Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

सरकार का होली पर तोहफा : महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलाई मशीन

देश में राज्य सरकार की ओर से कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलती रहती हैं। राज्य में विभिन्न प्रकार के वर्ग के लोगों तक यह सभी योजनाएं पहुंच सके और वह अपने जीवन में एक नया बदलाव ला सकें। हाल ही में राजस्थान की सरकार ने अपने बजट 2023 में महिलाओं को सिलाई मशीन देने की घोषणा की है। आपको बता दें कि राज्य सरकार की ओर से महिलाओं को सिलाई मशीन खरीदने के लिए 5000 रुपये दिए जाएंगे। आप इस योजना का लाभ कैसे लेंगे क्या है पूरी योजना आइए जानते हैं।

राजस्थान में गहलोत सरकार ने महिलाओं को सिलाई मशीन देने की घोषणा की है। बता दें कि इस योजना का लाभ शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं दोनों उठा सकती हैं। इसमें समाज कल्याण विभाग की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार करने के लिए सहायता की जा रही है। जिससे वह अपना खुद का कार्य करके कमाई कर सके। इसके तहत राज्य की गरीब महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। मशीन खरीदने के लिए सरकार 5000 रुपये देने की घोषणा की है। जो की बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस योजना का लाभ केवल राजस्थान की महिलाएं ही उठा सकती है।

राजस्थान सिलाई मशीन योजना क्या है (Silai Machine Yojana 2023)

राजस्थान की गरीब महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट 2023 में इसकी घोषणा की है। राज्य की महिलाओं को सिलाई मशीन खरीदने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। मशीन खरीदने के लिए 5000 रुपये देने की घोषणा की है। राज्य सरकार की ओर से इस लाभ इस योजना का लाभ केवल जरूरतमंद और गरीब महिलाओं को ही दिया जाएगा।

राजस्थान सिलाई मशीन योजना पात्रता (Rajasthan Sewing Machine Scheme Eligibility)

सिलाई मशीन योजना 2023 का लाभ उठाने के लिए सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक मदद दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ केवल राजस्थान की महिलाएं उठा सकती है। अन्य दूसरे राज्य की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 20 से 40 वर्ष होनी चाहिए।
  • योजना का लाभ गरीब और जरूरतमंद तथा आर्थिक दृष्टि से कमजोर महिलाओं को ही दिया जाएगा।
  • इस योजना में विधवा विकलांग महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ उन परिवारों को ही दिया जाएगा जिनकी वार्षिक आय 120000 रुपए से अधिक नहीं है।
  • इस योजना का लाभ उन महिलाओं को ही मिलेगा जो इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आती है।

Read More:-

राजस्थान सिलाई मशीन योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज (Important Documents for Rajasthan Sewing Machine Scheme)

राजस्थान सिलाई मशीन योजना 2023 में आवेदन करने के लिए महिलाओं नीचे दिए गए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत होगी जो इस प्रकार से है।

  • महिला का आधार कार्ड (Female Aadhar Card)
  • महिला का जनाधार कार्ड  (Women’s Janadhar Card)
  • महिला का पहचान पत्र  (Woman’s Identity Card)
  • महिला के परिवार का आय प्रमाण पत्र (Female Income certificate)
  • आवेदक महिला विकलांग है तो उसका चिकित्सा प्रमाण पत्र
  • अगर महिला विधवा है तो उसका निरीक्षक विधवा प्रमाण पत्र
  • महिला का पासपोर्ट फोटो साइज (Female Passport Photo Size)
  • महिला का मोबाइल नंबर (Female Mobile Number)

राजस्थान सिलाई मशीन योजना में आवेदन कैसे करें (How to apply in Rajasthan Sewing Machine Scheme)

राजस्थान सिलाई मशीन योजना 2023 में आवेदन करने के लिए अभी आपको थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि अभी राज्य में बजट 2023 में महिलाओं के लिए सिलाई मशीन खरीदने के लिए 5000 रुपये की घोषणा की है। लेकिन इसके लिए अभी आवेदन शुरू नहीं किया गया है। जब तक सरकार की ओर से इस योजना से संबंधित कोई आधिकारिक वेबसाइट नही आ जाती तब आप आवेदन नहीं कर सकते हैं। जैसे ही आवेदन शुरू हो जाएगा हमारे द्वारा आपको इसकी जानकारी प्रदान कर दी जाएगी तो हमारे साथ बने रहे।

बजट में की गई घोषणा की महिलाओं के लिए

राजस्थान बजट 2023 में मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा राज्य की म सिलाई मशीन के लिए 5000 रुपयेो देने के साथ-साथ और कई लाभकारी योजनाएं घोषणा की गई है जो इस प्रकार से है

रोडवेज बस किराया में 50% की छूट

राजस्थान सरकार की ओर से महिला को रोडवेज की बस मे यात्रा करने के लिए 50% किराए छूट दिए जाने का भी ऐलान किया गया है। अब राज्य की महिलाऐ 1 जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए रोडवेज पर केवल आधा किराया ही देना होगा। इस राज्य की लाखों महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। बता दें कि राज्य सरकार हर साल रक्षाबंधन पर और महिला दिवस पर महिलाओं के लिए रोडवेज में फ्री यात्रा की सुविधा भी करती है। अब महिलाओं के लिए 50% तक की रोडवेज बस यात्रा में छूट देना का निर्णय लिया गया है। जो की महिलाओं के लिए तोहफे से कम नहीं है।

रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में दिया जाएगा

राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट 2023 में राज्य में 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। इसका लाभ राज्य के 76 लाख परिवारों को दिया जाएगा। जिन्होंने केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर सिलेंडर लिए थे लेकिन उन्होंने दोबारा खरीद नहीं पाए थे। अब उन 76 लाख परिवारों को आने वाले साल में 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर दिए जाने की घोषणा की गई है।

Read More:-

अन्नपूर्णा फूड पैकेट निशुल्क मिलेंगे

राज्य में खाद्य सुरक्षा परिवारों को निशुल्क अन्नपूर्णा फूड के पैकेट देने की घोषणा की गई है। जिसके तहत दाल, चीनी के साथ-साथ अन्य खाद्य सामग्री भी दी जाएगी। इस योजना का लाभ एक करोड़ से ज्यादा खाद्य सुरक्षा परिवारों को मिलेगा। दिए जाने वाले पैकेट में 1 किलो दाल, 1 किलो चीनी, खाद्य तेल, नमक और मसाले दिए जाएंगे। इस योजना पर सरकार का लगभग 3000 करोड़ से ज्यादा खर्चा आएगा।

आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल को लेकर आप सभी का कोई भी सावल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स मेंं ज़रूर लिखें और आर्टिकल कैसा लगा ये भी ज़रूर बताएं। इस लेख सभी किसान भाइयों तक शेयर ज़रूर करें, धन्यवाद।

FAQs:-

प्रश्न: सिलाई मशीन योजना 2023 क्या है?
उत्तर: सिलाई मशीन योजना 2023 राजस्थान सरकारी की एक योजना है जिसका उद्देश्य महिलाओ को कपड़ा उद्योग में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिलाई मशीन खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

प्रश्न: सिलाई मशीन योजना 2023 के लिए कौन पात्र है?
उत्तर: सिलाई मशीन योजना 2023 के लिए पात्रता इस पेज मे दिया गया है।

प्रश्न: सिलाई मशीन योजना 2023 के तहत कितनी धनराशि दी जायेगी?
उत्तर:सिलाई मशीन योजना 2023 के तहत प्रदान की जाने वाली धनराशि 5000 रुपये है।

प्रश्न: सिलाई मशीन योजना 2023 के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूं?
उत्तर: सिलाई मशीन योजना 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से होगी। योजना शुरू होने के बाद इसकी प्रक्रिया और आवश्यकताओं को इस वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जायेगा।

प्रश्न: क्या सिलाई मशीन योजना 2023 के तहत कोई प्रशिक्षण दिया जाता है?
उत्तर: हां, सरकार  सिलाई मशीन चलाने और सुरक्षित बनाए रखने के लिए सिलाई तकनीकों पर प्रशिक्षण प्रदान करती है। यह प्रशिक्षण केंद्रों द्वारा आयोजित किया जाएगा और पात्र व्यक्तियों के लिए नि:शुल्क होता है।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment