Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

पत्ता गोभी का वैज्ञानिक नाम, फायदे, नुकसान, बनने वाले पकवान

पत्ता गोभी का वैज्ञानिक नाम, scientific name of Cabbage पत्ता गोभी के फायदे, नुकसान, बनने वाले पकवान पत्ता गोभी के नुकसान पत्ता गोभी के फायदे और नुकसान पत्ता गोभी खाने के फायदे व नुकसान पत्ता गोभी की रेसिपी – बंद गोभी या पत्ता गोभी एक प्रकार की सब्जी है यह एक कोमल पत्तों में बधा हुआ फल होता है इसे बंद गोभी के पत्ता गोभी के नाम से जानते है। इसे उगाने के लिए पानी और ठंडे वातावरण की आवश्यकता होती है तथा इसमें खाद की भी आवश्यकता पड़ती है। विदेशों में इसके नरम पत्तियों पर नमक छिड़क और कुछ समय तक उसे रखकर एक प्रकार का अचार भी बनाया जाता इसे सावर क्राउट कहते हैं। इसके सब्जी में बहुत ही तत्व पाए जाते हैं जो हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदे। पत्ता गोभी का कई प्रकार से उपयोग होता है पत्ता गोभी का सब्जी, सलाद के साथ-साथ इसका आयुर्वेद में कई प्रकार की दवाइयों के रूप में उपयोग किया जाता है। जो शरीर में बहुत ही फायदेमंद होता है। पत्ता गोभी खाने से शरीर में अधिकत रोग खत्म हो जाते है। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि पत्ता गोभी से शरीर में क्या क्या लाभ होता है। पत्ता गोभी का उपयोग सलाद सब्जियों मे अधिक किया जाता है। साथ ही साथ आप को बताएंगे की पत्ता गोभी का वैज्ञानिक नाम, फायदे, नुकसान, बनने वाले पकवान। जो श्याद आप नही जानते होगें।

पत्ता गोभी का वैज्ञानिक नाम एवं कुल (Cabbage Scientific Name in Hindi )

  • पत्ता गोभी का वैज्ञानिक नाम ब्रेसिका ओलेरेसिया (Brassica Oleracea) है।
  • एक प्रकार का शाक (सब्जी) है।
  • जिसमें केवल कोमल पत्तों का बँधा हुआ संपुट होता है।
  • इसको बंद गोभी ,पात गोभी या करमकल्ला के नाम से जाना जाता है।
  • इसका स्वाद ना कड़वा ना मीटा होता है। लोग आसानी से खा सकते है।
  • पत्ता गोभी औषधीय के रुप मे सब्जी के रूप में अधिकतर उपयोग किया जाता है
  • पत्ता गोभी की स्वादिष्ट सब्जी कैसे बनाई जाती है। आइये जानते हैं पत्ता गोभी की रेसिपी के बारे में

पत्ता गोभी की रेसिपी

पत्ता गोभी तो लगभग सभी के घर में इस्तेमाल किया जाता है। पत्ता गोभी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है पत्ता गोभी खाने से शरीर के कई रोग खत्म हो जाते है। पत्ता गोभी का आम तौर पर लोग सलाद, सब्जी के रुप मे उपयोग करते है। आज हम आपको पत्ता गोभी की सब्जी बनाना बताएंगे पत्ता गोभी की स्वादिष्ट सब्जी कैसे बनाये जिसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री जुटाने की जरूरत नहीं है और बहुत ही कम समय में पत्ता गोभी की सब्जी बनाकर तैयार कर सकते है।

पत्ता गोभी की सब्जी बनाने के लिए सामान

  • पत्ता गोभी
  • सरसो का तेल
  • लहसुन
  • जीरा
  • नींबू का रस
  • प्याज
  • पानी
  • अदरक बारीक कटा
  • हल्दी
  • नमक
  • लाल मिर्च पाउडर
  • आलू
  • हरी मिर्च
  • तेल
  • सौंफ
  • धनिया पाउडर

पत्ता गोभी की सब्जी बनाने का आसान तरीका

  • पत्ता गोभी की सब्जी बनाने के लिए पहले पत्ता गोभी को अच्छे तरीके से धो लें और उसे पतला पतला काट ले।
  • इसके बाद आलू को छीलकर उसे धो लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें।
  • अब हरी मटर को धोकर अलग रखें।
  • हरी मिर्च का डंठल तोड़कर उसे भी अच्छे से धो लें इसके बाद अदरक, लहसुन, प्याज सभी को छीलकर उसे मिक्स कर ले।
  • अब एक कड़ाही में आपको हल्की आंच पर तेल को गर्म करना है इसमें जीरा और मेथी का दाना डालें और कुछ सेकंड तक इसे भूने।
  • इसके बाद ही डालें अदरक और हरी मिर्च डालें और उसे कुछ समय तक भूने।
  • अब इसके बाद तेल में हल्दी के साथ-साथ पत्ता गोभी और आलू को डालकर अच्छी तरीके से मिलाएं और 2 से 3 मिनट तक हल्की मध्यम आंच पर पत्ता गोभी पकाएँ।
  • इसके बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाए।
  • पत्ता गोभी को बीच बीच में चलाते रहे और लगभग 10 मिनट तक पकाएं।
  • इसके बाद आपको और कटा हुआ धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं और गैस को बंद कर दें।
  • इस प्रकार से आप की स्वादिष्ट पत्ता गोभी की सब्जी बनकर तैयार हो गए हैं इसको आप रोटी चावल दाल के साथ भी सर्व कर सकते हैं

पत्ता गोभी का उपयोग

बंद गोभी का कई तरह से उपयोग किया जाता है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। बंद गोभी मे अधिक मात्रा मे औषधि गुण पाया जाता हैं। बंद गोभी का स्वाद ना कड़वा ना मीटा होता है। बंद गोभी को कच्चा खाएं या पका कर खाये दोनो हमारे लिए औषधि के रुप मे काम करता है। जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

  • बंद गोभी का उपयोग अधिकतम सब्जी के रूप में उपयोग किया जाता है।
  • पत्ता गोभी का सूप बनाकर भी लोग पीते हैं।
  • पत्ता गोभी का उपयोग नूडल्स और मैकरोनी मे किया जाता है।
  • पता गोभी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है इसका जूस निकालकर भी लोग पीते हैं।
  • इसके पराठे भी बनाकर भी खाए जाते हैं।
  • पता गोभी का उपयोग अधिकतम सलाद बनाकर उपयोग किया जाता है ।

चलिए आपको बताते हैं कि बंद गोभी खाने से शरीर में किस प्रकार के फायदे और नुकसान होने है, दोनों के बारे में पूरी जानकारी देंगे तो आप हमारे साथ बने रहें और बंद गोभी के बारे मे पूरी जानकारी नीचे प्राप्त करें।

इसे भी पढ़े:-

पत्ता गोभी के फायदे (Benefits of Cabbage in Hindi)

अगर आप भी पता गोभी नहीं खाते हैं तो यह पढ़ने के बाद आप जरूर पता गोभी खाना शुरू कर देंगे, क्योंकि पता गोभी में कई प्रकार के औषधि गुण पाए जाते हैं जो हमें स्वस्थ रखने के लिए काफी मदद करते हैं। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि पता गोभी में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं उसमें विटामिन सी, मैंगनीज , थियामिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, कैल्शियम और अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं। पता गोभी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके बारे में पूरी जानकारी हम नीचे दे रहे है। आप इसे पुरा पढ़े

1. पत्ता गोभी पाचन रोगियो के लिए 

पत्ता गोभी का उपयोग पाचन और कब्ज को राहत दिलाने में अधिक उपयोग किया जाता है एक रिपोर्ट के अनुसार लाल पत्ता गोभी में एंथोसाइन पॉलीफेनोलपाया जाता है जो हमारी पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करता है साथ ही साथ पत्ता गोभी में फाइबर की मात्रा भी अधिक पाई जाती है जो पाचन को बढ़ाने में मदद करता है और पाचन की समस्या को कम करता है।

2. आखो की रोशनी बढ़ाने के लिए

पत्ता गोभी खाने से हमारे आंखों को बहुत ही फायदा होता है एनसीबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार पत्ता गोभी में ल्यूटिन और जेक्सैथीन नामक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और हमारी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए हमें पत्ता गोभी का सेवन करना चाहिए।

3. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने मे पत्ता गोभी के फायदे

पत्ता गोभी हमारे शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है क्योंकि इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है और हमारी इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में मदद करता है इसके कारण बंद गोभी खाने से हमारे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और साथ ही साथ हमें पत्ता गोभी में भरपूर विटामिन सी और विटामिन के की मात्रा पाई जाती है जो हमारी इम्यून को मजबूत करने में मदद करता है।

4. मोटापा मरीजों के लिए पत्ता गोभी के फायदे

शरीर का वजन जब बढ़ने लगता है तो इसको काम करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है लेकिन पत्ता गोभी इस मामले में आपके लिए बहुत ही कारगर साबित होता है क्योंकि पत्ता गोभी में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है और वह आपके मोटापे को नियंत्रण करने में मदद करता है दरअसल इसमें फाइबर युक्त आहार देर तक पेट में रहता है जिससे हमें भूख कम लगती है यह हमारे वजन को कम करने में मदद करता है।

5. अल्सर रोगियों के लिए

पेट के अल्सर के राहत पाने के लिए पत्ता गोभी बहुत ही उपयोगी माना गया है एनसीबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार पत्ता गोभी के जूस में एंटी पेप्टिक अल्सर गुण पाए जाते हैं जो अल्सर के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं पेट के अल्सर के लक्षण से राहत पाने के लिए पत्ता गोभी का जूस का सेवन करना बहुत ही उपयोगी माना गया है।

6. दर्द के लिए पत्ता गोभी के फायदे

पत्ता गोभी का उपयोग दर्द कम करने में भी उपयोग किया जाता है एक वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार पत्ता गोभी की मदद से स्तनपान कराने वाली महिलाओं के ब्रेस्ट में होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिला है अगर स्तन में अधिक दर्द होता है तो पत्ता गोभी से सिकाई भी की जा सकती है वही एक दूसरे अध्ययन में देखा गया है कि पत्ता गोभी के उपयोग बढ़ती उम्र की वजह से होने वाले जोड़ों के दर्द से राहत भी मिली है इस तरह का कोई भी प्रयोग करने से पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही करें।

7. हृदय रोगियों के लिए

पत्ता गोभी खाने से हृदय रोगियों को बहुत ही फायदा मिलता है क्योंकि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए पत्ता गोभी में मौजूद एंथोसायनिन पॉलीफेनोल काफी मदद करता है जो कि हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है साथी साथ इसमें मौजूद कैरोटीनॉयड पिगमेंट जो हृदय को स्वस्थ रखने और हार्ट अटैक जैसी खतरों को बचाने में भी मदद करता है लाल पत्ता गोभी का जो गहरा पर्पल कलर होता है ऐसा माना गया है कि इन सब्जियों में एंथोसाइन पाया जाता है जो हृदय स्वास्थ के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

8. त्वचा के लिए पत्ता गोभी का उपयोग

पत्ता गोभी खाने से हमारे त्वचा को बहुत ही फायदा मिलता है तथा त्वचा से संबंधित रोगों से भी बचा जाता है। पत्ता गोभी में यूवी किरणों से बचाव के लिए फोटोएजिंग को जोखिम को कम करता है। त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करता है। सूर्य से हानिकारक किरणों की वजह से ही चेहरा बुढ़ापे में सही नहीं लगता है। पत्ता गोभी में विटामिन सी की अधिक मात्रा पाई जाती है जो आपके त्वचा के टिशु को मजबूत बनाने में मदद करती है और त्वचा पर लगने वाले घाव को जल्दी बनने में भी मदद करती है।

पत्ता गोभी के नुकसान (Side Effects of Cabbage in Hindi)

पत्ता गोभी का उपयोग अधिकत्तर सब्जी, सलाद के रुप मे उपयोग किया जाता है। इसका लोग अपनी पसंद के हिसाब से उपयोग करते हैं लेकिन कुछ परिस्थितियों में यह हमारे लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए आपको पत्ता गोभी का उतना ही उपयोग करना चाहिए, जिससे आप को कोई समस्याओं का सामना ना करना पड़े। पत्ता गोभी के खाने से हमें फायदे और नुकसान दोनों होते हैं नीचे हमने पत्ता गोभी के खाने से कुछ नुकसान के बारे में बताया है।

  • अगर आपको गले में किसी प्रकार की एलर्जी है तो वह पत्ता गोभी का सेवन ना करें क्योंकि कई मामलों में उनके लिए नुकसानदेह साबित हुआ है।
  • पत्ता गोभी मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा माना गया है लेकिन यह कभी-कभी रक्त शुगर मे ग्लूकोज को कम कर देता है।
  • पत्ता गोभी कभी-कभी गैस की समस्या का कारण भी देखा गया है।
  • कई लोगों में देखा गया है कि पत्ता गोभी के अधिक सेवन करने से उनके पेट की समस्या बढ़ गई है जैसे दस्त, गैस, ऐंठन और आंतों में सूजन की समस्या देखी गई है।
  • हाइपोथायरायडिज्म की समस्या से पीड़ित लोग पत्ता गोभी का सेवन नही करना चाहिए।

यहां हमने पत्ता गोभी से संबंधित कुछ जानकारियां इस लेख में बताई हैं पत्ता गोभी हम सब सामान्य रूप से सब्जी मे उपयोग करते हैं। लेकिन इसका अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए जिससे कि किसी प्रकार की समस्या का कारण बने। अगर आपको किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो आप अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही उपयोग करें। आशा करता हूं कि आज हमने पत्ता गोभी के बारे में जो आपको जानकारियां प्रदान की है वह आपके लिए काफी मददगार साबित हुई होंगी। ऐसे ही जानकारियों के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। धन्यवाद

इसे भी पढ़े:-

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1.) पत्ता गोभी का वैज्ञानिक नाम और कुल क्या है ?

Answer:- पत्ता गोभी का वैज्ञानिक नाम ब्रेसिका ओलेरेसिया (Brassica Oleracea) है।

2.) पत्ता गोभी के लाभ क्या हैं?

Answer:- गोभी पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। यह शरीर में कई बीमारियों को खत्म करने में मदद करने के लिए जाना जाता है। इसके कुछ स्वास्थ्य लाभों में पाचन को बढ़ावा देना, सूजन को कम करना, हृदय स्वास्थ्य में सुधार करना और प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन करना शामिल है।

3.) पत्ता गोभी का उपयोग करने के विभिन्न तरीके क्या हैं?

Answer:- पत्तागोभी का उपयोग सब्जी के रूप में, सलाद में, सूप में, नूडल्स और मैकरोनी में, जूस में और पराठे में कई तरह से किया जा सकता है।

4.) पत्ता गोभी खाने के क्या फायदे और नुकसान हैं?

Answer:- पत्तागोभी खाने के फायदों में इसके कई स्वास्थ्य लाभ शामिल हैं, जबकि नुकसान में इसके गैस-उत्प्रेरण गुण और बड़ी मात्रा में सेवन करने पर थायराइड की समस्या पैदा करने की क्षमता शामिल हो सकती है। हालांकि, गोभी के कई स्वास्थ्य लाभों से नुकसान आम तौर पर कम हो जाते हैं।

5.) क्या पत्ता गोभी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकती है?

Answer:- हां, पत्तागोभी में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन होता है जो हमारी आँखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और आँखों की रोशनी में सुधार कर सकता है।

6.) क्या पत्ता गोभी वजन घटाने के लिए अच्छा है?

Answer:- हां, पत्तागोभी वजन घटाने के लिए अच्छी है क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो आपको भरा हुआ और भूख कम करके मोटापे को नियंत्रित करने में मदद करता है।

7.) क्या पत्ता गोभी हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छी है?

Answer:- हां, पत्तागोभी में मौजूद एंथोसायनिन पॉलीफेनोल दिल को स्वस्थ रखने और दिल से संबंधित समस्याओं से बचाने में मदद करता है।

8.) क्या पत्ता गोभी दर्द को कम करने में मदद कर सकती है?

Answer:- हां, पत्तागोभी दर्द को कम करने के लिए पाया गया है, जिसमें स्तनपान कराने वाली महिलाओं में स्तन दर्द और वृद्ध वयस्कों में जोड़ों का दर्द शामिल है।

9.) क्या पत्ता गोभी किसी भी तरह से हानिकारक हो सकती है?

Answer:- हां, पत्तागोभी के अधिक सेवन से कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं जैसे गैस की समस्या, दस्त, ऐंठन और आंतों में सूजन। यह रक्त शर्करा में ग्लूकोज को भी कम कर सकता है और थायराइड की समस्या या गले में एलर्जी वाले लोगों के लिए समस्या पैदा कर सकता है।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment