Join WhatsApp Channel

Join Telegram Group

इस तरह के पेड़ की खेती करके कमा सकते हैं लाखों रुपए, जाने कैसे

भारत देश एक ऐसा देश है जहां पर कई ऐसे पेड़ों की खेती की जाती है जिसमे कई प्रकार की औषधियों गुण से भरपूर होते हैं। इन पेड़ोे की मांग हमेशा बाजार में बना रहता है। जिसके कारण इसमें अच्छी खासी कमाई हो जाती है। कुछ पेड़ तो ऐसे हैं जिनकी लकड़ियों के साथ-साथ उनके पत्ते को भी बाजार में बेचकर काफी अच्छा मुनाफा कमाया जाता है। किसान भाइयों आज हम आपको कुछ ऐसे ही पेड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके केवल पत्ते बेचकर आप लाखों रुपए कमा सकते हैं।

भारत देश में लगभग 50% आबादी केवल खेती-किसानी पर ही निर्भर करती है। भारत में कई ऐसे पेड़ पौधे हैं। जिनकी लागत बहुत कम आती है और इन पेंड़ो को बाजार मे काफी मांग रहती है। केवल इनके पत्ते को ही बेचकर लाखो रुपये कमाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं, आखिर कौन-कौन से पेड़ हैं जिसकी खेती करके आप लाखों रुपए कमा सकते हैं।

तेजपत्ता का पेड़

तेजपत्ता लगभग हर स्वादिष्ट भोजन में डाला ही जाता है जिसके कारण इसकी मांग बाजार में हमेशा बनी रहती है। साथी साथ तेजपत्ता के सेवन से आप कई बीमारियों को बचाने में भी मदद करता है। जिसका सेवन करने के लिए डॉक्टर भी सलाह देते हैं। आपको बता दें कि सरकार इसकी तेजपत्ता की खेती करने के लिए सब्सिडी भी देती है। विशेषज्ञों द्वारा बताया गया है एक तेजपत्ता के, पेड़ के पत्ते सै आप लगभग 5000 रुपये की कमाई कर सकते हैं। वहीं अगर आप 20 से 30 पेड़ लगाते हैं। तो साल में 1 लाख रुपये आसानी से आप कमा सकते हैं।

केले के पत्ते

केला का पत्ते की मांग बाजार में हमेशा बनी रहती है। क्योंकि केले की खेती में किसानों को डबल फायदा होता है। पहला फायदा तो किसान केले का फल बेचकर मुनाफा कमाते हैं। साथ ही साथ केले के पत्ते को भी बेचकर डबल मुनाफा कमाते हैं। आपको बता दें कि केले के पत्ते से कई प्रकार के ट्रे और प्लेट बनाए जाते हैं। जिसके लिए इस प्रकार व्यापार करने वाले लोग केले के पत्ते को खरीदते है। इनके बने हुए समान भारत और विदेशों में लोग काफी पसंद भी करते हैं। क्योकि इनके ट्रे और प्लेट काफी सुन्दर होते हैं। ऐसे में केले के पत्ते से कमाई करने का विकल्प बहुत ही जबरदस्त विकल्प है। केले की खेती के साथ-साथ केले के पत्ते को भी बेच कर किसानो को अच्छी खासी कमाई करनी चाहिए।.

Read More:-

पान का पत्ता

भारत में पान की खेती बहुत ही बड़े स्तर पर किया जाता है क्योंकि पान का मागं पूरे भारत में अलग-अलग रेट के हिसाब से बहुत ही ज्यादा रहता है। साथ ही साथ पान का तेल बनाने वाली कंपनियां भी पान के पत्ते को खरीदती हैं। जिससे पान के पत्ते का मांग हमेशा बना रहता है। सरकार की तरफ से भी पान की खेती करने वाले किसानों के लिए सब्सिडी की व्यवस्था की जाती है। जिससे अधिक से अधिक किसान इसकी खेती करें। पान के पत्ते को बेचकर मुनाफा कमाए।

सहजन का पत्ता

सहजन का पेड़ एक ऐसा पेड़ होता है। जिसमे बहुत ही कम लागत आती है। इस पेड़ को एक बार आपको लगाना होता है। इसके तैयार होने के बाद इससे बहुत ही अच्छी खासी कमाई किया जा सकता है। क्योंकि सहजन का पत्ते के साथ-साथ आप उसके पेड़ के साथ-साथ उसके फलिया को भी बेचकर अच्छी खासी कमाई कर सकते है। जो किसानों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें एक पेड़ से कई चीजें बेची जाती है। सहजन एक प्रकार का औषधीय पौधा होता है इसकी पत्तियों का आयुर्वेदिक जड़ी बूटी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जिससे कारण बाजार में इसकी काफी मांग रहती है और किसान इसको बेचकर लाखों रुपए कमा सकते हैं।

आज का यह महत्वपूर्ण लेख किसान भाइयों आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं अगर आपका कोई भी सवाल है तो हमें कमेंट करके बताएं साथ ही साथ इस महत्वपूर्ण लेख को अपने अन्य किसान भाइयों तक जरूर पहुंचाएं जिससे वह भी इसका लाभ ले सके। धन्यवाद

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment