Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

गन्ना किसान भाइयों के लिए रामबाण है यह मोबाइल एप्लीकेशन

भारत पूरी दुनिया में गन्ना उत्पादन में दूसरे नंबर पर है। आज गन्ना उत्पादन करने वाले किसान भाई को टेक्नोलॉजी के बारे में जानना चाहिए और अपने उत्पादन में बढ़ोतरी करना चाहिए। गन्ना उत्पादन में भारत के उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक जैसे राज्य गन्ने की खेती बहुत बड़े मात्रा पर करते हैं। इन सभी किसान भाइयों के लिए भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में इक्षु केदार एप लांच किया है। जो गन्ने की फसल में सिंचाई के उचित प्रबंधन कार्यों की अपडेट देता है।

इससे गन्ने के खेती मे उत्पादन करने मे बढ़ोतरी मिलेगी। गन्ने के उत्पादन से किसान भाई ज्यादातर गुड़, चीनी, शक्कर से बना हुआ प्रोडक्ट बनाते हैं। गन्ने का मांग देश में नहीं विदेशों में भी रहता है। इसीलिए किसान बहुत ही जिम्मेदारी से समय पर जुताई, बुवाई, सहित आदि काम करते है। खास तौर पर गन्ने की खेती में किसान भाइयों को सिंचाई का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। अगर गन्ने की खेती मे सही मात्रा में सिंचाई दिया जाए तो गन्ने की उत्पादन संख्या काफी बढ़ती है और किसी भी प्रकार का रोग लगने का खतरा भी कम रहता है। इन सभी प्रकार की समस्याओं को समझते हुए भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ ने इक्षु केदार मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है।

इक्षु केदार एप्लीकेशन क्यों है खास

किसान भाई अगर आप गन्ना की खेती करते हैं। तो आपके लिए इक्षु केदार मोबाइल एप्लीकेशन आपके गन्ने के उत्पादन को बढ़ा सकता है क्योंकि गन्ने की सही पैदावार उसकी सही सिंचाई और पोषण पर निर्भर करता है।

  • इस काम को आसान बनाने के लिए इच्छुक केदार एप्लीकेशन को बनाया गया है जिसके जरिए आपको अगली फसल की पूरी अपडेट मिल जाती है कि आपको कितनी फसल में सिंचाई करनी है और कितना पोषक तत्व डालना है।
  • गन्ने की बुवाई अलग-अलग सीजन में किया जाता है। इन सभी के हिसाब से इसको बनाया गया है। किसान भाइयों अगर आप खेती को सही तरीके से करेंगे तो गन्ने की उत्पादकता को बढ़ाया जा सकता है।
  • पूरे उत्तर भारत में गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। इन सभी को ध्यान में रखते हुए इस एप्लीकेशन को बनाया गया है। गन्ना की सिंचाई को लेकर एक्साइज सुझाव दिए जाते हैं।

इक्षु केदार एप के लाभ

  • किसान भाइयों की गन्ने की फसल के लिए जानकारियां ऑडियो और वीडियो और लेख के रूप में उपलब्ध है
  • गन्ना की खेती शरद काल और बसंत काल में करने वाले किसानों के लिए यह रामबाण साबित होगी।
  • इससे किसान भाइयों को सही समय पर सिंचाई की जानकारी मिलेगी तथा किसान भाई बिना अनावश्यक खर्च किए अपना समय और पैसा दोनों बचा सकते हैं।
  • गन्ने की खेती और मध्यम अवधि की खेती सहित तमाम परिस्थितियों में गन्ने की सिंचाई की पूरी जानकारी इस ऐप पर मौजूद है।

Read More

इक्षु केदार एप कैसे डाउनलोड करें

  • किसान भाइयों इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • गूगल प्ले स्टोर के सर्च बॉक्स में आपको Ikshu Kedar यह लिखकर सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने ही इक्षु केदार एप्लीकेशन खुल कर आ जाएगा।
  • उसको आपको इंस्टॉल कर लेना है और फिर इसके बाद उसको उपयोग करना है।

किसान भाइयों अधिक जानकारी के लिए आप भारतीय गन्ना अनुसंधान लखनऊ के टोलफ्री नंबर-0522-2480726 पर संपर्क करके और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment