Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

अनार के फायदे, नुकसान, वैज्ञानिक नाम, बनने वाली रेसपी

अनार का वैज्ञानिक नाम, scientific name of Pomegranate अनार के फायदे, नुकसान, बनने वाली रेसपी अनार के नुकसान अनार के फायदे और नुकसान अनार के दाने लाल लाल अनार खाने के फायदे व नुकसान अनार की रेसिपी – अनार लाल रंग का छोटा रसीलादार फल होता है। यह विश्व के गर्म देशों में पाया जाता है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। भारत में अनार के पेड़ अधिकतर महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में पाए जाते हैं। अनार शब्द का सबसे पहले रोमन भाषा में पता लगाया था। रोमन के निवासी अनार को ज्यादा बीज वाला सेब भी कहते हैं।

एक रिसर्च के अनुसार यह फल लगभग 3000 वर्ष पुराना है। भारत में अनार अपने स्वास्थ्य संबंधी गुण के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है। अनार में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। इसकी लकड़ियों की छड़ी भी बनाया जाता है जो लोग आमतौर पर टहलने के लिए उपयोग। अनार मे कई प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं जो कई प्रकार के रोगों को नियंत्रित करते है। वे विटामिन, खनिज और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर में बहुत ही फायदेमंद होता है। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि अनार से शरीर में क्या क्या लाभ होता है। साथ ही साथ आप को बताएंगे की अनार का वैज्ञानिक नाम, फायदे, नुकसान, बनने वाले पकवान। जो श्याद आप नही जानते होगें।

अनार का वैज्ञानिक नाम एवं कुल (Pomegranate Scientific Name in Hindi )

  • अनार का वैज्ञानिक नाम प्यूनिका ग्रेनेटम (Punica granatum) है।
  • बांग्ला भाषा में अनार को बेदाना कहते हैं
  • हिन्दी भाषा में अनार व दाड़िम, संस्कृत में दाडिम कहते है।
  • तमिल में मादुलई कहा जाता है।
  • अनार के पेड़ सुंदर व छोटे आकार के होते हैं।
  • इस पेड़ पर फल आने से पहले लाल रंग का बडा फूल लगता है।
  • इसका स्वाद पकने के बाद मीटा होता है। लोग आसानी से खा सकते है।
  • इसका उपयोग औषधी के रूप में किया जाता है।
  • अनार की रेसिपी कैसे बनाई जाती है। आइये जानते हैं अनार का जूस कैसे बनाएं के बारे में

अनार की रेसिपी

अनार तो लगभग सभी के घर में इस्तेमाल किया जाता है। अनार सेहत के लिए अच्छा माना जाता है अनानास खाने से शरीर के कई रोग खत्म हो जाते है। अनार का आम तौर पर लोग जूस, फल आदि मे उपयोग करते है। आज हम आपको अनार का जूस बनाने की विधि, अनार का जूस निकालने वाली मशीन मे जूस कैसे बनाये, अनार का जूस कब नही पीना चाहिए अनाप जूस रेसिपी कैसे बनाये जिसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री जुटाने की जरूरत नहीं है और बहुत ही कम समय में अनार का जूस रेसिपी बनाकर तैयार कर सकते है।

अनार का जूस रेसिपी बनाने के लिए सामान

  • पके अनार
  • पानी
  • शहद या चीनी (वैकल्पिक)

अनार का जूस बनाने की विधि

  • अनार को आधा या चौथाई भाग में काट लें और बीजों को एक कटोरे में निकाल लें।.
  • बीजों को अनार का जूस निकालने वाली मशीन या मिक्सर में डालें और तब तक ब्लेंड करें जब तक कि वे रसदार गूदा न बन जाएं।
  • एक बड़ा कप या कटोरे में एक महीन जालीदार छलनी से रस को छान लें। जितना हो सके उतना रस निकालने के लिए गूदे को चम्मच से दबाएं।
  • अपने पीने के हिसाब से रस में 1-2 कप पानी मिलाएं।
  • जूस को चखें और चाहें तो शहद या चीनी मिला लें।
  • अनार के जूस पीने से पहले जूस को 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा करें।
  • रस को गिलास में बर्फ के टुकड़े और नींबू या नींबू के टुकड़े के साथ परोसें।
  • इस प्रकार तैयार अपने घर के बने अनार के रस का आनंद लें!

अनार का उपयोग

अनार का कई तरह से उपयोग किया जाता है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। अनार मे अधिक मात्रा मे औषधि गुण पाया जाता हैं। अनार पकने के बाद हल्का मीटा होता है। अनार जूस का उपयोग किया जाता है यह हमारे लिए औषधि के रुप मे काम करता है। जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

  • अनार का सभी फलो की तरह खाया जाता है।
  • अनार का जूस बनाकर भी पिया जाता है जो कि बहुत ही फायदेमंद का कार्य करता है।
  • इसके अलावा, घर में कस्टर्ड, केक या आइस्क्रीम बनाते हैं, तो उसमें अनार के दाने डाल सकते हैं।
  • अनार का सेवन सुबह करना चाहिए। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
  • फलों के सलाद में अनार का सेवन कर सकते हैं। जो हमारे बहुत फायदेमंद होता है।

चलिए आपको बताते हैं कि अनार खाने से शरीर में किस प्रकार के फायदे और नुकसान होने है, दोनों के बारे में पूरी जानकारी देंगे तो आप हमारे साथ बने रहें और अनार के बारे मे पूरी जानकारी नीचे प्राप्त करें।

इसे भी पढ़े:-

अनार के फायदे (Benefits of Pomegranate in Hindi)

अगर आप भी अनार का उपयोग नही करते है तो यह पढ़ने के बाद आप जरूर अनार का उपयोग करना शुरू कर देंगे, क्योंकि अनार में कई प्रकार के औषधि गुण पाए जाते हैं जो हमें स्वस्थ रखने मे काफी मदद करते हैं। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि अनार में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं उसमें, कॉपर, सेलेनियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, सोडियम, जिंक, पोटैशियम, तथा के प्रोटीन भी पाए जाते हैं। अनार बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके बारे में पूरी जानकारी हम नीचे दे रहे है। आप इसे पुरा पढ़े

1. अल्जाइमर्स के लिए अनार के फायदे

अल्जाइमर एक प्रकार का मस्तिष्क संबंधी रोग होता है। जिसमें ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस अधिक होता है या बीमारी खासकर बुजुर्गों में देखी जाती है। क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ बुजुर्गों की याददाश्त कम होने लगती है। इस समस्या से पीड़ित मरीजों को अनार के जूस का सेवन करने से बहुत अधिक सुधार देखने को मिला है। एनसीबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार अनार के जूस में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। यही कारण है कि अनार के जूस के फायदे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।अल्जाइमर जैसे रोगों से बचाने में कारगर साबित होते हैं। साथ ही साथ इसमे एंटीऑक्सीडेंट गुण के कारण न्यूरोप्रोटेक्टिव प्रभाव भी पाया जाता है। जो तंत्रिका तंत्र को सुधार करने में मदद करता है और व्यक्ति की याददाश्त को बढ़ावा देता है। इस आधार पर कहाँ जा सकता है अनाप हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

2. त्वचा के लिए अनार के फायदे

अनार सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है यह आप सभी जान चुके हैं लेकिन अनार में एक खास गुण पाया जाता है जो हमारी त्वचा को बहुत ही सुंदर बनाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार अनार का सेवन कर त्वचा से संबंधित सूजन, त्वचा पर बढ़ती उम्र का प्रभाव और बैक्टीरियल इन्फेक्शन को दूर करने में सहायक है। इसके, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ एंटी-वायरल गुण त्वचा को सुरक्षित बनाने में मदद करते हैं साथ ही साथ अनानास में सल्फर के कुछ गुण पाए जाते पाए जाते हैं जिसके चलते त्वचा में निखार आती है और त्वचा सुरक्षित होती है इसलिए अनार का उपयोग हमें उपयोग करते रहना चाहिए।

3. बालो के लिए अनार के फायदे

अनार का उपयोग करने से बालों को कितना लाभ होगा है इस पर अभी वैज्ञानिक रिसर्च करने की आवश्यकता है। क्योंकि अभी इस पर खास प्रमाण नहीं है। फिर भी अगर अनार पर किए गए कुछ रिसर्च के अनुसार देखे तो अनार का उपयोग करने से बालों पर आने वाले तनाव को कम किया जा सकता है। साथ ही साथ या एनीमिया के कारण होने वाली बाल झड़ने की समस्या में भी सुधार कर सकता है। साथ ही साथ माना जाता है कि अनार में मौजूद पॉलीफिनोल्स और टैनिन एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य करते हैं। अनार का यह गुण प्राकृतिक या डाई किए गए बालों को रंग को सूरज की किरणों से बचाता है। इस सभी आधारों पर यह कहा जा सकता है कि अनार खाने से हमारे बालों के लिए उपयोगी हो सकता है।

4. यौन क्षमता क्षमता बढ़ाने के लिए

अनार खाने से यौन क्षमता में सुधार देखा गया है इंटेस्टाइनल डिस्फंक्शन पुरुषों से संबंधित एक समस्या है इसमें नसों में ढीलापन के कारण उसकी यौन क्षमता प्रभावित होती है। इस समस्या से जो भी पुरुष परेशान है वह अनार का सेवन कर सकते हैं। उनके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होता है। चूहों पर किए गए एक रिसर्च के अनुसार अनार के जूस में एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव होता है। जो इंटेस्टाइनल डिस्फंक्शन से राहत दिलाता है इसका प्रमाण एनसीबीआई की वेबसाइट पर दिया गया है इस आधार पर कहा जाता है कि अनार के जूस के फायदे में यौन क्षमता सुधार भी शामिल है इसलिए आपको उपयोग करना चाहिए और अपनी यौन क्षमता को बढ़ाना चाहिए।

5. वजन घटाने के लिए अनार का उपयोग

अनार की पत्तियों से संबंधित एक रिसर्च में पाया गया कि इसमें भूख को कम करने की क्षमता होती है। इस कारण अनार की पत्तियां अधिक वसा युक्त भोजन के कारण बढ़ते वजन की रोकथाम में मदद कर सकती हैं। ऐसे में आप अनार फल का मदद ले सकते हैं। अनार के रेगुलर सेवन करने से प्रत्यक्ष रूप से वजन कम करने में मदद मिली है। वही अनार में डाइटरी फाइबर की बहुत अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो हमें लंबे समय तक भूख को नियंत्रण करने मदद करता है इसके आधार पर अनार एक प्रभावकारी फल माना गया है फिलहाल वजन कम करने के लिए अनानास कितना प्रभावशाली है इस पर अभी अधिक रिसर्च करने की आवश्यकता है।

6. बैक्टीरिया और फंगस के लिए अनार के फायदे

अनार का इस्तेमाल बैक्टीरिया और फंगस इंफेक्शन के बचने के लिए भी किया जाता है। अनार पर किए गए रिसर्च के अनुसार अनार में फूड अनार के जूस में एंटीमाइक्रोबॉयल गुण पाए जाते हैं। इस गुण के कारण अनार के जूस में बैक्टीरिया के प्रभाव को कम कर सकता है। साथ ही साथ ब्राजीलियन जर्मन ऑफ माइक्रोटेक्नोलॉजी के अनुसार अनार के बीज में फंगस गुण पाए जाते हैं जो फंगस से होने वाले इन्फेक्शन को बचाते हैं। इस आधार पर माना जाता है कि अनार के साथ-साथ अनार के छिलके और अनार के बीज के फायदे में बैक्टीरिया और फंगस दोनों शामिल हैं जो हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

7. पाचन के लिए अनार के फायदे

शरीर को स्वस्थ करने के लिए पाचन क्रिया का सही रहना बहुत आवश्यक है। इसके लिए शरीर में फाइबर की मात्रा अधिक रहना बहुत ही जरूरी होता है। शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ाने के लिए हमें अनार फल का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे हमारे शरीर में अपशिष्ट पदार्थ को मल के रूप में बाहर निकालने मे मदद करता है। अनार खाने से पाचन क्रिया सही रहती है। यह फाइबर लैक्सेटिव की तरह कार्य करता है। जो हमारे मल को आसानी से मलद्वार से बाहर निकालने में मदद करता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। वही अनार हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है।

8. गर्भावस्था में अनार के फायदे

हर महिला के लिए गर्भावस्था का समय एक संवेदनशील माना जाता है। इस दौरान अगर जरा सी लापरवाही हुई तो मां और शिशु दोनों के लिए काफी नुकसान हो सकता है एनसीबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार गर्भावस्था के दौरान अनार का सेवन करने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए अनार बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह प्लेसेंटा को होने वाली क्षति की आशंका को कम करता है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो गर्भावस्था के दौरान प्लेसेंटा की रक्षा करता है। अनार में फोलेट भी पाया जाता है जो गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इस आधार पर माना जाता है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अनार का सेवन करने से बहुत लाभ मिलता है। क्योंकि गर्भावस्था का समय एक नाजुक समय होता है। ऐसे में आप बिना डॉक्टर की सलाह से किसी भी चीज का सेवन ना करें।

9. हृदय में अनार के फायदे

हृदय को स्वस्थ बनाने के लिए अनार का सेवन किया जा सकता है जो एक विकल्प के रूप में बहुत ही अच्छा मौजूद है। एडवांस बायोमेडिकल रिसर्च के अनुसार इस बात की पुष्टि हुई है। एनसीबीआई की एक रिसर्च के अनुसार अनार में एंटीहाइपरटेंसिव के साथ-साथ एंटीएथीरियोजेनिक गुण पाया जाता है। जो हृदय में ब्लड प्रेशर को कम करने के साथ साथ धमनियों में वसा के जमाव को रोकने में मदद करता है। जो हृदय रोगियों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। साथ ही साथ इस पर किए गए रिसर्च के अनुसार अनार कोलेस्ट्रोल को कम करने में भी मदद करता है। अनार के फायदे में अनार के बीज का तेल भी शामिल है।जो संपूर्ण लिपिड प्रोफाइल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए अनार के बीज के फायदे में हृदय रोग शामिल किया गया है।

10. मुंह के लिए अनार के फायदे

अनार में पाया जाने वाला एक यौगिक है, जो अपने जीवाणुरोधी गुणों के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि यह दंत मे एक दर्द निवारक दवा के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, रिसर्च से पता चला है कि ब्रोमेलैन में एंटी-प्लाक और मसूड़े की सूजन-रोधी गुण होते हैं। इसका मतलब यह है कि यह दांतों पर बैक्टीरिया की परतों के निर्माण को रोकने में मदद कर सकता है, जिससे मसूड़े की सूजन के विकास के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसके अलावा, ब्रोमेलैन दांतों की चमक और सफेदी को बनाए रखने में मदद कर सकता है। ये गुण मुख को स्वच्छता और स्वास्थ्य बनाने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

अनार के नुकसान (Side Effects of Pomegranate Hindi)

अनार का उपयोग अधिकत्तर, फल, जूस के रुप मे उपयोग किया जाता है। इसका लोग अपनी पसंद के हिसाब से उपयोग करते हैं लेकिन कुछ परिस्थितियों में यह हमारे लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए आपको अनार का उतना ही उपयोग करना चाहिए, जिससे आप को कोई समस्याओं का सामना ना करना पड़े। अनार के खाने से हमें फायदे और नुकसान दोनों होते हैं नीचे हमने अनार के खाने से कुछ नुकसान के बारे में बताया है।

  • अनार के अधिक सेवन करने से कुछ लोगों में एलर्जी की समस्या देखी गई है उनमें खुजली दस्त उल्टी और पेट दर्द की समस्या हुई थी।
  • अनार खाने से ब्लड शुगर कम हो सकता है इसलिए डायबिटीज की दवा लेने वाले रोगियों को अनार का जूस पीने से सावधानी बरतनी चाहिए अगर आप अनार का जूस का सेवन करना चाहते हैं तो आप अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका उपयोग करना है।
  • लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अनार का जूस करने से सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इसके जूस किस सेवन करने से ब्लड प्रेशर कम होने की समस्या देखी गई इसलिए अनार का सेवन करने से पहले आपको अपने डॉक्टर से सलाह सलाह लेनी चाहिए।

यहां हमने अनार से संबंधित जानकारियां इस लेख में बताई हैं अनार हम सब सामान्य रूप से फल, जूस,आदि के रुप  मे उपयोग करते हैं। लेकिन इसका अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए जिससे कि किसी प्रकार की समस्या का कारण बने। अगर आपको किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो आप अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही उपयोग करें। आशा करता हूं कि आज हमने अनार का वैज्ञानिक नाम के साथ अनार के फायदे नुकसान के बारे में जो आपको जानकारियां प्रदान की है वह आपके लिए काफी मददगार साबित हुई होंगी। ऐसे ही जानकारियों के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। धन्यवाद

इसे भी पढ़े:-

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1.) अनार का वैज्ञानिक नाम और कुल क्या है ?

Answer:- अनार का वैज्ञानिक नाम प्यूनिका ग्रेनेटम (Punica granatum) है।

2.) अल्जाइमर के लिए अनार के क्या फायदे हैं?

Answer:- अनार के रस में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं, जो अल्जाइमर रोगियों में अधिक होता है। इसके न्यूरोप्रोटेक्टिव प्रभाव तंत्रिका तंत्र में सुधार करते हैं और स्मृति को बढ़ावा देते हैं। अल्जाइमर के मरीजों के लिए अनार के जूस का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

3.) अनार त्वचा को कैसे फायदा पहुंचा सकता है?

Answer:- अनार का सेवन त्वचा संबंधी सूजन, बढ़ती उम्र के असर और बैक्टीरिया के संक्रमण को दूर करने में सहायक होता है। इसके एंटी-वायरल गुण रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, वहीं इसके सल्फर गुण त्वचा को चमकदार और सुरक्षित बनाते हैं। अनार का इस्तेमाल हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।

4.) क्या अनार बालों को फायदा पहुंचा सकता है?

Answer:- कुछ रिसर्च बताते हैं कि अनार बालों पर तनाव को कम कर सकता है, एनीमिया से संबंधित बालों के झड़ने में सुधार कर सकता है, और एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य कर सकता है, सूरज की किरणों से प्राकृतिक या रंगे बालों के रंग की रक्षा कर सकता है। अनार खाना हमारे बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

5.) क्या अनार यौन क्षमता बढ़ा सकता है?

Answer:-अनार को यौन क्षमता में सुधार के लिए दिखाया गया है, विशेष रूप से आंतों की शिथिलता वाले पुरुषों के लिए, जो नसों के ढीलेपन के कारण उनकी यौन क्षमता को प्रभावित करता है। चूहों पर हुए एक शोध अध्ययन के अनुसार, अनार के रस में एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव होता है जो आंतों की शिथिलता से राहत दिलाता है। यौन क्षमता में सुधार के लिए अनार का नियमित सेवन फायदेमंद हो सकता है।

6.) क्या वजन घटाने के लिए अनार का इस्तेमाल किया जा सकता है?

Answer:- अनार के पत्तों से संबंधित शोध बताते हैं कि इनमें भूख कम करने की क्षमता होती है, जो उच्च वसा वाले आहार के कारण वजन बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है। साथ ही अनार में अच्छी मात्रा में डायटरी फाइबर होता है, जो इसे लंबे समय तक भूख को नियंत्रित करने में कारगर बनाता है। जबकि अधिक शोध की आवश्यकता है, अनार का नियमित सेवन वजन घटाने के लिए फायदेमंद हो सकता है

7.) अनार पाचन को कैसे लाभ पहुंचा सकता है?

Answer:- अनार का फल फाइबर का एक बड़ा स्रोत है, जो मल के रूप में शरीर से अपशिष्ट पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है। अनार खाने से पाचन क्रिया सही रहती है और रेचक की तरह काम करती है। यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज दूर करने में मदद करता है।

8.) क्या गर्भावस्था के दौरान अनार का सेवन करना सुरक्षित है?

Answer:- गर्भावस्था के दौरान अनार का सेवन करने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए अनार काफी फायदेमंद माना जाता है। यह प्लेसेंटा को नुकसान के जोखिम को कम करता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो इसे सुरक्षित रखते हैं। अनार में फोलेट भी पाया जाता है, जो गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अनार का नियमित सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है।

9.) क्या अनार खाने के कोई नुकसान हैं?

Answer:- अनार के अत्यधिक सेवन से एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली, दस्त, उल्टी और पेट में दर्द हो सकता है। अनार रक्त शर्करा के स्तर को कम कर सकता है, इसलिए मधुमेह की दवा लेने वाले रोगियों को इसका सावधानी से उपयोग करना चाहिए। अनार का जूस ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है, इसलिए लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी सावधानी के साथ इसका इस्तेमाल करना चाहिए और अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment