Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना रजिस्ट्रेशन 2023 | स्वामित्व योजना Portal | PM Swamitva Yojana Online Registration

PM Swamitva Yojana:- प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना 2023 का शुभआरंभ 24 अप्रैल 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य था कि लोगों को उनकी भूमि का मालिकाना हक दिलाना। इस योजना के तहत देश के सभी नागरिकों की भूमि का संपूर्ण डाटा ई-ग्राम स्वराज वेबसाइट पर भंडारित करना तथा भूमि की नपाई के साथ-साथ उसकी मैपिंग भी करना। प्रधानमंत्री की स्वामित्व योजना में सरकार द्वारा एक प्रॉपर्टी कार्ड भी दिया जाता है। जिसमे भूमि का संपूर्ण रिकॉर्ड उपस्थित होता है। इस कार्ड के द्वारा नागरिक बैंक से लोन भी प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में भारत को डिजिटल बनाने का सपना देखा था। जिसमें उन्होंने देखा था कि सभी सुविधाओं को ऑनलाइन रखा जाए।

प्रधानमंत्री अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए हर साल कोई ना कोई नई योजना की शुरुआत करते रहते हैं। ताकि देश के नागरिक घर बैठे ऑनलाइन सुविधा का लाभ ले सके। इसी वर्ष उन्होंने स्वामित्व योजना का शुरुआत करते हुए ग्रामीण स्वामित्व योजना के साथ ही ग्राम स्वराज पोर्टल को जोड़ दिया गया है। ताकि सभी उम्मीदवार अपनी भूमिलेखा का विवरण आसानी से देख सके। इस पोर्टल की पूरी जिम्मेदारी पंचायती राज मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। अगर आप प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के बारे में जानना चाहते हैं। तो इस लेख में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना 2030 क्या है, तथा इसमें आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करेंगे, और टोल फ्री नंबर लिस्ट सहित पूरी जानकारी दी जा रही है।

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना 2023 (PM Swamitva Yojana)

स्वामित्व योजना के तहत देश मे भूमि से संबन्धित होने वाले भ्रष्टाचार को रोकने मे मदद मिलेगा। इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति, किसी भी भूमिका जबरन हक नहीं बता सकता। क्योंकि गवर्नमेंट के पास इस भूमि का पूरा विवरण पहले से ही मौजूद रहेगा। सरकार द्वारा पीएम स्वामित्व योजना के साथ-साथ ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर व्यक्तियों की भूमि की सारी जानकारी ऑनलाइन स्टोर कर दी जाएगी। जहां से वह अपनी जानकारी जा कर देख सकते हैं। इस योजना के तहत अपने उम्मीदवार को पूरा मालिकाना हक दिलाने मे मदद किया जा रहा है। योजना मे एक स्वामित्व कार्ड भी दिया जाता है। जिसमें उम्मीदवार की पूरी जानकारी होती है। इस योजना के तहत अब तक देश में एक लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को उनके मालिकाना हक दिलाने में मदद किया गया है।

पीएम स्वामित्व योजना Highlights

  • योजना का नाम – प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना 2023
  • योजना का शुभारम्भ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा
  • मंत्रालय – पंचायती राज मंत्रालय
  • योजना शुरुआत की तिथि – 24 अप्रैल 2020
  • लाभार्थी –  देश के सभी नागरिक
  • योजना का मुख्य उद्देश्य – नागरिको को उनकी भूमि का मालिकाना देना
  • Official Website –  egramswaraj.gov.in

स्वामित्व योजना संपत्ति कार्ड क्या है (PM Swamitva Yojana Property Card)

प्रधानमंत्री द्वारा स्वामित्व संपत्ति कार्ड की घोषणा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया था। इस योजना के अंतर्गत उम्मीदवार के मोबाइल पर एक मैसेज का लिंक भेजा जाएगा। जिसकी जिसकी सहायता से वह कार्ड धारक प्रॉपर्टी कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। तथा उम्मीदवारों को फिजिकल कार्ड राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है। कार्ड प्राप्त होते ही किसान भाइयों को भूमि का मालिकाना हक मिल जाता है।

गांव में रहने वाले उम्मीदवार को लिए संपत्ति कार्ड के माध्यम से किसी बैंक से आसानी से लोन लिया जा सकता है। प्रधानमंत्री द्वारा 11 अक्टूबर 2020 को उत्तर प्रदेश के 346, हरियाणा के 221, महाराष्ट्र 100, उत्तराखंड के 50 कर्नाटक के दो मध्यप्रदेश के 44 गांव के नागरिकों को उनकी भूमि के कागजात दिए गए। इस ऑनलाइन पोर्टल पर उम्मीदवारों का डाटा सेव करने के लिए उनकी भूमि का विवरण और कागजात लिया जाता है।

इसे भी पढ़े:-

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के लाभ

  • प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के माध्यम से किसान भाइयों किसी भी सकारी योजना का लाभ आसानी से पहुंच सकेगा, नहीं तो अक्सर गांव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता है।
  • प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के द्वारा भूमि से जुड़े हुए भ्रष्टाचार को रोकने में काफी मदद मिलेगा।
  • इस योजना के तहत अब तक लगभग1 लाख 25 हज़ार ग्राम पंचायत डिजिटल प्रक्रिया से जोड़कर इंटरनेट का लाभ दिया जा रहा है।
  • इस योजना के तहत अब किसी भी व्यक्ति को जमीन से जुड़े हुए दस्तावेजों के लिए सरकारी दफ्तरों में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • योजना के तहत राजस्व विभाग गांव के सारे भूमिका रिकॉर्ड एकत्र करके इस पोर्टल पर अपलोड करेगी।
  • स्वामित्व योजना के तहत किसान भाई अपने ग्राम पंचायत के जरिए आसानी से लोन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
  • भूमि का विवरण लेने के लिए ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है।
  • स्वामित्व योजना के माध्यम से लोगों की संपत्ति के संपूर्ण विवरण डिजिटल रूप से रखा जा रहा है।
  • योजना के तहत नागरिकों को उनका मालिकाना हक दिलाने में मदद दिया जाएगा।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसानों को अपने खेत के जमीन पर इस कार्ड के द्वारा ऋण प्रदान किया जायेगा।
  • देश में अब तक यूपी, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश जैसे 6 राज्यों में ड्रोन मैपिंग शुरू कर दी गई है। 2024 तक इन सभी राज्यों में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है।
  • उम्मीदवारों को संपत्ति कार्ड मिलने के बाद जमीन से जुड़े हुए सभी विवाद खत्म होने की संभावनाएं जताई जा रही है।

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023 (PM Swamitva Online Registration)

देश का कोई भी उम्मीदवार इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे बताएंगे स्टेप को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको ई-ग्राम की आधिकारिक वेबसाइट egaramswaraj.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने E-Gram वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा, इस पेज पर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • इसमें आपको कुछ जानकारियां जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप लॉगिन करके रजिस्टर किए गए मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा उसमें आपको यूजर आईडी और पासवर्ड होगा।
  • इस यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।

स्वामित्व योजना में संपत्ति कार्ड डाउनलोड कैसे करें ( Download Swamitva Yojana Property Card)

पीएम स्वामित्व योजना में संपत्ति कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको केंद्र सरकार द्वारा एक लिंक एक लिंक भेजा गया होगा। उस नंबर पर प्राप्त लिंक के जरिए ही आप प्रॉपर्टी आप कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए नीचे स्टेप बताया गया है।

  • जिस मोबाइल से आप ने पीएम स्वामित्व योजना में आवेदन किया होगा उस पर आपको एक लिंक भेजा गया होगा।
  • लिंक पर जाने के बाद ही आप प्रॉपर्टी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश में अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों को यह SMS भेजा गया है।
  • कुछ समय बाद SMS प्राप्त लोगो का कार्ड उनके घर पर भी भेजा जाएगा।
  • इस तरह से आप अपना संपत्ति कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना हेल्पलाइन नंबर (Swamitva Yojana Toll Free Number)

E-mail :- [email protected]
New Delhi :-110001
Address :- Ministry of Panchayati Raj Government of India Eleventh Floor, J.P. Building, Kasturba Gandhi Marg, Connaught Place.

आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल हमने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के बारे मे बात किया अगर आप सभी का कोई भी सावल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स मेंं ज़रूर लिखें और आर्टिकल कैसा लगा ये भी ज़रूर बताएं। इस लेख सभी किसान भाइयों तक शेयर ज़रूर करें, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment