Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

सरकार ने लगाया अनुमान इस साल फसलों का होगा रिकॉर्ड उत्पादन

किसानों के प्रयास से इस साल देश में अधिक पैदावार होने की उम्मीद सरकार ने जगाया है। सरकार ने बताया है कि वैज्ञानिकों की कुशलता और सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं के द्वारा किसानों के जीवन में बदलाव देखा जा रहा है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय द्वारा जारी किया गया रिपोर्ट 2022-23 मे देश मे प्रमुख फसलों का उत्पादन अन्य फसलो के उपादन से अधिक होगा यह साफ दिखाई दे रहा है। जिसमें चावल, गेहूं, मक्का, चना, सरसों और गन्ने की रिकार्ड उत्पादन होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

बता दें कि केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि वर्तमान समय में 320.54 टन खाद्यान्न उत्पादन होने का अनुमान है। वही कृषि मंत्री ने अनुमान है कि मोटे अनाज के उत्पादन में अधिक वृद्धि होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में अनाज और पोषण के उत्पादन में अधिक वृद्धि होगी।

कुल उत्पादन होने का अनुमान

सरकार द्वारा जारी किए गए रिकार्ड के अनुसार वर्ष 2022-23 दूसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार, देश के कुल खाद्यान्न मे रिकॉर्ड उत्पादन लगभग 320.35 लाख टन का अनुमान लगाया जा रहा है। जो कि पिछले वर्ष 2021-22 की तुलना में लगभग 80 लाख टन अधिक है। जो कि देश के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। किसान भाइयों की मेहनत रंग ला रही है और सरकार की योजनाओं के द्वारा यह संभव हो पा रहा है।

गेहूं और चावल में बंपर उत्पादन की संभावना

बता दें कि इस साल गेहूं और चावल के उत्पादन में भी बंपर रिकॉर्ड होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस वर्ष चावल के कुल उत्पादन का रिकॉर्ड लगभग 1300 लाख टन अनुमानित किया गया है जो कि पिछले साल की तुलना में लगभग 14 लाख टन से अधिक है। वहीं अगर देश में गेहूं के उत्पादन की बात किया जाए तो इस वर्ष गेहूँ के कुल उत्पादन का रिकॉर्ड लगभग 1200 लाख टन अनुमानित किया गया है जो कि पिछले वर्ष से 45 लाख टन से अधिक का अनुमानित है।

दलहन फसलों में भी बंपर उत्पादन की संभावना

बता दें कि देश में इस बार दलहन की फसलों में भी बंपर उत्पादन होने की संभावना जताई जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2022-23 के दौरान कुल दलहन उत्पादन लगभग 278 लाक टन का अनुमान है। जो कि पिछले वर्ष की तुलना मे 5 लाख टन से अधिक है। वही अगर दलहन की फसलों का 5 वर्षों से तुलना किया जाए दलहनी फसलों के उत्पादन मे लगभग 30 लाख टन से अधिक है। वहीं अगर देश में मूंग के उत्पादन की बात किया जाए तो इस साल 35 लाख टन मूंग होने के साथ नये रिकॉर्ड का अनुमान लगाया गया है। जो कि पिछले साल की तुलना मे लगभग 4 लाख टन से अधिक का उत्पादन होगा।

Read More:-

तिलहन की फसलों में भी बंपर उत्पादन की संभावना

देश में इस साल तिलहन की फसलों में भी उत्पादन में वृद्धि देखने को मिलेगी अगर वर्ष 2022-23 की बात किया जाए तो देश में कुल तिलहन उत्पादन रिकॉर्ड 400 लाख टन का अनुमानित किया गया है। जो पिछले साल की तुलना में लगभग 20 लाख टन से अधिक का अनुमान है। वहीं अगर सोयाबीन के उत्पादन की बात किया जाय तो में इस साल वृद्धि देखने को मिलेगी इस साल लगभग 140 लाख टन रिकार् सोयाबीन होने का अनुमान लगाया गया है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 10 लाख टन से अधिक है। वहीं अगर सरसों की बात किया जाए तो इस साल 128 लाख टन का रिकॉर्ड सरसों उत्पादन का अनुमान लगाया जा रहा है। जो कि अगले वर्ष की तुलना में 9 लाख टन से अधिक का है।

अन्य फसलों मैं कितनी होगी वृद्धि देखें

  • देश में इस साल कुल मिला जुला के लगभग सभी फसलों के उत्पादन में वृद्धि होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वर्ष 2022 23 में जारी आंकड़ों के अनुसार देश में गन्ने का रिकॉर्ड उत्पादन 4687 लाख टन होने का अनुमान लगाया गया है वर्ष 2022-23 के दौरान गन्ने का उत्पादन की तुलना किया जाए तो इस साल 293 लाख टन अधिक उत्पादन होने का अनुमान है
  • अगर वही देश में कपास के उत्पादन की बात किया जाए तो लगभग 337 लाख गांठें है तथा पटसन एवं मेस्‍ता के उत्पादन की बात किया जाए तो लगभग 100 लाख गांठें होने का अनुमान किया गया है
  • वर्ष 2022-23 के दौरान मक्का का उत्पादन 346 लाख टन होने का अनुमान है जो कि अगले वर्ष 337 लाख टन की तुलना में 8 लाख टन अधिक है
  • श्रीअन्न मतलब पोषक-अनाज का उत्पादन 527 लाख टन होने का अनुमान लगाया गया कि पिछले साल की तुलना मे 16 लाख टन अधिक है।

आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल को लेकर आप सभी का कोई भी सावल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स मेंं ज़रूर लिखें और आर्टिकल कैसा लगा ये भी ज़रूर बताएं। इस लेख सभी किसान भाइयों तक शेयर ज़रूर करें, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment