Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

आम का वैज्ञानिक नाम, फायदे, नुकसान, बनने वाले पकवान

आम का वैज्ञानिक नाम, scientific name of mango आम के फायदे, नुकसान, बनने वाले पकवान आम के नुकसान आम के फायदे और नुकसान आम का वैज्ञानिक नाम in hindi आम खाने के फायदे व नुकसान आम की रेसिपी – आम एक प्रकार का रसीला फल होता है। भारत में इसे फलों के राजा के नाम से जानते हैं। भारतीय उपमहाद्वीप में कई हजारों वर्ष पूर्व पहले आम के बारे में पता चला था। इसकी खेती कई सदियों से होती जा रही है। बताया जाता है कि एशिया के दक्षिण पूर्व मे इसकी खेती चौथी से पाँचवीं शताब्दी पूर्व होती थी।14 वीं सदी में आम की खेती ब्राज़ील, बरमूडा, वेस्टइंडीज तक पहुंच चुका था। भारत पूरी दुनिया में 40% आम का उत्पादन अकेले करता है। भारत के अलावा चीन और थाईलैंड सबसे बड़े आम के उत्पादक हैं। भारत में आम संशोधन केंद्र उत्तर प्रदेश के लखनऊ और महाराष्ट्र के विलंगू में है। आम मे कई प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं जो कई प्रकार के रोगों को नियंत्रित करते है। वे विटामिन, खनिज और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर में बहुत ही फायदेमंद होता है। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि आम से शरीर में क्या क्या लाभ होता है। साथ ही साथ आप को बताएंगे की आम का वैज्ञानिक नाम, फायदे, नुकसान, बनने वाले पकवान। जो श्याद आप नही जानते होगें।

आम का वैज्ञानिक नाम एवं कुल (Mango Scientific Name in Hindi )

  • आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका (Mangifera Indica) है।
  • आमों की प्रजाति को मेंगीफेरा कहा जाता है।
  • संस्कृत भाषा में इसे आम्रः कहा जाता है।
  • हिन्दी, मराठी, बंगाली, मैथिली आदि भाषाओं में इसका नाम “आम” पड़ गया।
  • इस फल की प्रजाति का सबसे अधिक उत्पादन भारत में होता है।
  • यह भारत, पाकिस्तान और फिलीपींस में राष्ट्रीय फल माना जाता है और बांग्लादेश में इसके पेड़ को राष्ट्रीय पेड़ का दर्जा दिया गया है
  • इसका स्वाद पकने के बाद मीटा होता है। लोग आसानी से खा सकते है।
  • इसका उपयोग औषधी के रूप में किया जाता है।
  • आम की रेसिपी कैसे बनाई जाती है। आइये जानते हैं आम की सब्जी बनाने की रेसिपी के बारे में

आम की रेसिपी

आम तो लगभग सभी के घर में इस्तेमाल किया जाता है। आम सेहत के लिए अच्छा माना जाता है आम खाने से शरीर के कई रोग खत्म हो जाते है। आम का आम तौर पर लोग सब्जी, जूस, आदि मे उपयोग करते है। आज हम आपको आम की सब्जी बनाने की रेसिपी बनाना बताएंगे कच्चे आम की सब्जी बनाने की रेसिपी कैसे बनाये जिसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री जुटाने की जरूरत नहीं है और बहुत ही कम समय में आम की सब्जी बनाने की रेसिपी बनाकर तैयार कर सकते है।

कच्चे आम की सब्जी बनाने की रेसिपी बनाने के लिए सामान

  • आम(Mango)
  • सरसों का तेल (mustard oil)
  • हरी मिर्च (Green chili)
  • अदरक (Ginger)
  • लहसुन (Garlic)
  • हल्दी पाउडर (Turmeric powder)
  • जीरा पाउडर (Cumin powder)
  • सौंफ (Fennel)
  • कलौंजी (Kalonji)
  • मेथी (Fenugreek)
  • सूखी लाल मिर्च (dry red chili)
  • धनिया पाउडर (coriander powder)
  • लाल मिर्च पाउडर (chilli powder)
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (Kashmiri Red Chilli Powder)
  • गरम मसाला (Garam Masala)
  • नमक (Salt)
  • हल्दी (Turmeric)
  • प्याज, कटा हुआ(onion, chopped)

आम की सब्जी बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले आम के छीलके को छीलकर उसे काट ले ।
  • प्याज के बारीक काट ले। लहसून अदरक और मिर्च का पेस्ट बना ले।
  • इसके बाद अपने गैस को चालू करिए और एक कराही रखिए उसमें सरसों के तेल को डालिए तेल जब हल्का गर्म हो जाये तब सौंफ और कलौंजी डाल देंगे, दोनों को पकने देंगे।
  • इसके बाद प्याज़ डालें जब प्याज़ हल्का गोल्डन कलर का हो जाए तब।
  • इसके बाद पेस्ट बनाया हुआ लहसून अदरक और मिर्च डालें और एक और मिनट के लिए भूनें।
  • इसके बाद कटी हुई शिमला मिर्च डालें और 5 मिनट या थोड़ा नरम होने तक भूनें।
  • इसके बाद करी पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और आदि डालें और सब्जियों को चलाते रहे।
  • आँच को कम कर दें और मशाले को लगभग 7-10 मिनट तक पकने दें।
  • इसके बाद आधे कटे हुए आम को कड़ाही में डालें और उसे मिलाएं।
  • इसके बाद लगभग 5 से 7 मिनट तक पकाये और इसके बाद गैस को बंद करे।
  • इस प्रकार से आपकी आम की सब्जी बनकर तैयार हो गई है इसे आप रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

आम का उपयोग

आम का कई तरह से उपयोग किया जाता है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। आम मे अधिक मात्रा मे औषधि गुण पाया जाता हैं। आम पकने के बाद मीटा होता है। आम की सब्जी, जूस बनाकर खाये यह हमारे लिए औषधि के रुप मे काम करता है। जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

  • आम की स्वादिष्ट सब्जी बनायी जाती है।
  • आम की आइसक्रीम बनाकर खाया जाता है।
  • आम का जूस बनाकर भी पिया जाता है जो कि बहुत ही फायदेमंद का कार्य करता है।
  • इसके अलावा, खाने में आमचूर पाउडर का भी सेवन किया जा सकता है।
  • आम का गर्मी के मौसम मे पना बनाकर पीते है।
  • कच्चे आम की चटनी भी बनाकर सेवन कर सकते हैं।
  • हरे आम के फायदे या अन्य रंग के आम को जूस के रूप में भी किया जा सकता है।

चलिए आपको बताते हैं कि आम खाने से शरीर में किस प्रकार के फायदे और नुकसान होने है, दोनों के बारे में पूरी जानकारी देंगे तो आप हमारे साथ बने रहें और आम के बारे मे पूरी जानकारी नीचे प्राप्त करें।

इसे भी पढ़े:-

आम के फायदे (Benefits of Mango in Hindi)

अगर आप भी आम का उपयोग नही करते है तो यह पढ़ने के बाद आप जरूर आम का उपयोग करना शुरू कर देंगे, क्योंकि आम में कई प्रकार के औषधि गुण पाए जाते हैं जो हमें स्वस्थ रखने मे काफी मदद करते हैं। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि आम में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं उसमें, कॉपर, सेलेनियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, सोडियम, जिंक, पोटैशियम, तथा के प्रोटीन भी पाए जाते हैं। आम बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके बारे में पूरी जानकारी हम नीचे दे रहे है। आप इसे पुरा पढ़े

1. डायरिया के लिए आम के फायदे

आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि आम का उपयोग करने से वास्तव में डायरिया में मदद मिलती है। बहुत से लोग इस दौरान आम खाने से बचते हैं क्योंकि उनका मानना है कि इसकी “गर्म” प्रकृति के कारण यह स्थिति और खराब कर सकता है। हालांकि, अगर डॉक्टर से सलाह लेने के बाद आम का उपयोग किया जाए, तो आम से कुछ राहत मिल सकती है। आम के फल और बीज दोनों में डायरिया रोधी गुण पाये जाते है। आम के फल और बीज के अलावा दस्त के इलाज में भी आम के पत्ते फायदेमंद हो सकते हैं। आम के पत्ते टैनिन से भरपूर होते हैं। दरअसल, कैरेबियन द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आम के पत्तों से बने काढ़े को दस्त के इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए, यदि आप इस बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आम या उनकी पत्तियों को अपने आहार में शामिल करके इस रोग से बच सकते है।

2. त्वचा के लिए आम के फायदे

हमे शरीर और त्वचा दोनों का ख्याल रखना जरूरी है। प्रदूषण के इस दुनिया मे  त्वचा अपनी प्राकृतिक चमक खोती जा रही है। फलो मे खासकर आम खाना त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है। एक रिसर्च में पाया गया कि आम के रस का सूरज से हानिकारक यूवीबी किरणों से प्रभाव को कम करता है। एक जर्मन अध्ययन के अनुसार, आम मे बीटा-कैरोटीन पाये जाते है जो विटामिन ए का एक रूप है जो स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा दे सकता है। बीटा-कैरोटीन भी एक फोटोप्रोटेक्टिव एजेंट है जो त्वचा को यूवी किरणों से बचा सकता है। इसके अलावा, आम में मुंहासे रोधी गुण पाए जाते हैं, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया के खतरे को कम कर सकते हैं। जबकि इस क्षेत्र में और अधिक रिसर्च करने की आवश्यकता है। यदि आप अपनी त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते हैं तो ग्रीष्मकालीन में आम का उपयोग करना चाहिए।

3. बालो के लिए आम के फायदे

बालों के लिए अगर आम के फायदे की बात किया जाए तो आम एक पौष्टिक फल के रूप में जाना जाता है जिसके सेवन करने से बाल हमारे स्वस्थ होते हैं यदि आप स्वस्थ और चमकदार बालों को बढ़ावा देना चाहते हैं तो आम आपके आहार में शामिल करने के लिए एक अच्छा भोजन है। जिसे विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत माना जाता है, जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देने और बालों को स्वास्थ्य में योगदान करने में मदद कर सकते हैं। लेकिन यह कहा जा सकता है कि इसके सेवन करने से हमारे बाल स्वस्थ रहते हैं और हमें अपने डाइट में शामिल करना चाहिए।

4. एनीमिया में आम के फायदे

शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए हमें आम का उपयोग करना चाहिए। उचित आहार और आवश्यक पोषक तत्वों की कमी से एनीमिया हो सकता है। ऐसे में आम का सेवन फायदेमंद हो सकता है। आम का फल और आम का फूल दोनों ही अपने पोषण मूल्य के कारण एनीमिया के इलाज में उपयोगी हो सकते हैं। आम विटामिन सी सहित विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर में आयरन के अवशोषण में सहायक होते हैं। यह एनीमिया के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। इसलिए हमें आम का सेवन रोजाना करना चाहिए।

5. वजन घटाने के लिए आम का उपयोग

आजकल मोटापा और वजन बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। जबकि व्यायाम और योग के साथ साथ सही आहार लेने पर ही वजन कम हो सकती है। आम एक ऐसा फल है जिसे वेट लॉस डाइट में शामिल किया जा सकता है। दरअसल एक रिसर्ट से पता चला है कि आम का छिलका, जिसे अक्सर फेंक दिया जाता है वजन घटाने में भी मददगार हो सकता है। आम फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है, जो वजन घटाने में मदद कर सकता है। मिनेसोटा विश्वविद्यालय द्वारा किए गए रिसर्च के अनुसार फलों और सब्जियों में पाए जाने वाले आहार फाइबर का सेवन वजन घटाने में काफी मदद कर सकता है। इसलिए आम को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

6. ब्लड प्रेशर के लिए आम के फायदे

रिसर्च के अनुसार आम के सेवन से सिस्टोलिक रक्तचाप को कम करने मे मदद मिल सकती है, हालांकि यह प्रभाव उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना कि रक्तचाप की दवाओं का। इसके अतिरिक्त, आम का रस रक्तचाप को कम करने में प्रभावी हो सकता है, खासकर युवा लोगों और मोटापे से ग्रस्त लोगों में। आम का रस पीने से आराम करने वाले व्यक्तियों में रक्तचाप के स्तर में सुधार देखा गया है। इसके अलावा, व्यायाम के बाद रक्तचाप में सुधार हो सकता है, जो किसी व्यक्ति के शुरुआती रक्तचाप के स्तर पर निर्भर करता है। कई रिसर्च में पाया गया है कि आम का रक्तचाप कम करने मे मदद करता है, जिसका अर्थ है कि वे रक्तचाप को कम कर सकते हैं। हालांकि, निम्न रक्तचाप वाले व्यक्तियों को सावधानी के साथ आम का सेवन करना चाहिए या उन्हें अपने आहार में शामिल करने से पहले अपने डाक्टर की सलाह जरुर ले।

7. पेट के लिए आम के फायदे

उच्च फाइबर वाले आहार में आम को शामिल करना पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद हो सकता है। आम को अपने गुणों के लिए जाना जाता है, जो पेट को साफ करने और पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। वे कब्ज की समस्या को दूर करने में भी मदद कर सकते हैं, जिससे पाचन स्वास्थ्य में और सुधार हो सकता है। इसके अतिरिक्त, आम फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जो पाचन में सुधार करने में सहायता कर सकता है। कुल मिलाकर आम को संतुलित आहार के हिस्से के रूप में शामिल करना एक स्वस्थ पाचन तंत्र में महत्वपूर्ण हो सकता है।

8. प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के लिए 

शरी को स्वास्थ्य बनाए रखने और बदलते मौसम और धूल और मिट्टी जैसे पर्यावरणीय कारकों के कारण होने वाले संक्रमण को रोकने के लिए एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली का होना जरुरी है। अगर हम अपने आहार में आम को शामिल करते है तो आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है। ये विटामिन-सी का एक समृद्ध स्रोत हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में आवश्यक है। इसके अतिरिक्त एक रिसर्च से पता चला है कि विटामिन-सी संक्रमण से लड़ने और एलर्जी को कम करने में मदद कर सकता है। इसलिए आम का सेवन न केवल उनके स्वाद के लिए बल्कि उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए भी किया जा सकता है।

9. गर्मी से बचाव के लिए आम के फायदे

आम एक प्रसिद्ध गर्मियों का फल है जो शरीर को गर्म हवाओं से बचाने में मदद कर सकता है, जिसे लू के नाम से भी जाना जाता है। गर्मी के दिनों में पके आम का रस पीने से शरीर को तरोताजा और हाइड्रेट करके हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है। इसके अतिरिक्त, कभी-कभी हीट स्ट्रोक और बुखार के लिए उबले हुए कच्चे आम को शरीर पर लगाया जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह ठंडक प्रदान करता है। गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए पके आम के अलावा कच्चे आम का पन्ना या जूस भी पी सकते हैं।

10. हृदय के लिए आम के फायदे

आम में फ्लेवोनॉयड्स, फेनोलिक एसिड और रेस्वेराट्रोल होते हैं जो हृदय रोग से बचाने में मदद कर सकते हैं। आम में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं आम का सेवन स्वस्थ दिल में योगदान कर सकता है। आम में मौजूद पोषक तत्व हृदय रोग के जोखिम को कम करने से जुड़े हुए हैं। इसलिए आम के मौसम में अपनी डाइट में आम को शामिल करना आपके दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, हृदय रोग वाले व्यक्तियों को अपने आहार मे शामिल करने से पहले अपने डाक्टर से सलाह जरुर लेना चाहिए।

आम के नुकसान (Side Effects of Mango Hindi)

आम का उपयोग अधिकत्तर सब्जी, जूस के रुप मे उपयोग किया जाता है। इसका लोग अपनी पसंद के हिसाब से उपयोग करते हैं लेकिन कुछ परिस्थितियों में यह हमारे लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए आपको आम का उतना ही उपयोग करना चाहिए, जिससे आप को कोई समस्याओं का सामना ना करना पड़े। आम के खाने से हमें फायदे और नुकसान दोनों होते हैं नीचे हमने आम के खाने से कुछ नुकसान के बारे में बताया है।

  • यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि अधिक कच्चे आमों का सेवन करने से गैस या पेट दर्द हो सकता है।
  • आम के अधिक सेवन से शरीर में गर्मी भी बढ़ सकती है, जिससे पेट खराब हो सकता है और उल्टी भी हो सकती है।
  • आयुर्वेद के अनुसार कच्चे आम खाने के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं, खासकर गर्भावधि मधुमेह वाली महिलाओं को भी आम का सेवन डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही करना चाहिए।
  • जिन लोगों को गठिया की समस्या है उन्हें डॉक्टर से सलाह लेकर ही आम का सेवन करना चाहिए।
  • कुछ लोगों को आम के उपयोग से एलर्जी या गले में खराश की समस्या हो सकती है। गले में खराश, खुजली या सूजन से बचने के लिए आम के ऊपरी हिस्से को ठीक से साफ करने और काटते समय इसका दूध निकालने की सलाह दी जाती है।

यहां हमने आम से संबंधित जानकारियां इस लेख में बताई हैं आम हम सब सामान्य रूप से सब्जी, जूस,आदि मे उपयोग करते हैं। लेकिन इसका अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए जिससे कि किसी प्रकार की समस्या का कारण बने। अगर आपको किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो आप अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही उपयोग करें। आशा करता हूं कि आज हमने आम का वैज्ञानिक नाम के साथ आम के बारे में जो आपको जानकारियां प्रदान की है वह आपके लिए काफी मददगार साबित हुई होंगी। ऐसे ही जानकारियों के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। धन्यवाद

इसे भी पढ़े:-

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1.) आम का वैज्ञानिक नाम और कुल क्या है ?

Answer:- आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका (Mangifera Indica) है।

2.) क्या आम प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मदद कर सकता है?

Answer:- हाँ, आम प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मदद कर सकता है क्योंकि यह विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है, जो प्रतिरक्षा को बढ़ाने में आवश्यक है। शोध से पता चला है कि विटामिन सी संक्रमण से लड़ने और एलर्जी को कम करने में मदद कर सकता है।

3.) क्या आम त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है?

Answer:- हां, आम त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें बीटा-कैरोटीन होता है, जो विटामिन ए का एक रूप है जो स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा दे सकता है। आम में मुंहासे रोधी गुण भी होते हैं, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया के खतरे को कम कर सकते हैं।

4.) क्या आम बालों के लिए अच्छा है?

Answer:- हाँ, आम बालों के लिए अच्छा है क्योंकि यह विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है, जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देने और बालों के स्वास्थ्य में योगदान करने में मदद कर सकता है। अपने आहार में आम को शामिल करने से स्वस्थ और चमकदार बालों को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।

5.) क्या आम एनीमिया के इलाज में मदद कर सकता है?

Answer:-हां, आम एनीमिया के इलाज में उपयोगी हो सकता है क्योंकि यह विटामिन सी सहित विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर में आयरन के अवशोषण में सहायक होता है। आम का सेवन करने से एनीमिया के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

6.) क्या आम को वेट लॉस डाइट में शामिल किया जा सकता है?

Answer:- जी हां, आम को वेट लॉस डाइट में शामिल किया जा सकता है क्योंकि यह फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो वजन घटाने में मदद कर सकता है। फलों और सब्जियों में पाए जाने वाले आहार फाइबर का सेवन करने से वजन घटाने में काफी मदद मिल सकती है।

7.) क्या ब्लड प्रेशर के लिए आम फायदेमंद हो सकता है?

Answer:- हां, आम सिस्टोलिक रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है और आम का रस रक्तचाप को कम करने में प्रभावी हो सकता है। हालांकि, निम्न रक्तचाप वाले व्यक्तियों को सावधानी के साथ आम का सेवन करना चाहिए या उन्हें अपने आहार में शामिल करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए।

8.) क्या आम पेट के लिए फायदेमंद हो सकता है?

Answer:- जी हां, उच्च फाइबर वाले आहार में आम को शामिल करना पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद हो सकता है। आम अपने गुणों के लिए जाना जाता है जो पेट को साफ करने और पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। ये कब्ज की समस्या को दूर करने में भी मदद कर सकते हैं।

9.) आम खाने के क्या नुकसान हैं?

Answer:- आम के अधिक सेवन से गैस या पेट दर्द हो सकता है। आम के अधिक सेवन से शरीर में गर्मी भी बढ़ सकती है, कुछ लोगों को आम के उपयोग से एलर्जी या गले में खराश की समस्या हो सकती है। गर्भवती महिलाओं, खासकर गर्भावधि मधुमेह वाली महिलाओं को भी आम का सेवन डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही करना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment