Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

लहसुन का वैज्ञानिक नाम, फायदे, नुकसान, बनने वाले पकवान

लहसुन का वैज्ञानिक नाम, scientific name of garlic फायदे, नुकसान, बनने वाले पकवान लहसुन के नुकसान प्याज के फायदे और नुकसान लहसुन खाने के फायदे व नुकसान रात में कच्चा लहसुन खाने के नुकसान लहसुन की रेसिपी – भारत देश की औषधीय गुणों की लोकप्रियता पूरे विश्व में है। भारत एक ऐसा देश है जहां पर विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनते है। व्यंजन मे विभिन्न प्रकार के औषधि गुण मिलाए जाते हैं। यही वजह है कि भारतीय लोगों का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहता है। अन्य देशों की तुलना में यह हम सभी ने करोना के समय में देखा है। भारतीय भोजन सामग्री में हम अनेको औषधीय गुण वालो सामग्री मिलाते हैं लेकिन उसमें से एक होता है लहसुन। लहसुन का तेज गंदा और अद्भुत स्वाद वाला पदार्थ है। यह एक औषधि गुण है। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि लहसुन के Lahsun Ke Upyog से शरीर में क्या क्या लाभ होता है। लहसुन का उपयोग लगभग सभी प्रकार की सब्जियों मे किया जाता है। आइए जानते हैं लहसुन का वैज्ञानिक नाम, फायदे, नुकसान, बनने वाले पकवान। जो श्याद आप नही जानते होगें।

लहसुन का वैज्ञानिक नाम एवं कुल (Garlic Scientific Name in Hindi )

  • लहसुन का वैज्ञानिक नाम ‘वैज्ञानिक नाम एलियम सैटिवुम एल है।
  • लहसुन प्याज कुल (एलिएसी) की एक प्रजाति है।
  • इसका स्वाद तीखा होता है एक खास गंध होती है, जो पकाने से काफी हद तक बदल कर मृदुल हो जाता है।
  • लहसुन पुराने समय से ही पकवान और औषधीय के रुप मे सब्जी मसाले सलाद और अचार के रूप में अधिकतर उपयोग किया जाता है
  • लहसुन की स्वादिष्ट सब्जी कैसे बनाई जाती है। आइये जानते हैं लहसुन की रेसिपी के बारे में

लहसुन की रेसिपी

लहसुन तो लगभग सभी के घर में इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है लहसुन का आम तौर पर लोग चटनी और सब्जी के रुप मे उपयोग करते है। लेकिन केवल लहसुन की सब्जी खाने मजा ही दुसरा है। आज हम आपको लहसुन की सब्जी बनाना बताएंगे जिसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री जुटाने की जरूरत नहीं है और बहुत ही कम समय में लहसुन की सब्जी बनाकर तैयार कर सकते है।

लहसुन की सब्जी बनाने के लिए सामान

  • लहसुन
  • राई
  • जीरा
  • टमाटर
  • नमकीन
  • पावभाजी मसाला
  • पानी
  • अदरक बारीक कटा
  • हल्दी
  • नमक
  • लाल मिर्च पाउडर
  • कश्मीरी लाल मिर्च
  • हरी मिर्च
  • तेल
  • सौंफ
  • हींग
  • धनिया पाउडर

लहसुन की सब्जी बनाने का आसान तरीका

  • लहसुन की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आपको लहसुन की गट्ठी को उतारकर उसे अच्छे से धो लेना है।
  • इसके बाद उसके कलियां को अलग नही करना है।
  • इसके बाद लहसुन पर थोड़ा सा नमक और हल्दी डालें और साबुत लहसुन को इटली वाले खाने में रखें।
  • अब इटली वाले कुकर में आपको एक गिलास पानी डालना है और लहसुन को हल्की आंच पर 15 मिनट तक पकाना है।
  • अब कराही में थोड़ा सा तेल डालकर हल्की आंच पर गर्म करना है।
  • और तेल जब हल्का गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, हींग, हल्दी और सौंफ डालकर अच्छी तरह से भून ले।
  •  प्याज हल्का जब लाल हो जाए तो उसमें हल्दी धनिया पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च डालें।
  • इसके बाद आपको टमाटर को बारीक काट के डालना है और नमक डालकर उसको ढक दें।
  • जब ग्रेवी पक जाए तो नमकीन का पाउडर स्टीम किया हुआ लहसुन और आधा कप पानी डालें।
  • इसके बाद आप लगभग 7 से 10 मिनट तक उसे ढककर पकाएं इसके बाद अपने गैस को बंद कर दे।
  • इसके बाद सब्जी में ऊपर से धनिया की पत्ती और भाजी पाव भाजी मसाला मिला दे।
  • लहसुन की सब्जी आपकी तैयार हो चुकी है अब इसे रोटी या चावल के साथ खा सकते है।

लहसुन का उपयोग

लहसुन का कई तरह से उपयोग किया जाता है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसमें एलिसिन और सल्फरर यौगिक भी पाए जाते हैं। जो लहसुन को अधिक मात्रा मे औषधि गुण प्रदान करते हैं। लहसुन का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है। जिसका कारण है एजोइन (Ajoene) और एलीन (Allein) नाम दो यौगिक पाये जाते है। इसी के कारण लहसुन संक्रमण दूर करने की क्षमता भी रखता है। लहसुन को कच्चा खाएं या पका कर खाये दोनो हमारे लिए औषधि के रुप मे काम करता है। जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

  • भोजन में सीमित मात्रा में लहसुन का प्रयोग करना चाहिए।
  • कच्चा लहसुन खाने से पहले आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
  • एक या दो लहसुन को बारीक काटकर पालक की स्मूदी में मिलाकर उसका सेवन कर सकते हैं।
  • लहसुन को सब्जी या सूप के साथ ले सकते हैं जिसके बहुत ही फायदे होते हैं।
  • अगर आप गार्लिक टी के बारे में जानते हैं तो लहसुन का चाय भी पी सकते हैं।
  • लहसुन की कलियों को देसी घी में भूनकर भी खाया जा सकता है।
  •  तीन से चार लहसुन की कलियों को हरे प्याज, ब्रोकली और चुकंदर के रस के साथ मिलाकर सेवन किया जा सकता है कई लोगों को एलर्जी भी होती है इसका ध्यान रखें।
  • सरसों के तेल में लहसुन की कलियों को गर्म करके उपयोग करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
  • लहसुन की कैप्सूल भी आप ले सकते हैं लेकिन डॉक्टर की सलाह जरूरी ले।

चलिए आपको बताते हैं कि लहसुन खाने से शरीर में किस प्रकार के फायदे और नुकसान होने है, दोनों के बारे में पूरी जानकारी देंगे तो आप हमारे साथ बने रहें और लहसुन के बारे मे पूरी जानकारी नीचे प्राप्त करें।

इसे भी पढ़े:-

लहसुन के फायदे (Benefits of Garlic in Hindi)

अगर आप भी लहसुन नहीं खाते हैं तो यह पढ़ने के बाद आप जरूर लहसुन खाना शुरू कर देंगे, क्योंकि लहसुन में कई प्रकार के औषधि गुण पाए जाते हैं जो हमें स्वस्थ रखने के लिए काफी मदद करते हैं। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि लहसुन में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं उसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर मात्रा में होता है। लहसुन बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके बारे में पूरी जानकारी हम नीचे दे रहे है। आप इसे पुरा पढ़े

1. मोटापा कम करने मे फायदे

लहसुन का सबसे फायदेमंद गुण यह है की वह वजन को कम करता है। आज भारत जैसे देश मे मोटा के कारण अधिक लोग परेशान है। लेकिन आप लहसुन का उयोग करके अपने मोटापे को कम कर सकते है। एनसीबीआई द्वारा एक शोध में बताया गया था कि लहसुन मे एंटी-ओबेसिटी वाला पदार्थ पाया जाता है। जो हमारे शरीर के वजन को कम करने के लिए बहुत ही कारगर साबित होता है।

2. हाई ब्लड प्रेशर कम करने के लिए

लहसुन के खाने से हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को काफी लाभ हुआ है। एक अध्ययन में पाया गया है कि लेहसुन में बायोएक्टिव सल्फर यौगिक, एस-एललिस्सीस्टीन (S-allylcysteine) नाम का यौगिक पाया जाता है। जिसके कारण यह 10 mmhg सिस्टोलिक प्रेशर और 8 mmhg डायलोस्टिक प्रेशर को कम कर सकता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या सल्फर की कमी के कारण ही होता है। ऐसे में अगर हमारे शरीर को प्राकृतिक सल्फर का आहार मिलता है।

3. कोलेस्ट्रोल के लिए लहसुन के फायदे

लहसुन अपने औषधि गुण के कारण कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में लाभकारी साबित हुआ है। अमेरिकी वैज्ञानिकों के शोध के अनुसार पुराने लहसुन को खाने से शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाता है। साथ ही साथ लहसुन में मौजूदा एंटी-हाइपरलिपिडेमिया के कारण भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

4. हृदय रोग के लिए लहसुन के फायदे

लहसुन खाने से हमारा हृदय काफी स्वस्थ रहता है। रिसर्च के अनुसार देखे तो लेहसुन में कुछ खास तरह के कार्डियोप्रोटेक्टिव गुण भी पाए जाते हैं। जो हमारे हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेहसुन हमारे शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करते हैं। जिससे हम हृदय रोग होने से बचा जा सकता है।

5. मधुमेह रोगियों के लिए

डायबिटीज के रोगियों के लिए यह फायदेमंद औषधि गुण है। एक शोध के अनुसार अगर कोई मधुमेह रोगी 1 से 2 सप्ताह तक लहसुन का उपयोग करता है। तो टाइप 2 की डायबिटीज के मरीजों का शुगर नियंत्रण हो सकता है। एक शोध में बताया गया था कि मधुमेह की समस्या से परेशान लोगों को कच्चे लहसुन का उपयोग कर सकते हैं।

6. दमा के मरीजों के लिए लहसुन के फायदे

लहसुन के उपयोग से दमा के मरीजों की अस्थमा की शिकायतें काफी कम देखी गई है। इसको लेकर एक अध्ययन में बताया गया है। कि अगर किसी मरीज को दमा से एलर्जी है। तो वह लहसुन का उपयोग कर सकता है लेकिन बिना डॉक्टर के परामर्श के अनुसार ना ले। लहसुन के उपयोग से दमा मरीजो को काफी राहत मिलती है और उनकी अस्थमा की समस्या भी कम हो जाती है।

7. बुखार और सर्दी-जुकाम के लिए

कई बार हम सभी को सर्दी जुखाम या हल्का-फुल्का बुखार होता है। तो हमारी दादी -नानी बताती थी कि आप घर मे रखी औषधि चीजों का उपयोग करें। इस बारे में एनसीबीआई ने एक रिसर्च में पाया था कि उनकी बातें कहीं ना कहीं सही थी। केवल लहसुन के उपयोग से सर्दी और जुकाम जैसी समस्याओं को खत्म करने की छमता रखता है।

8. गठिया और हड्डियों रोगियों के लिए

गठिया रोगियों के लिए लेहसुन बहुत ही लाभकारी साबित हुआ है। कच्चे लहसुन के उपयोग करने से हमारे शरीर मे कैल्शियम की कमी को पुरा करता है। लहसुन मे के कारण ऑस्टियोपोरोसिस से राहत मिलती है। लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-अर्थराइटिक यौगिक का प्रभाव होता है। जिससे हड्डियों और गठिया रोगियों की समस्या को कम कर देता है। जिसके कारण लेहसुन हड्डियों के रोग के लिए बहुत ही फायदेमंद बताया गया है।

9. इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने के लिए

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है इम्यून पावर को मजबूत करना। इम्यून पावर को मजबूत करने के लिए लहसुन की कली का उपयोग काफी मददगार साबित हुआ है। लहसुन में सभी प्रकार के यौगिक इम्यून पावर पाए जाते हैं। जो काफी लाभकारी होते हैं। वहीं कई रिसर्च रिसर्च में पाया गया है कि लहसुन खाने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि होती है। जो हमारी इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ा देती है। हमें किसी भी रोगों से लड़ने में मदद करती है। हमें स्वस्थ रखती है।

10. किडनी रोगियों के लिए

लहसुन का औषधि गुण किडनी रोगियों के लिए काफी मददगार साबित हुआ है। वैज्ञानिकों ने रिसर्च पाया है कि गार्लिक पी. एरुजिनोसा (Pseudomonas Aeruginosa) बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने के लिए काफी मददगार शाबित हुआ है। यह बैक्टीरिया यूटीआई और गुर्दे मे संक्रमण के लिए जिम्मेदार होता है। साथ ही साथ लेहसुन में मौजूदा एलिसिन यौगिक किडनी के रोगियों को स्वस्थ करने में मदद करता है।

11. आंखों को स्वस्थ रखने के लिए

लहसुन खाने से हमारे आंखों को बहुत ही फायदा होता है। रिसर्च में बताया गया है कि एकैंथअमीबा के कारण आंखों में गंभीर समस्या का कारण बनता है। केरेटाइटिस (Keratitis) यानी आंख के पारदर्शी हिस्से कॉर्निया में सूजन भी पैदा करता है। ऐसे में लहसुन का अमीबिसाइडल (Amoebicidal) प्रभाव इस अमीबा को खत्म करके आंखों को इससे होने वाले संक्रमण से बचा सकता है ।

लहसुन के नुकसान (Side Effects of Garlic in Hindi)

लहसुन का उपयोग अधिकत्तर सब्जी, चटनी के रुप मे उपयोग किया जाता है। इसका लोग अपनी पसंद के हिसाब से उपयोग करते हैं लेकिन कुछ परिस्थितियों में यह हमारे लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए आपको लहसुन का उतना ही उपयोग करना चाहिए, जिससे आप को कोई समस्याओं का सामना ना करना पड़े। लहसुन के खाने से हमें फायदे और नुकसान दोनों होते हैं नीचे हमने लहसुन के खाने से कुछ नुकसान के बारे में बताया है।

  • अगर आप लहसुन का उपयोग करते हैं। तो आपके शरीर या मुंह से दुर्गंध आने की समस्या आ सकती है।
  • अगर आप कच्चा लहसुन सेवन करते हैं तो आपके पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • अगर आपको कोई सर्जरी होने होने वाली है तो कृपया आप लहसुन का उपयोग ना करें क्योंकि ज्यादा लहसुन खाने से रक्त स्राव हो सकता है।
  • लहसुन से एलर्जी की समस्या भी आ सकती है।
  • अगर आप को पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो कच्चे लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • अगर कोई खून पतला करने की दवाई खा रहा है तो उसे लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • वैसे तो लीवर के लिए लहसुन एक लाभकारी औषधि गुण है लेकिन अगर आपको लीवर की गंभीर समस्या है तो लहसुन का सेवन करने से पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह जरूरी ले।
  • माइग्रेशन जैसी समस्याओं से पीड़ित व्यक्तियों को लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे समस्याएं और बढ़ सकती हैं।
  • ब्लड प्रेशर के मरीजों को लहसुन का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए क्योंकि लहसुन हाई ब्लड प्रेशर के लिए लाभकारी होता है तो लो ब्लड प्रेशर में यह नुकसानदायक भी हो सकता है।

यहां हमने लहसुन से संबंधित कुछ जानकारियां इस लेख में बताई हैं लहसुन हम सब सामान्य रूप से सब्जी मे उपयोग करते हैं। लेकिन इसका अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए जिससे कि किसी प्रकार की समस्या का कारण बने। अगर आपको किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो आप अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही उपयोग करें। आशा करता हूं कि आज हमने लहसुन के बारे में जो आपको जानकारियां प्रदान की है वह आपके लिए काफी मददगार साबित हुई होंगी। ऐसे ही जानकारियों के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। धन्यवाद

इसे भी पढ़े:-

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1.) लहसुन का वैज्ञानिक नाम और कुल क्या है ?

Answer:- लहसुन का वैज्ञानिक नाम ‘वैज्ञानिक नाम एलियम सैटिवुम एल है।

2.) लहसुन का सेवन कैसे किया जा सकता है?

Answer:- लहसुन का सेवन विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है, जैसे कच्चा, पकाकर, देसी घी में भूनकर, स्मूदी में मिलाकर, सब्जियों और सूप में मिलाकर या कैप्सूल के रूप में। लहसुन के कैप्सूल डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही लेना चाहिए।

3.) लहसुन का सेवन करते समय कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए?

Answer:- खाने में लहसुन का प्रयोग सीमित मात्रा में करना चाहिए। कच्चे लहसुन का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना सबसे अच्छा है। कई लोगों को लहसुन से एलर्जी होती है, इसलिए इसका सेवन करते समय सावधानी बरतना जरूरी है।

4.) लहसुन का उपयोग करने के क्या फायदे हैं?

Answer:- लहसुन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जैसे संक्रमण को दूर करने में मदद, हृदय स्वास्थ्य में सुधार, सूजन को कम करना और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देना। लहसुन कोलेस्ट्रॉल के स्तर और रक्तचाप को प्रबंधित करने में भी मदद कर सकता है।

5.) क्या लहसुन गठिया और हड्डी के रोगियों के लिए फायदेमंद है?

Answer:-जी हां, गठिया के मरीजों के लिए लहसुन काफी फायदेमंद साबित हुआ है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-आर्थराइटिक यौगिक होते हैं जो हड्डियों और गठिया के रोगियों की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।

6.) क्या लहसुन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है?

Answer:- जबकि लहसुन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, अत्यधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से सांसों की बदबू, शरीर की गंध, पेट खराब और एलर्जी जैसे दुष्प्रभाव हो सकते हैं। अपने आहार में कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले लहसुन का संयम से सेवन करना और डॉक्टर से सलाह लेना महत्वपूर्ण है।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment