Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

Weather Update: अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम, इस साल गर्मी बनेगी चिंता का विषय

Weather Update:-किसान भाइयों के साथ-साथ से आम लोगों को मौसम की जानकारी होना बहुत ही जरूरी होता है। जिससे वह अपने आप को सुरक्षित रख सके। आईडीएम की एक रिपोर्ट ने बताया है कि आने वाले 2 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान के बदलाव के संभावना नहीं है। हालांकि पारा 2 से 3 डिग्री नीचे रहने का अनुमान है। आइए जानते हैं आने वाले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम जिसके हिसाब से आप अपने काम को करें। यहां हम मौसम से संबंधित जानकारियां देते रहते हैं। जिससे आपको सही जानकारी प्राप्त हो सके तो आप हमारे पेज पर विजिट करते रहे।

देश में जनवरी के महीने में जिस हिसाब से ठंडी पड़ रही थी। उस हिसाब से लग रहा था कि फरवरी महीने में भी ठंड का असर देखा जाएगा। लेकिन फरवरी में तापमान ने अपना रूप बदल दिया और फरवरी के पहले सप्ताह से ही धीरे-धीरे लू और गर्मी बढ़ती चली गई। जो किसानों के साथ-साथ आम जनजीवन के लिए एक समस्या की चिंता बनी हुई है। वही आईबीएम ने बताया कि आने वाले 2 से 3 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के तापमान में कुछ कमी रहने की संभावना है। हालांकि पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार सामान्य से अधिक तापमान होने पर गेहूं के साथ-साथ अन्य फसलो पर काफी प्रभाव पड़ सकता है। आने वाले 24 घंटों में देश में कैसा रहेगा मौसम जानते हैं

मौसम विभाग का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनियां

  • मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण 25 से 27 फरवरी के दौरान लद्दाख, जम्मू कश्मीर, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई स्थानों पर हल्की फुल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।
  • वही पश्चिमी विक्षोभ 28 फरवरी से पश्चिमी हिमालय और उत्तरी पश्चिमी उत्तर भारत के आसपास में मैदानी इलाकों में भी प्रभाव डाल सकता है।
  • इसके प्रभाव से पश्चिमी क्षेत्रों में भी हल्की फुल्की वर्षा के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।
  • मौसम विभाग ने बताया कि 28 फरवरी से 2 मार्च तक हिमालई क्षेत्रों में भी हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही साथ हरियाणा, चंडीगढ़ में भी हल्की फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
  • 28 फरवरी और 1 मार्च को कश्मीर घाटी तथा 1 मार्च को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया गया है।

अधिकतम तापमान कितना रहने का अनुमान

  • मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के अंदर उत्तर पश्चिम भारत मे कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नही है। मौसम में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
  • अगले 2 दिनों के दौरान गुजरात राज्य में भी मौसम मे बदलाव होने की कोई संभावना नहीं है। वहां भी सामान्य रूप से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस में बढ़ोतरी होगी।
  • महाराष्ट्र की बात किया जाए तो में अधिकतम तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के बाद कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखा जाएगा।
  • मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले 5 दिनों में देश के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में ज्यादा खास बदलाव होने की संभावना नही है।
  • हालांकि अगले 5 दिनों में मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से 3से 5 डिग्री सेल्सियस तापमान अधिक रहने की संभावना जारी किया गया है।

मौसम का फसलों पर पड़ेगा प्रभाव

मौसम विभाग के विभाग के अनुसार लगातार गर्मी बढ़ने से गेहूं फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। क्यों गेहूं की फसल अभी फुटाव अवधि के करीब पहुंचा है। जिसमें गेहूं को सामान्य तापमान की जरूरत होती है। लेकिन जनवरी महीने में जिस हिसाब से ठंडी पड़ी और वहीं फरवरी महीने में जिस हिसाब से गर्मी पड़ने लगी। उससे फसल पर भारी प्रभाव पड़ सकता हैं। गेहँ मे फूल आने और पकने की अवधि में उच्च तापमान से उपज में भारी कमी आती है। वही खड़ी फसलों और बागवानी फसलों पर भी इसका प्रभाव देखा जा सकता है।

Read More:-

मौसम विभाग ने किसानों को दिया सलाह

मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों को एक सलाह जारी किया है जिससे वह अपनी फसल को जान सके और अधिक तनाव की स्थिति में हल्की सिंचाई कर सकते हैं वहीं कुछ तापमान के प्रभाव को कम करने के लिए भी मिट्टी में नमी के संरक्षण और मिट्टी के तापमान को बनाए रखने के लिए सब्जियों की फसलों को दो पंक्तियों के बीच में जगह करके मल्च सामग्री डालकर तापमान कर सकते हैं।

Weather Update In Hindi FAQ :-

1.) अगले 2-3 दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत के मौसम का पूर्वानुमान क्या है?

Answer:-आईडीएम की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले 2 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है, लेकिन पारा 2 से 3 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है।

2.) फरवरी में तापमान कैसे बदल गया है?

Answer:- फरवरी में धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होने लगी, लू चलने लगा जो किसानों और आम जनता के लिए चिंता का विषय बन हुआ है।

3.) भारत में अगले 24 घंटों के लिए अनुमानित मौसम पूर्वानुमान क्या है?

Answer:- मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 25 से 27 फरवरी के दौरान लद्दाख, जम्मू कश्मीर, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई स्थानों पर बर्फबारी और हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम के पश्चिमी क्षेत्रों में बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना है। 28 फरवरी से उत्तर भारत, 28 फरवरी और 1 मार्च को कश्मीर घाटी और 1 मार्च को हिमाचल प्रदेश के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

4.) भारत के कुछ क्षेत्रों के लिए अपेक्षित अधिकतम तापमान क्या है?

Answer:- मौसम विभाग को अगले 2 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत और गुजरात में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और महाराष्ट्र में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के बाद कुछ महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद है। मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य तापमान से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना को छोड़कर आने वाले 5 दिनों में देश के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

5.) बदलते मौसम से फसलों पर कैसे प्रभावित पडे़गा?

Answer:- गर्मी में लगातार वृद्धि के कारण, गेहूं की फसल पर सही प्रभाव नही पड़ रहा है, विशेष रूप से फूल आने और पकने की अवधि के दौरान ज्यादा तापमान के कारण, उपज में भारी कमी हो सकती है। इसका असर खड़ी फसलों और बागवानी फसलों पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग द्वारा किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी फसल को जानें और अधिक तनाव की स्थिति में हल्की सिंचाई करें और सब्जियों की फसलों के लिए मिट्टी के तापमान को संरक्षित और बनाए रखने के लिए मल्च सामग्री का उपयोग करें।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment