Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

पुदीना का वैज्ञानिक नाम, फायदे, नुकसान, बनने वाले पकवान

पुदीना का वैज्ञानिक नाम, scientific name of Mint पुदीना के फायदे, नुकसान, बनने वाले पकवान पुदीना के नुकसान पुदीना के फायदे और नुकसान पुदीना खाने के फायदे व नुकसान पुदीना की रेसिपी – पुदीना एक प्रकार की बारहमासी खुशबूदार जड़ है। जिसकी कई प्रजातियां पाई जाती हैं। अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के साथ साथ इसकी संकर किस्में उपलब्ध है। इसकी उत्पत्ति भूमध्य रेखीय बेसिन में हुआ था। पुदीना कि बड़ी मात्रा में दवाइयां, सौंदर्य प्रसाधनों से बनने वाले प्रोडक्ट, पेय पदार्थ, सिगरेट, पान मसाला आदि मे खुशबू को बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। इसके तेल से कई प्रकार के रोग खत्म किए जाते हैं। पुदीना के अंदर कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, सोडियम जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि पुदीना से शरीर में क्या क्या लाभ होता है। साथ ही साथ आप को बताएंगे की पुदीना का वैज्ञानिक नाम, फायदे, नुकसान, बनने वाले पकवान। जो श्याद आप नही जानते होगें।

पुदीना का वैज्ञानिक नाम एवं कुल (Mint Scientific Name in Hindi )

  • पुदीना का वैज्ञानिक नाम मेंथा अरवैन्सिस (Mentha Arvensis) है।
  • पुदीना मेंथा वंश से संबंधित एक खुशबूदार जड़ होता है।
  • इसको अंग्रेजी में मिन्ट कहते हैं।
  • इसकी पत्तियों का अधिक उपयोग किया जाता है।
  • पुदीना की खेती भारत सहित थाईलैंड, जापान, अर्जेंटीना, चीन, जापान, ब्राजील सहित कई देशों में किया जाता है।
  • भारत मे मुख्य तराई क्षेत्रों में इसकी खेती होती है जैसे नैनीताल, बदायूं, बिलासपुर, रामपुर, मुरादाबाद बरेली।
  • कुछ गंगा यमुना दोआन में भी इसकी खेती होती है जिसमें बाराबंकी, लखनऊ और पंजाब के कुछ क्षेत्र आते हैं।
  • उत्तरी-पश्चिमी भारत में लुधियाना पंजाब में भी इसकी बड़ी पैमाने पर खेती होती है।

पुदीना की रेसिपी

पुदीना तो लगभग सभी के घर में इस्तेमाल किया जाता है। पुदीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है पुदीना  खाने से शरीर के कई रोग खत्म हो जाते है। पुदीना का आम तौर पर लोग चटनी, पराठा, पुलाव के रुप मे उपयोग करते है। आज हम आपको पुदीना की चटनी बनाना बताएंगे पुदीना की स्वादिष्ट चटनी कैसे बनाये जिसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री जुटाने की जरूरत नहीं है और बहुत ही कम समय में चटनी बनाकर तैयार कर सकते है।

पुदीना की चटनी बनाने के लिए सामान

  • पुदीना
  • हरा धनिया
  • लहसुन
  • जीरा
  • नींबू का रस
  • पानी
  • अदरक बारीक कटा
  • हल्दी
  • नमक
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हरी मिर्च
  • धनिया पाउडर

पुदीना की चटनी  बनाने का आसान तरीका

  • पुदीना की चटनी बनाने के लिए आपको एक मिक्सर की जरूरत पड़ेगी जो कि सामान्यत सभी के घरों में होता है।
  • पुदीने के चटनी बनाने के लिए आपको सबसे पहले मिक्सर को अच्छे से धो लेना है।
  • इसके बाद मिक्सर की छोटी जार में आपको लहसुन, मिर्च, अदरक और नमक को डाल देना है ।
  •  इसके बाद उसे एक बार चला देना है जिससे कि उसके अंदर डाला गया सामान अच्छी तरह से पीस जाए।
  • इसके बाद आपको कटा हुआ धनिया, पुदीना की पत्ती, नींबू का रस और हल्का सा पानी डालना है।
  • अब मिक्सर को दुबारा से 30 से 40 सिकेन्ड तक चलाना है।इस के बाद आपकी पुदीने की स्वादिष्ट चटनी बनकर तैयार हो जाएगी।
  •  आप एक डिब्बे में पुदीने की चटनी को रखकर फ्रिज में रख दें और तीन से चार दिन तक इसका उपयोग कर सकते हैं।

पुदीना का उपयोग

पुदीना का कई तरह से उपयोग किया जाता है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। पुदीना मे अधिक मात्रा मे औषधि गुण पाया जाता हैं। पुदीना का स्वाद हल्का कड़वा होता है। पुदीना को कच्चा खाएं या पका कर खाये दोनो हमारे लिए औषधि के रुप मे काम करता है। जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

  • पुदीना का अधिक उपयोग चटनी बनाने में किया जाता है।
  • पुदीना की पत्तियों का सब्जियों में उपयोग करने से उसका स्वाद बढ़ाया जाता है।
  • पुदीना का उपयोग चाय बनाने में भी किया जाता है।
  • पुदीने के रस को टॉनिक के रुप मे उपयोग करते हैं लेकिन आप बिना डॉक्टर के सलाह पर किसका प्रयोग ना करें।
  • एक छोटे चम्मच सूखे पुदीने के पत्ते से पेपरमिंट बनाई जाती है जो आप रोजाना ले सकते हैं लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के ना ले।

चलिए आपको बताते हैं कि पुदीना खाने से शरीर में किस प्रकार के फायदे और नुकसान होने है, दोनों के बारे में पूरी जानकारी देंगे तो आप हमारे साथ बने रहें और पुदीना के बारे मे पूरी जानकारी नीचे प्राप्त करें।

इसे भी पढ़े:-

पुदीना के फायदे (Benefits of Mint in Hindi)

पुदीना एक औषधि गुणकारी पौधा है इसकी पत्तियों का इस्तेमाल व्यंजन मे किया जाता है जो शरीर की समस्याओं को औषधीय रूप में कार्य करके सही करता है वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार पुदीना सेहत के लिए सकारात्मक प्रभाव देखा गया है एक रिसर्च के अनुसार पुदीना में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीवायरस, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीट्यूमर के साथ ही एंटी-एलर्जेनिक गुण पाए जाते हैं पुदीना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके बारे में पूरी जानकारी हम नीचे दे रहे है। आप इसे पुरा पढ़े

1. वजन कम करने के लिए पुदीना

पुदीना के पत्तों का उपयोग करने से मोटापा को कम करने में मदद मिलती है। एक वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार पेपरमिंट ऑयल भूख को कम कर सकता है। वही एक रिसर्च में देखा गया है कि पुदीना का अर्क वजन को कम करने की जगह बढ़ा सकता है इसलिए पुदीने का उपयोग करने से पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

2. त्वचा के लिए 

पुदीना में कई प्रकार के बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी वायरल पाए जाते हैं जो त्वचा से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं एक रिसर्च के अनुसार पुदीना में पाया जाने वाला मेन्थॉल त्वचा से संबंधित खुजली और जलन को कम करने में मदद करता है इसलिए आपको पुदीना का उपयोग इन सभी समस्याओं के लिए करना चाहिए।

3. तनाव मरीजों के लिए पुदीना के फायदे

पुदीना का उपयोग तनाव को कम करने में मदद मिली है। हर्बल चाय पर एक रिसर्च के अनुसार इसमें ऐसे कई गुण पाए जाते हैं। जो ऐसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसकी चाय में पुदीने की चाय के भी कई फायदे बताए गए हैं जो तनाव को दूर करने के साथ-साथ पेट में दर्द, पाचन से जुड़ी समस्या, मुंह में दुर्गंध सहित कई प्रकार की समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। तनाव को दूर कर के सकारात्मक प्रभाव लाने मे लाभदायक होता है फिलहाल पुदीना का कौन-सा गुण इन समस्याओं को दूर करता है इस पर अभी रिर्सच करने की आवश्यकता है।

4. सांस की बदबू दुर करने में

दांत के रोगियों मे अक्सर मुंह से दुर्गंध आती है जो कि एक आम समस्या के रूप में देखा गया है। ऐसे पीड़ितों को कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बनना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए आपको पुदीने का उपयोग करना चाहिए। एक रिसर्च के अनुसार दिन में तीन से चार बार पुदीने के पानी से कुल्ला करने पर मुंह की दुर्गंध में कमी देखी गयी हैं। यह अनुमान लगाया जा सकता है कि पुदीना मुंह की दुर्गंध को कम करने में काफी मदद करता है।

5. कोल्ड व फ्लू रोगियों के लिए पुदीना

कोल्ड और फ्लू की समस्या के मरीजों के लिए पुदीना बहुत ही फायदेमंद कार्य करता है एक रिसर्च के अनुसार पुदीना में पाया जाने वाला मेन्थॉल, बलगम बाहर निकालने में मदद करता है जो कि जमे हुए कफ को बाहर निकालने में मदद कर सकता है और खांसी को कम करने मे मदद करता है। इसके अलावा गगले में खराश और सूखी खांसी को भी दूर करने में मदद करता है।

6. स्तनपान मे पुदीना का उपयोग

स्तनपान के दौरान महिलाओ को पुदीने का उपयोग करना चाहिए। इसके कई फायदे हैं। एक रिसर्च के अनुसार पिपरमिंट जेल या सोल्युशन स्तनपान कराने वाली महिलाओं के निप्पल में दर्द, उनमें आई दरारें और स्तन या निप्पल के चारों को पड़ने वाले दाग से बचा सकता है। हालांकि इस पर अभी रिसर्च करने की आवश्यकता है।

7. पदीना का लाभ पाचन रोगियो के लिए 

पाचन में पुदाना बहुत फायदेमंद होता है। एक रिसर्च के अनुसार पुदीना में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर में पाचन तंत्र को बढ़ाते हैं और रक्त में सुधार लाते हैं। जिसके फलस्वरूप भोजन आसानी से पचता है। मल को भारी बनाता है ताकि वो आसानी से बाहर आ सके और आंतों के पीएच को संतुलित रखता है। जो पाचन को बढ़ाने में मदद करता है और पाचन की समस्या को कम करता है।

8. सिर दर्द की समस्या के लिए

सिर दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए आपको पुदीने का उपयोग करना चाहिए एक रिसर्च के अनुसार पुदीने को सिर पर लगाने से सिर दर्द में आराम मिलता है इसे दर्द निवारक के पीछे का प्रभाव देखा जाता है इसमें मौजूद मेंथॉल का प्रभाव हो सकता है।

9. उल्टी रोगियों के लिए पुदीना

कई लोगों में बार बार उल्टी की समस्या होती है वह पुदीना का उपयोग करके इस समस्या को कम कर सकते हैं पुदीना अरोमाथेरेपी का उल्टी और मतली की समस्या पर सकारात्मक प्रभाव देखा गया। पुदीना एक औषधि गुण के रूप में कार्य कर सकती है। मतली के साथ उल्टी की समस्या से आराम पाने के लिए पुदीना की अरोमाथेरेपी कारगर साबित हो सकती है।

10. याददाश्य बढ़ाने के लिए पुदीना का उपयोग

पुदीना का उपयोग याददाश्त बढ़ाने वाले के लिए भी काफी लाभदायक होता है इसका संबंध इंग्लैंड की एक यूनिवर्सिटी में शोध किया गया है उसमें 180 युवाओं को पुदीने का चाय का दिया गया 20 मिनट बाद शोधकर्ताओं ने युवाओं से कई सकारात्मक परिणाम देखे हैं इस आधार पर पुदीने की चटनी का सेवन याददाश्त बढ़ाने लाभदायक हो सकता है।

पुदीना के नुकसान (Side Effects of Mint in Hindi)

पुदीना का उपयोग अधिकत्तर चटनी, पराठा ,के रुप मे उपयोग किया जाता है। इसका लोग अपनी पसंद के हिसाब से उपयोग करते हैं लेकिन कुछ परिस्थितियों में यह हमारे लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए आपको पुदीना का उतना ही उपयोग करना चाहिए, जिससे आप को कोई समस्याओं का सामना ना करना पड़े। पुदीना के खाने से हमें फायदे और नुकसान दोनों होते हैं नीचे हमने पुदीना के खाने से कुछ नुकसान के बारे में बताया है।

  • मेंथॉल नामक घटक रक्तचाप के स्तर को कम करके समस्या पैदा कर सकता है।
  • पुदीना मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा माना गया है लेकिन यह कभी-कभी रक्त शुगर मे ग्लूकोज को कम कर देता है।
  • पुदीना कभी-कभी गैस की समस्या का कारण भी देखा गया है।
  • पुदीना का उपयोग गर्भावस्था के समय नुकसान पहुचा सकता है इसके सेवन से पहले संबंधित डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
  • जिनकी त्वचा सेंसिटिव होती है, उन्हें मेंथॉल से एलर्जी हो सकती है। इसलिए, पुदीना का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर ले।

यहां हमने पुदीना से संबंधित कुछ जानकारियां इस लेख में बताई हैं पुदीना हम सब सामान्य रूप से चटनी मे उपयोग करते हैं। लेकिन इसका अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए जिससे कि किसी प्रकार की समस्या का कारण बने। अगर आपको किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो आप अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही उपयोग करें। आशा करता हूं कि आज हमने पुदीना के बारे में जो आपको जानकारियां प्रदान की है वह आपके लिए काफी मददगार साबित हुई होंगी। ऐसे ही जानकारियों के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। धन्यवाद

इसे भी पढ़े:-

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1.) पुदीना का वैज्ञानिक नाम और कुल क्या है ?

Answer:- पुदीना का वैज्ञानिक नाम मेंथा अरवैन्सिस (Mentha Arvensis) है , पुदीना मेंथा वंश से संबंधित एक खुशबूदार जड़ होता है।

2.) पुदीने में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

Answer:- पुदीने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, सोडियम और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

3.) क्या पुदीना वजन घटाने में मदद कर सकता है?

Answer:- पेपरमिंट ऑयल भूख को कम करने के लिए पाया गया है, लेकिन पुदीने का अर्क वजन बढ़ा सकता है, इसलिए वजन घटाने के लिए पुदीने का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

4.) क्या पुदीना त्वचा की समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है?

Answer:- हां, पुदीने में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण त्वचा से संबंधित समस्याओं में मदद कर सकते हैं और पुदीने में पाया जाने वाला मेन्थॉल खुजली और जलन को कम कर सकता है।

5.) क्या तनाव के लिए पुदीना फायदेमंद है?

Answer:-हां, पुदीना का उपयोग तनाव को कम करने में मदद कर सकता है और हर्बल पुदीने की चाय से तनाव, पाचन संबंधी समस्याओं और सांसों की बदबू के लिए कई फायदे हो सकते हैं।

6.) क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं पुदीना का उपयोग कर सकती हैं?

Answer:- हाँ, पेपरमिंट जेल या समाधान का उपयोग स्तन पर या निप्पल के आस-पास दर्द, दरारें और धब्बे को रोक सकता है, लेकिन आगे के शोध की आवश्यकता है।

7.) क्या पुदीना पाचन के लिए फायदेमंद है?

Answer:-हां, पुदीना पाचन में सुधार कर सकता है, पोषक तत्वों को बढ़ा सकता है और आंतों के पीएच को संतुलित कर सकता है।

8.) क्या पुदीने का उपयोग याददाश्त में सुधार के लिए किया जा सकता है?

Answer:-हां, एक अध्ययन से पता चला है कि पुदीने की चाय का सेवन याददाश्त में सुधार करने में मदद कर सकता है।

9.) क्या पुदीना का उपयोग करने के कोई दुष्प्रभाव हैं?

Answer:- हां, पुदीना के अत्यधिक उपयोग से लो ब्लड प्रेशर, ग्लूकोज का स्तर कम हो सकता है और गैस की समस्या हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को पुदीने का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को मेन्थॉल से एलर्जी हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment