Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना Up 2023 | ऑनलाइन सोलर पंप रजिस्ट्रेशन | @upagripardarshi.gov.in registration solar pump

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023 उत्तर प्रदेश | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | UP Solar Pump Scheme

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश के किसान भाइयों के लिए Solar Pump Scheme UP 2023 का शुभारंभ किया गया है। यह योजना किसानों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होने वाली है। क्योंकि आज के समय में डीजल और पेट्रोल के दाम काफी बढ़ गये है। किसानों को खेत में पानी के लिए डीजल इंजन से भरने पर महंगा पड़ रहा है।

देश में कई ऐसे गांव हैं जहां पर अभी बिजली की समस्या बनी हुई है और वहां समय पर बिजली नहीं पहुंच पाती। जिसके कारण समय पर फसल की भराई नही हो पाती है और समय पर फसल में पानी ना मिलने के कारण उत्पादन सही नही होता है। या किसानों को सिचाई करने लिए अन्य खर्च उठाने पड़ते हैं। जिससे उनकी आमदनी उतनी नहीं हो पाती है।

इन सभी समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सोलर पंप योजना की शुरुआत की है। सोलर पंप योजना का लाभ कैसे प्राप्त करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य है 10 हजार गांवो में इस सोलर पंप को लगाने की योजना बनाई गई है। अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। तो इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना चाहिए इसमें मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना Up 2023, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से लेकर सभी जानकारियां बताई जा रही है तो हमारे साथ बने रहे।

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना Up 2023 क्या है

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत मिश्रा ने इस योजना के बारे में ट्वीट करके जानकारी देते हुए कहा कि किसानों को दो से 3 हॉर्स पावर के सोलर पंप पर 70% की सब्सिडी तथा 5 हॉर्स पावर पर 40% सब्सिडी दिया जाएगा। प्रदेश के किसान इस सोलर पंप के द्वारा कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। उत्तर प्रदेश में सोलर पंप योजना 16 मार्च 2016 से लागू किया गया है।

इस योजना के बाद किसानों की सिंचाई व्यवस्था में बदलाव आयेगा। योजना में 10,000 से ज्यादा गांवों को शामिल किया जाएगा तथा एक सोलर पंप से कई किसान भाइयों को सहायता मिलेगी। प्रदेश में कम ऊर्जा वाले LED Bulbs, Fans, Tubelights और Air Condition को भी सस्ती कीमतों पर देने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में कई ऐसे इलाके हैं जहां पर आज भी बिजली की समस्या बनी हुई है। इलाकों में सोलर पंप लगाकर गांव में सिंचाई व्यवस्था को सही करने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा काम करने के लिए सोलर पंप योजना काे पायलट प्रोजेक्ट शुर किया गया है।

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के लाभ

  • सोलर पंप योजना से किसान भाइयों को 24 घंटे सिंचाई की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
  • अब किसान भाइयों को सही समय पर सिंचाई करने से फसल में पैदावार अच्छा हो सकेगा।
  • एक सोलर पंप लगने से कई किसान इसका लाभ ले सकते हैं जिससे खेतों में सिंचाई की समस्या नहीं उत्पन्न हो सकेगी।
  • उत्तर प्रदेश के किसान को इस योजना का लाभ जल्द ही प्राप्त हो जाएगा।

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की मुख्य विशेषताएं

  • इस योजना में दो प्रकार के हॉर्स पावर वाले पंप लगाए जाएंगे।
  • पहला 5 हॉर्स पावर तथा दूसरा 7 हॉर्स पावर का होगा।
  • पंप के सेट करते समय किसानों को स्मार्ट किट भी दिया।
  • पंप को चलाने के लिए किसान भाई मोबाइल के लिए से चालु और बंद कर सकते हैं।
  • प्रदेश सरकार द्वारा इन पंपों के रखरखाव का खर्च भी दिया जाएगा
  • यह पम्प अन्य पंप के मुकाबले 33% कम बिजली की खपत करेगा।

Read More:-

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  • आधार कार्ड (Adhaar Card)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size )
  • पहचान पत्र (Identity Card)
  • निवास प्रमाण पत्र (Address Proof)
  • खेती के कागजात ( खतौनी, खतरा )
  • बैंक पासबुक

ऑनलाइन सोलर पंप रजिस्ट्रेशन

  • योजना में ऑनलाइन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट http://upagripardarshi.gov.in/ पर जाना होगा
  • होम पेज पर आपको सोलर पंप योजना का लिंक दिखाई देगा उस पर आपको क्लिक करना होगा
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक आवेदन फार्म खुलकर आएगा
  • उस आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां आपको सही सही भरना होगा।
  • सही सही जानकारियां भरने के बाद आपको संबंधित दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • इसके बाद उसे कार्यालय में जमा कर देना है।
  • आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद आपको योजना का लाभ प्राप्त होगा।

आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल को लेकर आप सभी का कोई भी सावल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स मेंं ज़रूर लिखें और आर्टिकल कैसा लगा ये भी ज़रूर बताएं। इस लेख सभी किसान भाइयों तक शेयर ज़रूर करें, धन्यवाद।

FAQs:-

यूपी सोलर पंप योजना क्या है ?

यूपी सोलर पंप योजना उत्तर प्रदेश की एक सरकारी योजना है जो किसानों को कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और डिजल, पेट्रोल और बिजली पर निर्भरता कम करने के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप प्रदान करती है।

यूपी सोलर पंप योजना के लिए कौन पात्र है?

किसान जो कृषि भूमि के मालिक हैं और उत्तर प्रदेश में कृषि का कार्य करता हो, वह यूपी सोलर पंप योजना के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

यूपी सोलर पंप योजना के लिए कैसे आवेदन करें?

यूपी सोलर पंप योजना के लिए आवेदन योजना के आधिकारिक पोर्टल या कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं। इस पेज मे बताया गया है की आवेदन कैसे करें।

योजना के तहत सौर पंप की लागत क्या है?

यूपी सोलर पंप योजना के तहत सोलर पंप की लागत पंप की क्षमता के आधार पर निरधारित होती है। सरकार लागत के एक हिस्से को पर सब्सिडी प्रदान करती है, शेष राशि किसान द्वारा भुगतान की जाती है।

क्या सोलर पंप के लिए किसी रखरखाव की आवश्यकता है?

हां, सोलर पंप को सही से चलने के लिए नियमित रखरखाव की आवश्यकता होती है। रख-रखाव की जिम्मेदारी किसान की होती है, और आवश्यक सेवाएं अधिकृत सेवा केंद्रों के माध्यम से प्राप्त की जा सकती हैं।

सौर पंप का कितना पानी देता है, कैसे मापा जाता है?

सौर पंप के प्रदर्शन को उसकी प्रवाह दर, सिर और बिजली उत्पादन के संदर्भ में मापा जाता है। पंप को किसान और उनकी कृषि भूमि की विशिष्ट आवश्यकताओं के आधार पर निर्धारित किया जाता है।

क्या सौर पंप का उपयोग पूरे साल सिंचाई किया जा सकता है?

हां, सौर पंप का उपयोग पूरे वर्ष सिंचाई के लिए किया जा सकता है, बशर्ते कि पंप को चलाने के लिए पर्याप्त धूप हो। कम धूप की तीव्रता वाले क्षेत्रों में पंप के निरंतर संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त बैटरी बैकअप की आवश्यकता हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment