमें उबले कटे हुए ग्वार और आलू को डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • जब सभी मसालों के साथ ग्वार की फली और आलू अच्छे से भून जाएं तो समझ जाइए।
  • तो आपकी ग्वार फली की सब्जी तैयार है. इसे आप रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं।

ग्वार फली का उपयोग

ग्वार एक सब्जी है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। ग्वार की फली जो हरे रंग की होती है इसकी सब्जी बनाई जाती है इसको कई रूपों में औषधि गुण पाया जाता है। जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

  • ग्वार फली का ज्यादातर उपयोग सब्जी बनाने में किया जाता है।
  • ग्वार फली का बेसन के साथ मिलाकर बेसन ग्वार फली बनाई जाती है। जो बहुत ही स्वादिष्ट होती है
  • ग्वार फली की कढ़ी भी बनाई जाती है।
  • ग्वार फली को उबालकर इसे सलाद के रूप में भी उपयोग किया जाता है।
  • ग्वार फली से बना जेली बच्चों को बहुत ही पसंद होता है।
  • ग्वार फली के पाउडर से ही ग्लूटेन फ्री ब्रेड बनाया जाता है।
  • कंपनियां ग्वार फली के पाउडर का उपयोग करके आइसक्रीम भी बनाती हैं।
  • ग्वारफली को पानी में उबालकर कढ़े के रूप में भी उपयोग किया जाता है।

चलिए आपको बताते हैं कि ग्वार खाने से शरीर में किस प्रकार के फायदे और नुकसान होने है, दोनों के बारे में पूरी जानकारी देंगे तो आप हमारे साथ बने रहें और ग्वार के बारे मे पूरी जानकारी नीचे प्राप्त करें।

इसे भी पढ़े:-

ग्वार फली के फायदे (Benefits of Gourd in Hindi)

अगर आप भी ग्वार नहीं खाते हैं तो यह पढ़ने के बाद आप जरूर ग्वार खाना शुरू कर देंगे, क्योंकि ग्वार में कई प्रकार के औषधि गुण पाए जाते हैं जो हमें स्वस्थ रखने के लिए काफी मदद करते हैं। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि ग्वार में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि कोलेस्ट्रॉल, हृदय, मधुमेह जैसी बीमारियों को बचाने में बहुत ही मददगार साबित होते हैं। ग्वार फली बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके बारे में पूरी जानकारी हम नीचे दे रहे है। आप इसे पुरा पढ़े

1. ग्वार फली का पाचन मे फायदे

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन एक रिसर्च के अनुसार ग्वारफली में पाए जाने वाला फाइबर कब्ज और दस्त की समस्या को कम करने में मदद करता है साथ-साथ यह बड़ी आत की संबंधित परेशानियों को भी कम करने में मदद करता है इसीलिए ग्वार का सलाद और सब्जी के रूप में हमें इसका सेवन करना चाहिए।

2. ब्लड शुगर मे ग्वार फली के फायदे

एनसीबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में ग्वार बहुत ही फायदेमंद होता है। रिसर्च के दौरान ग्वार फली 10 ग्राम पाउडर को भोजन से पहले दिया गया जिसके बाद 3 हफ्ते बाद रोगियों के रक्त में मौजूद शुगर की मात्रा बहुत कम पाई गई। इसके पाउडर को पानी में घोलकर ले सकते हैं। या उसकी सब्जी बनाकर भी इसका उपयोग कर सकते हैं।

3. कोलेस्ट्रॉल रोगियो के लिए ग्वार फली के फायदे

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए ग्वार फली अच्छा माना जाता है। एक रिसर्च के अनुसार इसमें मौजूद फाइबर रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। ग्वार फली में एक हाइपोलिपिडेमिक गुण पाया जाता है। जोकि ब्लड में वसा की मात्रा को कम करने में मदद करता है। जिसके कारण कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ग्वार की फली का उपयोग पानी में उबालकर काढ़े के रूप में किया जा सकता है।

4.मोटापा कम करने के लिए ग्वार फली के फायदे

मोटापे की समस्या आज के समय में एक आम बात हो गई है लेकिन इस समस्या को कम करने के लिए ग्वार फली आपकी मदद कर सकता है। क्योंकि ग्वार फली में मौजूद फाइबर की मात्रा से आपके मोटापे का नियंत्रण हो सकता है। एक रिसर्च के अनुसार ग्वारफली के सेवन से आपको भूख कम लगती है और आपका मोटापा कम होता है। ग्वार फली खाने से हमने ऊपर बताया कि पाचन भी सही होता है। तो यह आपके मोटापे को कम करने में मदद करता है।

5. हड्डियों की मजबूती के लिए

ग्वार फली में कई प्रकार के गुण मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर के साथ-साथ हमारी हड्डियों को भी मजबूत करने में मदद करते हैं और दातों में होने वाले रोगों को भी दूर करने में भी मदद करते हैं।

6. मानसिक समस्याओं के लिए ग्वार फली के फायदे

एक शोध के अनुसार ग्वार फली के उपयोग से हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की संख्या स्थिर रहती है और न्यूरोलॉजी की समस्याओं के लिए यह बहुत ही कारगर साबित होती है। इसके साथ ही यह मानसिक नसों को भी शांत करने में मदद करती है।

7. गर्भावस्था में ग्वार फली के फायदे

महिलाओं के लिए ग्वारफली बहुत ही लाभकारी माना जाता है। क्योंकि प्रेगनेंसी के दौरान विटामिन और मिनरल्स की आवश्यकता अधिक होती है ।ग्वार फली में पाए जाने वाला विटामिन उनके स्वस्थ को विकास के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। गर्भावस्था के दौरान बच्चे के जन्म संबंधी जटिल कार्यों में भी कारगर साबित होता है। इसका सेवन उचित महिलाओ में करना चाहिए।

ग्वार फली के नुकसान (Side Effects of Gourd in Hindi)

ग्वार का उपयोग अधिकत्तर सब्जी के रुप मे उपयोग किया जाता है। इसका लोग अपनी पसंद के हिसाब से उपयोग करते हैं लेकिन कुछ परिस्थितियों में यह हमारे लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए आपको ग्वार का उतना ही उपयोग करना चाहिए, जिससे आप को कोई समस्याओं का सामना ना करना पड़े। ग्वार के खाने से हमें फायदे और नुकसान दोनों होते हैं नीचे हमने ग्वार के खाने से कुछ नुकसान के बारे में बताया है।

  • ग्वार फली को ज्यादा खा लेने से पेट में गैस की समस्या हो सकती है इसीलिए इसका उचित मात्रा में ही उपोयग करें।
  • कई लोगों में ग्वार के उपयोग से दस्त की समस्या को देखा गया है।
  • ग्वार में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है इसलिए अगर फाइबर की मात्रा अधिक हो गई तो पेट में सूजन गैस या मरोड़ की समस्या हो सकती है।
  • ग्वार की फली के खाने से शरीर में एलर्जी की भी समस्या देखी गई है

यहां हमने ग्वार से संबंधित कुछ जानकारियां इस लेख में बताई हैं ग्वार हम सब सामान्य रूप से सब्जी मे उपयोग करते हैं और लेकिन इसका अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए जिससे कि किसी प्रकार की समस्या का कारण बने। अगर आपको किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो आप अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही उपयोग करें। आशा करता हूं कि आज हमने ग्वार के बारे में जो आपको जानकारियां प्रदान की है वह आपके लिए काफी मददगार साबित हुई होंगी। ऐसे ही जानकारियों के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। धन्यवाद

इसे भी पढ़े:-

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1.) ग्वार फली का वैज्ञानिक नाम और कुल क्या है ?

Answer:-ग्वार फली का वैज्ञानिक नाम ‘साया मोटिसस टेट्रागोनोलोबस’ (Cyamopsis tetragonolobus) है।

2.) ग्वार का सर्वाधिक उपयोग किस लिए किया जाता है?

Answer:- ग्वार का उपयोग ज्यादातर पशुओं के चारे के रूप में किया जाता है क्योंकि यह उनकी ताकत और दूध उत्पादन को बढ़ाता है। ग्वार से बने ग्वार गम का उत्पादों के निर्माण में भी व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

3.) ग्वार फली के उपयोग क्या हैं?

Answer:- ग्वार की फली का उपयोग विभिन्न व्यंजन जैसे बेसन ग्वार फली, कढ़ी और जेली बनाने के लिए किया जाता है। इन्हें उबालकर सलाद के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, कंपनियां आइसक्रीम और लस मुक्त ब्रेड बनाने के लिए ग्वार बीन पाउडर का उपयोग करती हैं।

4.) क्या गर्भावस्था के दौरान ग्वार की फली का सेवन सुरक्षित है?

Answer:-जी हां, गर्भवती महिलाओं के लिए ग्वार की फली सुरक्षित और फायदेमंद मानी जाती है। ग्वार की फली में पाए जाने वाले विटामिन और खनिज भ्रूण के स्वस्थ विकास में मदद कर सकते हैं

5.) क्या ग्वार की फली हड्डियों के स्वास्थ्य में मदद कर सकती है?

Answer:-हां, ग्वार की फली में कई गुण होते हैं जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं, जिससे वे स्वस्थ आहार के लिए एक बढ़िया अतिरिक्त बन जाते हैं।

6.) ग्वार की फली वजन घटाने में कैसे मदद कर सकती है?

Answer:- ग्वार की फली फाइबर से भरपूर होती है, जो भूख को नियंत्रित करने और मोटापे को कम करने में मदद कर सकती है। लौकी की फली का सेवन पाचन में सुधार करने में मदद कर सकता है, जिससे बेहतर वजन प्रबंधन होता है।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment