Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

नीबु की खेती से लाखो रुपये कैसे कमाये | Nimbu Ki Kheti Kyse Kare

नींबू की खेती ( Lemom forming ) एक ऐसी खेती है। जिसे आप एक बार तैयार करने के बाद घर बैठे लाखों कमाएँ जा सकते हैं। एक बार केवल आपको इसके पौधे को तैयार करना होगा। यह कई सालों तक आपको फल देता है। जिससे आप बहुत ही अच्छा पैसा कमा सकते है। इस फसल को लगाने में बहुत ज्यादा खर्च भी नहीं आता है। तो आज हम आपको बताएँगे की नींबू की खेती ( Lemom forming in hindi ) कैसे करें। तो किसान भाई इस लेख को आप पूरा जरूर पढ़ें।

दुनिया में सबसे ज्यादा नींबू उत्पादन करने वाला देश भारत है। नींबू का उपयोग हम सभी अपने आम जीवन मे सलाद के रूप में, खाने के लिए, करते है। जिससे बाजार मे नींबू की मांग हमेशा बनी रहती है। वर्तमान समय में नींबू को एक फल के रूप में भी उपयोग किया जा रहा है। तथा कंपनियां नींबू का उपयोग करके कॉस्मेटिक बनाने मे भी उपयोग करती है। नींबू के बहुत सारे उपयोग है। किसान भाई इसकी खेती करके आप घर बैठे अच्छा पैसा कमा सकते है।

नींबू की खेती के लिए मिट्टी ?

नींबू की खेती के लिए सबसे उत्तम मिट्टी बलुई मिट्टी होती है। वैसे तो इसको लेटराइट, अम्लीय मिट्टी में भी पैदा किया जा सकता है। नींबू की खेती भारत में हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अनेक हिस्सों में नींबू की अधिक मात्रा में खेती होती है।

नींबू की खेती के लिए तापमान?

वैसे तो नींबू की खेती हर मौसम में हो सकती है। लेकिन सर्दियों के मौसम मे जहां पर बहुत ज्यादा सर्दी पड़ती है। वहां पर नींबू की खेती नहीं होती। क्योंकि सर्दियों मे पड़ने वाले पाले की वजह से पौधे का विकास नही हो पाता है। बाकी भारत में किसी भी जलवायु में नींबू की खेती आसानी से किया जा सकता है । 

इसे भी पढ़े 

नींबू की उन्नत किस्में ?

नींबू की कई उन्नत किस्ते है। आप किसी नीचे दिये गये किसी भी किस्मे का पौधा लगा सकते है। 

  • कागजी नींबू
  • प्रमालिनी नींबू
  • विक्रम किस्म का नींबू
  • नींबू की चक्रधार
  • पी के एम-1
  • साई शरबती

यह कुछ ऐसी किस्मे है। जिसमे पैदावार बहुत अधिक होता है और फल मे अधिक मात्रा मे रस होता है।

नींबू की खेती के लिए खेत कैसे तैयार करे?

  • जिस भी खेत में आपको नींबू की खेती( Lemom forming ) करनी है।
  • सबसे पहले उसको अच्छी तरह से उसकी गहरी जुताई करा दें।
  • जिससे कि पुरानी जो फसल है वह पूरी तरह से मिल जाए।
  • फिर उसमें आप गोबर का खाद डालकर उसको रोटावेटर से जुताई करा सकते हैं।
  • जिससे खाद और मिट्टी पूरी तरह से मिल जाए।
  • उसके बाद उसको पाटा या हेंगा लगा कर खेत को समतल कर देना चाहिए।
  • इसके बाद खेत में पौधों की रोपाई के लिए गड्डो को तैयार करना चाहिए।

नींबू की खेती करने का सही समय?

नींबू के पौधे को लगाने का जो सही समय है। वह जून और अगस्त के महीने का है। क्योंकि बारिश के मौसम में इन पौधो को विकास करने में काफी मदद मिलता है। पौधे की रोपाई के 3 से 4 वर्ष बाद उत्पादन देने के लिए वह पूरी तरह से तैयार हो जाता है। गड्डो के बीच की दूरी 8 से 9 फीट रखनी चाहिए, और गड्डो का साइज 80 CM से 100 CM गहरा करना चाहिए। एक हेक्टेयर में करीबन 500 से 600 पौधो को लगा सकते हैं।

नींबू की फसल में पानी की कितनी आवश्यकता है?

नींबू की खेती जून और अगस्त में होने के कारण पानी की बहुत ही ज्यादा जरूरत नहीं होती है। लेकिन सर्दियों के मौसम में आपको 20 से 25 दिन के अंतराल पानी देना चाहिए। उतना ही पानी दे की जिससे कि खेत में पानी ना लगे।

नींबू में लगने वाले रोग?

वैसे तो नींबू मे रोग नही लगते है लेकिन कभी-कभी रोग लग जाते है। इस लिए हमे सावधान रहना चाहिए। नींबू के पौधे में लगने वाले रोगो की लिस्ट नीचे दी गई है।

  • सुरंगी कीट
  • सिटरस सिल्ला
  • चेपा
  • काले धब्बे

इसे भी पढ़े 

इस तरह के रोग नींबू के पौधे में लगते हैं। और उनकी पेड़ों को नष्ट कर देते हैं। इन सब से बचने के लिए आपको बीच-बीच में उचित मात्रा में दवाई का छिड़काव करते रहना चाहिए। जिससे पौधे सुरक्षित रहे। जिंक और आयरन की कमी के कारण में पौधों में काफी रोग लगते हैं। इसलिए आपको इन सब बातो का ध्यान देते रहना चाहिए।

नींबू की खेती मे कितना पैदावार होता है?

नींबू के पौधे में फूल आने के बाद 3 से 4 महीने बाद फल पूरी तरह से तैयार हो जाता है। नींबू का विकसित पौधा 1 साल में लगभग 30-40KG की पैदावार देता है। 1 हेक्टेयर खेत में लगभग 500 से 600 पौधे आप लगा सकते है। तो उस हिसाब से किसान भाई 1 वर्ष में लगभग 3 से 4 लाख की कमाई आसानी से कर सकते है।

FAQ

प्रश्न- नींबू का पेड़ कितने दिन में फल देने लगता है?

उत्तर – 3 से 4 साल बाद।

प्रश्न- नींबू के पेड़ को कितने पानी की आवश्यकता होती??

उत्तर – गर्मियो मे 10 से 15 दिन के अंन्दर और सर्दियो मे 4 सप्ताह बाद सिचाई करनी चाहिए।

प्रश्न- नींबू की कटाई कब करनी चाहिए?

उत्तर – किस्म के आधार पर फल मध्य जनवरी से मध्य फरवरी के महीने में ।

प्रश्न- नींबू में फल लाने के लिए क्या करें??

उत्तर – नींबू के पौधे की मिट्टी पोरस होनी चाहिए तभी वो अच्छे से फलता-फूलता है।।

प्रश्न- नींबू की सबसे अच्छी किस्म कौन सी है ?

उत्तर -वैरायटी, कागजी, बारहमासी।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment