Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

गाय-भैंस के गोबर से करें बंपर कमाई, जाने पुरी जानकारी

अगर आप बिजनेस करने का मन बना रहे हैं तो और आप किसान या पशुपालन से संबंधित कार्य करते है। तो आप गाय और भैंस के गोबर से भी बहुत अच्छी कमाई कर सकते हैं। अब आपके मन में आ रहा होगा कि हम गाय और भैंस के गोबर से कैसे पैसा कमा सकते है। तो हम आपको बताएंगे आसान भाषा में कि आप गोबर बेच के पैसा कैसे कमा सकते है। तो हमारे साथ बने रहे देश में सामान्य रूप से लोग गोबर को बेकार समझते हैं और उसको कहीं ना कहीं पर फेंक देते हैं। गांव में जैसे कहा जाता है ना तुम्हारे दिमाग में गोबर भरा है क्या यही कहावत लोग समझ करे इस को फेक देते है। कई तो लोग तो गोबर गणेश कहने से भी नहीं चूकते. लेकिन उन्हें या नहीं पता होता है कि इसी गोबर से आप लाखों रुपए कमा सकते हैं आज हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे हैं सभी गोबर से कमाई कर सकते हैं

आजमाएं ये कुछ तरीकें

भारत देश में लगभग 50 से 70% जनसंख्या गांव में रहती है। गांव के लोग गाय और भैंस का पालन करते है। पशुपालन कार्य करने वाले लोग बड़ी संख्या में गाय और भैंस का पालन करते हैं। गाय भैंस देने वाली गोबर का इस्तेमाल गांव में कुछ लोग को उपले बनाने में कार्य करते हैं। लेकिन सामान्यतः लोग इसे बेकार समझ कर फेंक देते हैं। हालांकि कई लोग गोबर के उपले के बाद उसे खेतों में भी खाद के रूप में करते हैं। लेकिन आज के समय गोबर से कई प्रकार के प्रोडक्ट बनाए जा रहे हैं। जिनकी डिमांड मार्केट में बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है। सरकार भी गोबर का उपयोग करके फायदा कमाया जाए इसके लिए नई नई योजनाएं ला रही है। ऐसे में किसान और पशुपालकों को गोबर के उपयोग के बारे में जानना चाहिए और इस्तेमाल कर अच्छी खासी कमाई करनी चाहिए।

गोबर से बनेगा कागज

आप सभी किसान भाइयों और पशुपालकों को बता दें कि गाय और भैंस के गोबर का उपयोग करके पेपर तैयार किया जा सकता है। भारत सरकार द्वारा इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत पशुपालक और किसान से गोबर खरीद कर उन्हें आर्थिक तौर पर सहायता प्रदान किया जाता है और उसी गोबर का उपयोग करके कागज पेपर का बनाया जाता है। जो कि किसानों के लिए बहुत ही अच्छा आय का स्रोत बन रहा है। किसान भाइयों को इन सब के बारे में जानकारी लेनी चाहिए और खुद इस तरह का कार्य करना चाहिए।

Read More

गोबर से बनाया जाता है मूर्ति और गमला कैसे

गोबर को बेकार समझने वाले लोगों को यह देखना चाहिए कि आज के समय नई नई टेक्नोलॉजी आने की वजह से देश में लगातार विकास होता जा रहा है। वही गोबर से इस समय मूर्तियां और गमले बनाए जा रहे हैं। जो कि मिट्टी के मुकाबले काफी सस्ते पड़ते हैं। इसमें मुनाफा भी बहुत ज्यादा होता है। गोबर से मूर्तियां बनाने के लिए मेक इन इंडिया, क्लीन इंडिया व ग्रीन इंडिया के तहत अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसमें किसानों और पशुपालकों को बताया जा रहा है कि वह कैसे गोबर से मूर्ति और गोबर के गमले बना सकते हैं। महिलाओं को इस काम में आगे लाने के लिए उन्हें कई प्रकार की सहायता भी दिया जा रहा है। जिससे महिलाएं इस काम मे आगे बढ़ चढ़कर इसमें भाग ले रही हैं। वह गोबर का उपयोग करके गमले बनाकर बाजार में भी बेच सके हैं और अपनी आय का स्रोत बना सके।

गोबर से बायोगैस प्लांट का बिजनेस

गोबर से होने वाला एक बहुत ही अच्छा बिजनेस होता है। बायोगैस प्लांट का बिजनेस। बायोगैस प्लांट आज भी इसका उपयोग बहुत ही तेजी से होता है। क्योंकि गोबर से बनी बिजली, गैस, बहुत सस्ती पड़ती है। बायोगैस प्लांट लगाकर आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। प्लांट लगवाने के लिए सरकार भी आर्थिक रूप से मदद करती है। बायोगैस प्लांट का बिजनेस करना आसान होता है। इसमें गोबर के द्वारा बिजली, गैस, आदि बनाया जाता है। इन्ही गैस, बिजली को बेच कर पैसा कमा सकते है। जो कि किसानों के लिए काफी सस्ता पड़ता है और इसके उपयोग से वह अपने अन्य खर्चों को कम कर सकते हैं। बिजनेस करके कमाया जा सकता है।

अगरबत्ती का व्यापार

गांव में किसानों और पशुपालकों को गोबर से अगरबत्ती बनाने का भी व्यापार करना चाहिए। अगर उन्हें नहीं पता है तो इसके बारे में जानकारी लेनी चाहिए। क्योंकि आज के समय नई-नई टेक्नोलॉजी के चलते गोबर से अगरबत्ती बनाई जा रही है। कई कंपनियां पशुपालकों को गोबर खरीदने के लिए बड़े-बड़े ठेके देती है और उसका उन सभी गोबर खरीद कर उसका उपयोग करके वह अगरबत्ती बनाती हैं। और उसके बाजार में बेचकर अच्छा मुनाफा कमाती है। अगर यह काम आप खुद करना चालू कर दें तो आप उनसे ज्यादा कमाई कर सकते हैं। गोबर से अगरबत्ती बनाने का कार्य बहुत आसान होता है।

Read More:-

गोबर से बनाए खाद

देश में लगातार जैविक खेती पर जोर दिया जा रहा है और किसानों के लिए सरकार भी कई प्रकार की योजनाएं लेकर उनको प्रोत्साहित कर रही है कि वह जैविक खेती पर करे। जैविक खेती करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है जैविक खाद और जैविक खाद बनाने के लिए गोबर का इस्तेमाल किया जाता है। किसान भाइयों को जैविक खाद बनाकर उसको आप बाजार में बेचकर भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। जैविक खाद बनाने के लिए आपको गोबर इकट्ठा करना होता है। इसके बाद उसमें केंचुआ को डालना पड़ता है वह केंचुआ गोबर को खा कर उसे जैविक खाद में बदल देते हैं और उस जैविक खाद को आप बाजार में बेचकर लाखों रुपए कमा सकते है।

आज का यह महत्वपूर्ण लेख किसान भाइयों आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं अगर आपका कोई भी सवाल है तो हमें कमेंट करके बताएं साथ ही साथ इस महत्वपूर्ण लेख को अपने अन्य किसान भाइयों तक जरूर पहुंचाएं जिससे वह भी इसका लाभ ले सके। धन्यवाद

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment