Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

हवा ने बदला रुख, तापमान में होगा बदलाव, जाने कैसा रहेगा मौसम

देश के अधिकतर राज्यों में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान मे तापमान मे बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार गेहूं किसानों के लिए विशेष सूचना जारी किया गया है आइए जानते हैं। किसान भाइयों को खेती करने के लिए मौसम की जानकारी होना बहुत ही आवश्यक होता है। आने वाले 24 घंटे के में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगा क्योंकि 25 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। जिसके कारण उत्तरी हवाएं चलने चलने के कारण तापमान में गिरावट देखी जाएगी। वहीं मार्च महीने में अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है और तापमान लगभग 40 सेंटीग्रेड तक पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कि आने वाले समय में मौसम कैसा रहने वाला है।

 मौसम की ताजा अपडेट क्या है

उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत के ज्यादातर इलाकों में गर्मी लोगो को सताने लगी है और मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में देश के इन इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। वही गुजरात राजस्थान प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 35 से 39 डिग्री तक रहेगा। सामान्य रूप से फरवरी के मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस देखने को मिलते हैं। जिसमें बारिश और तापमान अधिक नहीं बताया। लेकिन इस साल मौसम में अपना करवट बदला है और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहे हैं. जिसके कारण तापमान में बहुत तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है।

मौसम मे बारिश का क्या है अनुमान

मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारत के कई राज्यों में 23 फरवरी के बाद बारिश देखने को मिलेगा वहीं अगर IMD की माने तो हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 23 फरवरी को की बारिश देखने को मिलेगी। असम के कुछ है हिस्सों में भी बारिश देखने को मिल सकती है। 1 सप्ताह जोशीमठ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

Read More

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम

मौसम विभाग की मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में हल्के फुल्के बादल छाए रहेंगे। आज का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं कल देश की राजधानी दिल्ली मे न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तापमान 5 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में कैसा है मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं हल्का कोहासा भी छाया रहा। गाजियाबाद मे तापमान 16 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रहा।

2 वेदर सिस्टम एक्टिव

देश में इस समय दो प्रकार के वेदर सिस्टम एक्टिव हैं। जिसके चलते मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य राज्य में मौसम मे कई बदलाव देखे जा रहे हैं। कभी तापमान ऊपर तो कभी नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर से लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं जिसके कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है वहीं अगर भोपाल इंदौर और ग्वालियर के दिन के तापमान की बात किया जाए तो हल्की राहत मिलेगी लेकिन अगले 24 घंटों के अंदर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती हैं और वहीं पश्चिमी 25 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिसके कारण उत्तरी हवा चलने के आसार कम है और तापमान में गिरावट नहीं आएगी। वही मार्च महीने से अधिक गर्मी पड़ेगी और तापमान 40 तक पहुंच सकता है।

2 सिस्टम एक्टिव

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार वर्तमान में जो पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पास बना हुआ है जिससे की एक प्रेरित चक्रवात भी सक्रिय हो रहा है। हवा का रुख पश्चिमी होने से नमी गायब हो गई जिसके प्रभाव से गर्मी महसूस हो रही है। जिस के प्रभाव से गर्मी महसूस किया जा रहा है चक्रवात समाप्त होने से हवा का रुख बदलने से तापमान में कमी आएगी दो-तीन दिन में मौसम ऐसा ही रहने वाला है इसके बाद गर्मी देखने को मिलेगी।

Read More:-

इस साल मार्च में पड़ सकती है अधिक गर्मी

इस साल मार्च में पड़ेगी ज्यादा गर्मी, मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के लगाकर बढ़ने से प्रेरित चक्रवात तो समाप्त हो जाएगा लेकिन तापमान में गिरावट होने की कोई संभावना नहीं बताई जा रही है। अरब सागर में इस समय 2 से 5 किमी की ऊंचाई पर बने चक्रवात ने हवा का रुख बदल दिया है। जिसके प्रभाव से दक्षिणी हवा चलने लगी है और प्रदेश में तापमान बढ़ रहा है। इस बार मार्च में लू चलने के दिन का रिकॉर्ड टूट सकता है। संभावना जताई जा रही है कि मार्च-अप्रैल में गर्मी के तेवर तल्ख होंगे।

आने वाले 24 घंटों के अंदर मौसम का क्या हाल रहेगा

बता दें कि पिछले 24 घंडो मे प्रदेश के सभी संभागों में मौसम सामान्य रहेगा। कई स्थानो पर न्यूनतम तापमान मे बहुत ज्यादा परिवर्तन नहीं देखा गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। वही राज्य के कई जिलों में गर्मी अधिकतम रहा है और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

मौसम विभाग की माने तो गुजरात राजस्थान गोवा 30 कर्नाटक में अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक बना हुआ है जो कि सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की बात करें तो अधिकतम तापमान 32 से 28 डिग्री के बीच

आज का यह महत्वपूर्ण लेख किसान भाइयों आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं अगर आपका कोई भी सवाल है तो हमें कमेंट करके बताएं साथ ही साथ इस महत्वपूर्ण लेख को अपने अन्य किसान भाइयों तक जरूर पहुंचाएं जिससे वह भी इसका लाभ ले सके। धन्यवाद

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment