Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

पालक का वैज्ञानिक नाम, फायदे, नुकसान, बनने वाले पकवान

पालक का वैज्ञानिक नाम, scientific name of spinach पालक के फायदे, नुकसान, बनने वाले पकवान पालक के नुकसान पालक के फायदे और नुकसान पालक खाने के फायदे व नुकसान पालक की रेसिपी –पालक एक पत्तियाँ एवं तने शाक वाली सब्जी है इसमें कई प्रकार के विटामिंस पाए जाते हैं जो हमारे लिए बहुत ही उपयोगी होते हैं इसकी खोज ईरान के आसपास के क्षेत्रों में मानी जाती है कहीं-कहीं पर यह भी बताया गया है पालक चीन से नेपाल में गया था इसके बाद 12 वीं शताब्दी में यह अफ्रीका होते हुऐ यूरोप पहुँच गया था। पालक के कई फायदे हैं। इसकी सब्जी में  प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन ‘ए तत्व पाए जाते हैं जो हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदे। पालक का कई प्रकार से उपयोग होता है पालक की सब्जी, पराठे के साथ-साथ इसका आयुर्वेद में कई प्रकार की दवाइयों के रूप में उपयोग किया जाता है। जो शरीर में बहुत ही फायदेमंद होता है। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि पालक से शरीर में क्या क्या लाभ होता है। साथ ही साथ आप को बताएंगे की पालक का वैज्ञानिक नाम, फायदे, नुकसान, बनने वाले पकवान। जो श्याद आप नही जानते होगें।

पालक का वैज्ञानिक नाम एवं कुल (Spinach Scientific Name in Hindi )

  • पालक का वैज्ञानिक नाम स्पिनेसिया ओलेरासिया (Spinacia oleracea) है।
  • यह अमरन्थेसी कुल का फूलने वाला पादप है।
  • पालक में लोहे का अंश भी बहुत अधिक रहता है।
  • पालक में फोलिक एसिड, मैग्नेशियम, सोडियम, कॉपर, लोहा तथा के प्रोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  • इसका स्वाद ना कड़वा ना मीटा होता है। लोग आसानी से खा सकते है।
  • पालक के पत्तों का उपयोग औषधी के रूप में किया जाता है।
  • पालक की स्वादिष्ट सब्जी कैसे बनाई जाती है। आइये जानते हैं पालक की रेसिपी के बारे में

पालक की रेसिपी

पालक तो लगभग सभी के घर में इस्तेमाल किया जाता है। पालक सेहत के लिए अच्छा माना जाता है पालक खाने से शरीर के कई रोग खत्म हो जाते है। पालक का आम तौर पर लोग सब्जी, पराठे के रुप मे उपयोग करते है। आज हम आपको पालक की सब्जी बनाना बताएंगे पालक की स्वादिष्ट सब्जी कैसे बनाये जिसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री जुटाने की जरूरत नहीं है और बहुत ही कम समय में पालक की सब्जी बनाकर तैयार कर सकते है।

पालक की सब्जी बनाने के लिए सामान

  • पालक
  • आलू
  • प्याज
  • टमाटर
  • गरम मसाला
  • सरसो का तेल
  • लहसुन
  • जीरा
  • पानी
  • अदरक बारीक कटा
  • हल्दी
  • नमक
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हरी मिर्च
  • सौंफ
  • धनिया पाउडर

पालक की सब्जी बनाने का आसान तरीका

  • पालक की सब्जी बनाने के लिए पहले पालक को अच्छे तरीके से धो लें और उसे काट ले।
  • इसके बाद आलू को छीलकर उसे धो लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें।
  • हरी मिर्च का डंठल तोड़कर उसे भी अच्छे से धो लें इसके बाद अदरक, लहसुन, प्याज सभी को छीलकर उसे मिक्स कर ले।
  • अब एक कड़ाही में आपको हल्की आंच पर तेल को गर्म करना है इसमें जीरा और मेथी का दाना और हींग डालें और कुछ सेकंड तक इसे भूने।
  • इसके बाद ही इसमे अदरक और हरी मिर्च डालें और उसे कुछ समय तक भूने।
  • अब इसके बाद हल्दी के साथ-साथ आलू को डालकर अच्छी तरीके से मिलाएं और 2 से 3 मिनट तक हल्की मध्यम आंच पर पकाएँ।
  • इसके बाद पालक, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाए।
  • पालक को बीच बीच में चलाते रहे और लगभग 8-10 मिनट तक पकाएं।
  • इसके बाद आप गैस को बंद कर दें।
  • इस प्रकार से आप की स्वादिष्ट पालक की सब्जी बनकर तैयार हो गए हैं इसको आप रोटी चावल दाल के साथ भी सर्व कर सकते हैं

पालक का उपयोग

पालक का कई तरह से उपयोग किया जाता है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। पालक मे अधिक मात्रा मे औषधि गुण पाया जाता हैं। पालक का स्वाद ना कड़वा ना मीटा होता है। पालक को कच्चा खाएं या पका कर खाये दोनो हमारे लिए औषधि के रुप मे काम करता है। जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

  • पालक का उपयोग सब्जी के रूप में अधिक किया जाता है।
  • हरी पालक को सलाद के रूप में भी अधिक प्रयोग करते हैं।
  • पालक का उपयोग जूस बनाकर भी किया जाता है।
  • पालक को आप दाल के साथ पका कर भी खा सकते हैं।
  • पालक का पराठा भी इस्तेमाल किया जाता है जोकि बहुत स्वादिष्ट होता है।
  • पालक और पनीर की सब्जी सबसे फेमस होती है भारत में जो कि लगभग सभी घरों में बनाया जाता है

चलिए आपको बताते हैं कि पालक खाने से शरीर में किस प्रकार के फायदे और नुकसान होने है, दोनों के बारे में पूरी जानकारी देंगे तो आप हमारे साथ बने रहें और पालक के बारे मे पूरी जानकारी नीचे प्राप्त करें।

इसे भी पढ़े:-

पालक के फायदे (Benefits of Spinach in Hindi)

अगर आप भी पालक नहीं खाते हैं तो यह पढ़ने के बाद आप जरूर पालक खाना शुरू कर देंगे, क्योंकि पालक में कई प्रकार के औषधि गुण पाए जाते हैं जो हमें स्वस्थ रखने के लिए काफी मदद करते हैं। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि पालक में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं उसमें फोलिक एसिड, मैग्नेशियम, सोडियम, कॉपर, लोहा तथा के प्रोटीन भी पाए जाते हैं। मेथी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके बारे में पूरी जानकारी हम नीचे दे रहे है। आप इसे पुरा पढ़े

1. मांशपेशियों को स्वस्थ बनाने के लिए

एक रिसर्च में पाया गया है कि पालक के उपयोग करने से मांसपेशियां मजबूत हो क्योंकि पालक में आयरन की मात्रा अधिक पाई जाती है जिसके कारण हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर स्वस्थ रहता है इसलिए हमें पालक को नियमित रूप से सेवन करना चाहिए

2. गर्भावस्था के समय

गर्भावस्था में मां के लिए पालक उत्तम आहार होता है इसके खाने से मां के पोषक तत्वों की पूर्ति होती है जिससे बच्चे में न्यूरल ट्यूब दोष के खतरे को कम करने में मदद मिलती है फोलेट की मात्रा के लिए मां को पालक का सेवन करना चाहिए साथ ही साथ गर्भावस्था में मां को एनीमिया से बचने के लिए भी आयरन की जरूरत पड़ती है जो पालक पूरा कर सकता है साथ ही साथ शिशु के लिए कैल्शियम और कब्ज से राहत पाने के लिए भी पालक में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है इसलिए पालक का सेवन करना जरूरी होता है।

3. शरीर मे आयरन मात्रा बढ़ाने के लिए

शरीर में आयरन की मात्रा कम होने पर एनीमिया का खतरा बनने लगता है इसलिए शरीर में हमें नियमित रूप से पालक का सेवन करते रहना चाहिए क्योंकि पालक में आयरन की मात्रा भरपूर पाई जाती है जो हमारे शरीर में आयरन की मात्रा को पूर्ण कर देती है

4. कैल्सीफिकेशन रोगियो के लिए

कैलशिफिकेशन एक ऐसी प्रक्रिया होती है जिसमें शरीर के टिशू कैल्शियम के रूप में जमा होने लगते हैं और यह टिशू कठोर हो जाते हैं सामान्य से असामान्य प्रक्रिया हो जाती है इसमें पालक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि पालक में आयरन की समृद्ध मात्रा पाई जाती है और आयरन कैल्सीफिकेशन की प्रक्रिया को रोकने में मदद करता है साथ ही साथ पालक में मौजूद ऑक्सेलिक एसिड कैल्शियम को अवशोषित करता है और इस रोग को होने से बचाता है।

5. पाचन रोगियों के लिए पालक

पालक पाचन तंत्र के लिए बहुत ही उपयोगी सब्जी है पाचन तंत्र गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट लीवर अग्नाशय से बना होता है जो भोजन पचाने में मदद करता है शरीर की पाचन क्रिया सही रहे इसमें पालक बहुत ही अच्छी भूमिका निभाता है क्योंकि पालक में फाइबर और पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है फाइबर मुख्य रूप से खाने को पचाने का कार्य करता है साथ ही साथ इसमें पाया जाने वाला फाइबर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता है जो कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

6. ब्लड प्रेशर के लिए पालक का उपयोग

पालक खाने से शरीर में ब्लड प्रेशर से होने वाले रोगों का खतरा कम हो जाता है क्योंकि पालक में नाइट्रेट की मात्रा पाई जाती है जिसके कारण पालक में नाइट्रेट युक्त पालक ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है साथ ही साथ यह हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है साथ ही साथ पालक में पेप्सिन नामक एंजाइम पाया जाता है जो कि उच्च रक्तचाप को सुधारने में मदद करता है।

7. मस्तिष्क स्वास्थ्य और तंत्रिका तंत्र के लिए 

पालक में विटामिन के के साथ-साथ ल्यूटिन, फोलेट और beta-carotene जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जिसके कारण पालक का सेवन करने से याददाश्त शक्ति मजबूत होती है और यह मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा करने में मदद करता है साथ ही साथ पालक में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है जो कैल्शियम नर्वस सिस्टम को भी सामान्य रूप से चलने में मदद करता है इसलिए पालक को भरपूर मात्रा में उपयोग करना चाहिए।

8. हड्डियों मे पालक के फायदे

हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है अगर शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होती है तो हड्डियों के निर्माण दिक्कत होती है और हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होती है शरीर में कैल्शियम की मात्रा और विटामिन को बढ़ाने के लिए पालक को नियमित रूप से सेवन करना जिससे शरीर स्वस्थ रह सके।

9. आंखों के लिए पालक के फायदे

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए पालक के साथ-साथ हमें पत्तेदार साग का सेवन करना चाहिए इसमें पालक एक बात महत्वपूर्ण साग है जो कि आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है क्योंकि पालक में विटामिन ए विटामिन सी की मात्रा के साथ साथ कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे आंखों को मजबूत करने में मदद करते हैं और आंखों में होने वाले मैक्यूलर डीजेनरेशन रोग को कम करने में मदद करते हैं साथ ही साथ पालक में ल्यूटिन (Lutein) और जियाजैंथिन (Zeaxanthin) नामक यौगिक में पाए जाते हैं ल्यूटिन और जियाजैंथिन का सेवन एंटीऑक्सिडेंट गुण की तरह कार्य करते हैं जो रेटिना के केंद्र बिंदु में पिगमेंटी को सुधारने में मदद करते हैं।

10 वजन घटाने के लिए

वजन घटाने में लोगों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन पालक के सेवन करने से मोटापा को कम किया जा सकता है क्योंकि पालक में कई प्रकार के प्रोटीन और पोषक तत्व पाए जाते हैं सामान्य रूप से वजन को घटाने के लिए कैलोरी की कम मात्रा का सेवन करना जरूरी होता है पालक कम कैलोरी वाला खाद्य पदार्थ के रूप में जाना जाता है इसे आहार में अधिक से अधिक शामिल करना चाहिए और अपने मोटापे को नियंत्रित करना चाहिए वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार पालक वजन को कम करने के लिए उपयोग किया जा सकता है।

पालक के नुकसान (Side Effects of Spinach in Hindi)

पालक का उपयोग अधिकत्तर सब्जी, पराठे के रुप मे उपयोग किया जाता है। इसका लोग अपनी पसंद के हिसाब से उपयोग करते हैं लेकिन कुछ परिस्थितियों में यह हमारे लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए आपको पालक का उतना ही उपयोग करना चाहिए, जिससे आप को कोई समस्याओं का सामना ना करना पड़े। पालक के खाने से हमें फायदे और नुकसान दोनों होते हैं नीचे हमने पालक के खाने से कुछ नुकसान के बारे में बताया है।

  • जैसा कि हमने ऊपर बताया है पालक में कैल्शियम की मात्रा अधिक पाई जाती है इसके अधिक सेवन करने से हृदय रोग संबंधित समस्या बन सकती है इसके लिए इसका उचित उपयोग करें।
  • पालक में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है इसके अधिक सेवन करने से पेट फूलने, सूजन, पेट में ऐठन की समस्या हो सकती है।
  • पालक मे बेटा कैरोटीन पाया जाता है जो धूम्रपान करने वाले लोगों के लिए खतरा का बड़ा सकता है।
  •  पालक में पोटैशियम की मात्रा भी भरपूर पाई जाती है अगर पोटेशियम की अधिक मात्रा होती है तो उल्टी, से साथ-साथ डायरिया हो सकती है।
  • जिन लोगों को किडनी से संबंधित कोई रोग है उन्हें पालक सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और तब पालक का सेवन करना चाहिए।

यहां हमने पालक से संबंधित कुछ जानकारियां इस लेख में बताई हैं पालक हम सब सामान्य रूप से सब्जी मे उपयोग करते हैं। लेकिन इसका अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए जिससे कि किसी प्रकार की समस्या का कारण बने। अगर आपको किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो आप अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही उपयोग करें। आशा करता हूं कि आज हमने पालक के बारे में जो आपको जानकारियां प्रदान की है वह आपके लिए काफी मददगार साबित हुई होंगी। ऐसे ही जानकारियों के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। धन्यवाद

इसे भी पढ़े:-

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1.) पालक का वैज्ञानिक नाम और कुल क्या है ?

Answer:-पालक का वैज्ञानिक नाम स्पिनेसिया ओलेरासिया (Spinacia oleracea) है।

2.) क्या पालक गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा आहार है?

Answer:- हाँ, पालक गर्भवती महिलाओं के लिए एक अच्छा आहार है क्योंकि यह फोलेट और आयरन जैसे पोषक तत्व प्रदान करता है, जो बच्चे में न्यूरल ट्यूब दोष के जोखिम को कम करने में मदद करता है, और गर्भावस्था के दौरान एनीमिया से बचने में भी मदद करता है।

3.) क्या पालक शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ा सकता है?

Answer:- हाँ, पालक शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में आयरन होता है।

4.) कैल्सीफिकेशन के रोगियों के लिए पालक कैसे मददगार हो सकता है?

Answer:- पालक कैल्सीफिकेशन के रोगियों के लिए मददगार हो सकता है क्योंकि इसमें ऑक्सालिक एसिड होता है जो कैल्शियम को अवशोषित करता है और कैल्सीफिकेशन की प्रक्रिया को रोकने में मदद करता है।

5.) पालक हमारे लिवर और किडनी को कैसे लाभ पहुँचा सकती है?

Answer:- पालक में पॉलीफेनोलिक फ्लेवोनोइड्स होते हैं जो किडनी के चारों ओर एक सुरक्षा कवच बनाकर किडनी के कार्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे कोशिका विनाश को रोका जा सकता है। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) की एक रिपोर्ट से मिली है।

6.) पाचन रोगियों के लिए पालक किस प्रकार सहायक हो सकता है?

Answer:- हां, पालक फाइबर और पानी से भरपूर होता है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

7.) क्या पालक मस्तिष्क स्वास्थ्य और तंत्रिका तंत्र को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है?

Answer:- हां, पालक का सेवन मस्तिष्क स्वास्थ्य और तंत्रिका तंत्र को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें विटामिन के, ल्यूटिन, फोलेट और बीटा-कैरोटीन होता है जो स्मृति शक्ति को मजबूत करता है और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करता है।

8.) क्या पालक आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है?

Answer:- हां, पालक आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और धब्बेदार अध: पतन के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

9.) क्या पालक खाने के कोई दुष्प्रभाव हैं?

Answer:- पालक में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण इसके ज्यादा सेवन से पेट फूलना, पेट फूलना और पेट में मरोड़ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही पालक से अधिक मात्रा में कैल्शियम का सेवन करने से हृदय रोग से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। पालक का सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment