Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

बीज अनुदान योजना: महिला किसानों को सरकार दे रही है फ्री बीज, तुरन्त उठाएँ लाभ

केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए कई योजनाओं का लगातार प्रयास किया जा रहा हैं। सरकार कई प्रकार की योजनाएं लेकर आती है। जिससे कि किसानों का कम खर्च में अधिक मुनाफा प्राप्त हो सके और किसान आत्मनिर्भर बन सके। किसानों के लिए सरकार बीज, खाद, उर्वरक, कृषि यंत्र की खरीदारी पर सब्सिडी प्रदान करती है। जिससे कि हर किसान आसानी से चीजें खरीद सके। इन सभी के अलावा राजस्थान सरकार ने रवि के सीजन में बीज अनुदान योजना के तहत किसानों को मुफ्त बीज दिए जा रहे हैं।

खबरों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार यह भी यह बीज प्रमाणित होने के साथ-साथ अधिक पैदावार देने वाले हैं। जिससे किसानों की उत्पादकता में वृद्धि होगी। यह बीज केवल महिला किसानों को फ्री में दिए जा रहे हैं। जबकि अन्य किसानों को नियमानुसार सब्सिडी पर दिया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़े। इसीलिए सरकार ने राज्य सरकार ने किसानों को मुफ्त बीज देने का फैसला किया है। इस योजना के तहत किसान महिला कैसे मुफ्त बीज प्राप्त कर सकती है। इस बात की पूरी जानकारी नीचे दिया गया है। तो आप बीज अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए हमारे साथ बने रहे।

इन फसलों का बीज फ्री मे मिलेगा

बीज अनुदान योजना के तहत राजस्थान की किसान महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री कृषि साथी योजना की शुरुआत किया गया है तथा इसी के साथ राजस्थान बीज उत्पादन एवं विवरण जैसी कई अन्य योजनाओं के जरिए राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इस योजना में सरसों, ज्वार, बाजरा, मक्का, मूंग, मोठ, उड़द, जैसी कई फसलों का बीज नि:शुल्क दिया जा रहा है। राज्य की महिलाएं इस योजना में आवेदन करके इसका लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

क्यो महिला किसानो को फ्री बीज मिल रहा है

कृषि के कार्य में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। गुड़ाई, निराई, बुवाई से लेकर कटाई तक उनकी भूमिका रहती है। इसीलिए राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को अधिक से अधिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सुनिश्चित किया गया है। साथ ही साथ देश की अर्थव्यवस्था में भी उनका बहुत बड़ा योगदान है। महिलाओं को निशुल्क बीज दिए जाने से राज्य में खरीफ की फसलों में पैदावार की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। तथा अनुमान है कि इस बार रवि की फसल में ज्यादा क्षेत्रों में बुवाई की गई है।

इसे भी पढ़े 

कितने महिलाओं को बांटा गया मुफ्त बीज

राजस्थान के कृषि आयोग ने बताया कि इस योजना के तहत कृषि विभाग ने पिछले 3 से 4 वर्षों में रबी एवं खरीफ सीजन में कुल 50 लाख 55 हजार 781 महिला किसानों को नि:शुल्क बीज दिया गया है। वर्ष 2022-23 में अब तक कुल 26 लाख 6 हजार 977 महिला किसानों को नि:शुल्क बीज दिया जा चुका है।

किस फसल के कितने मिनी किट बाटां गया

राजस्थान सरकार की बीज अनुदान योजना के तहत सरसों की 2 एवं 3 किलोग्राम की 7 लाख 98 हजार 52, वही बाजरा की 1.5 किलोग्राम की 7 लाख 89 हजार 610, मक्का की 5 किलोग्राम की 8 लाख 01 हजार 774, मसूर की 8 किलोग्राम की 25 हजार 475, अलसी की 2 किलोग्राम की 3 से 4 हजार 144, मोठ की 4 किलोग्राम की 25 हजार 315 मिनी किट का वितरण महिला किसानों को किया गया है।

वहीं खरीफ चारे की 58 हजार 882 मिनी किटों के साथ ही पशुपालक किसानों को हरे चारे की 60 हजार मिनी किट के देने का लक्ष्य रखा गया है जिनमें से अब तक 25 हजार 725 बीज की मिनी किट महिला किसानों को फ्री मे दिया जा चुका है

इन महिलाओ को मिलेगा फ्री बीज

योजना के तहत मिनीकिट का वितरण में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाली महिला कृषकों को प्राथमिकता दी जा रही हैं। साथ ही मिनीकिट महिला के नाम से दिए जाएंगे, चाहे भूमि महिला के पिता, पति, ससुर के नाम से ही क्यूं न हो। एक महिला को मिनीकिट का एक ही पैकेट दिया जाएगा।

महिला किसान को फ्री में बीज कहाँ मिलेगा

राजस्थान कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि फ्री बीज मिनीकिट संबंधित कृषि पर्यवेक्षक के माध्यम प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि फ्री बीज मिनीकिट का वितरण जन आधार कार्ड के माध्यम से हो रहा है। महिला किसान अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने नजदिकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते है या किसान कॉल सेंटर के निःशुल्क दूरभाष नंबर 1800-180-1551 पर बात कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े 

फ्री बीज प्राप्त करने के लिए दस्तावेज

महिला किसानो को फ्री लेने के लिए बीज अनुदान योजना मे आवेदन करना होगा। इसके बाद महिला किसानो को बीज दिया जायेगा। फ्री बीज अनुदान योजना मे आवेदन करने के लिए आपको निम्न दस्तावेजों की जरुर होगी, वह नीचे दिये गये है।

  • महिला किसान का आधार कार्ड
  • फोन नंबर जो आधार से लिंक हो।
  • महिला किसान का राशन कार्ड
  • महिला का फोटो
  • खेत की जमीन के कागजात
  • आवेदन करने वाली महिला का किसान कार्ड

राजस्थान बीज मिनिकिट योजना के पात्रता और शर्तें

राजस्थान बीज अनुदान योजना के लिए सरकार ने कुछ पात्रता तय किया गया है, जिसके अनुसार ही प्रदेश की महिला किसानों को फ्री बीज प्राप्त किया जा सकता है। पात्रता और शर्तें नीचे दिया गया है।

  • महिला किसान राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला किसान हो या खेती करती हो। तभी आवेदन कर सकती है।
  • बीज अनुदान योजना के तहत केवल महिला किसानों को ही फ्री बीज मिनी किट मिलेगा।
  • एक महिला किसान एक बार ही बीज मिनी किट प्राप्त किया जा सकता है

FAQ :

Q : बीज अनुदान योजना मे किन फसलो का बीज दिया जाता है?

Ans : बीज अनुदान योजना के तहत सरसों, ज्वार, बाजरा, मक्का, मूंग, मोठ, उड़द, जैसी कई फसलों का बीज नि:शुल्क दिया जाता है।

Q : बीज अनुदान योजना किन किसानो को मिलता है?

Ans : राजस्थान मे यह बीज महिला किसानों को फ्री में दिए जा रहे हैं। जबकि अन्य किसानों को नियमानुसार सब्सिडी पर दिया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़े।

Q : बीज अनुदान योजना  हेतु किसान पंजीकरण की सूची कैसे देखे?

Ans : बीज अनुदान योजना मे पंजीकरण की सूची के लिए किसान आनलाइन या कृषि कार्यालय में भी जा कर देख सकते है।

Q : योजना के तहत कितने महिलाओं को मुफ्त में बीज बांटा गया है?

Ans : कृषि विभाग ने पिछले 3 से 4 वर्षों में रबी एवं खरीफ सीजन में कुल 50 लाख 55 हजार 781 महिला किसानों को नि:शुल्क बीज दिया गया है। वर्ष 2022-23 में अब तक कुल 26 लाख 6 हजार 977 महिला किसानों को नि:शुल्क बीज दिया जा चुका है।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment